Happy Birthday Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल्स में से एक हैं। उनके फैन्स उनकी एक झलक के दीवाने होते हैं। आलिया और रणबीर की स्टोरी बहुत ही खास और अलग है। अप्रैल में दोनों अपने करीबी लोगों के बीच शादी के बंधन में बंधे।
शुरू से ऐसा कहा गया कि आलिया ने अपने जीवन में रणबीर कपूर को मेनिफेस्ट किया और इसी का नतीजा था कि रणबीर उनकी लाइफ में आए। दोनों ने हर मौके पर एक-दूसरे पर प्यार बरसाया है। आज यानी 28 सितंबर को रणबीर कपूर का जन्मदिन है।