herzindagi
sonam kapoor anand same fashion article

फैशनिस्टा सोनम कपूर ने आनंद अहूजा से क्यों की शादी, जानिए असली वजह

बॉलीवुड की फैशनिस्टा सोनम कपूर की शानदार शादी तो सबको याद है। उनके डिज़ाइनर कपड़ों वाली शादी की तस्वीरें आज भी फैंस ने संभाल रखी हैं लेकेिन क्या आप जानते हैं कि सोनम कपूर ने आनंद से शादी क्यों की थी
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-07-20, 14:01 IST

फैशनिस्टा सोनम कपूर का आनंद अहूजा से शादी करने के बाद स्टाइल बदल गया है। सोनम कपूर पहले ग्लैमर दिखना पसंद करती थी लेकिन अब उन्हें अपने कूल लुक के साथ रहना पसंद है। इस साल सोनम कपूर ने आनंद अहूजा से शादी की लेकिन क्या आप जानती हैं कि सोनम ने सिर्फ प्यार के लिए आनंद अहूजा से शादी नहीं की है बल्कि उन्होंने आनंद को क्यों अपना जीवन साथी बनाया इसकी असली वजह भी अब सामने आ चुकी है। 

sonam kapoor anand fashion

सोनम कपूर बॉलीवुड की स्टाइल क्वीन हैं और सोनम इंटरनेशनल फैशन आइकन भी हैं लेकिन क्या आप उनके पति के बारे में जानती हैं कि वो क्या करते हैं। अगर नहीं तो पहले आप आनंद अहूजा के बारे में जान लें फिर आपको ये भी पता चल जाएगा कि सोनम ने आनंद से शादी क्यों की है। 

 

आनंद अहूजा भी सोनम कपूर की तरह फैशन और फिटनेस फ्रीक हैं। आनंद दिल्ली से हैं और देश की टॉप मोस्ट एक्सपोर्ट बिज़नेस फैमिली से हैं। शाही एक्पोर्ट के वारिस आनंद अहूजा का फैमिली के अलावा अपना भी एक एक्सक्यूज़िव फैशन ब्रांड है जो सोनम कपूर का फेवरे है। 

sonam wedding reception

Bhane नाम का ब्रांड इंडिया की तरह विदेशों में भी पॉपुलर है। आनंद अहूजा के इस ब्रांड में तरह-तरह के स्पोर्ट्स शूज़ भी मिलते हैं आनंद अहूजा ने अपनी शादी की रिसेप्शन पर शेरवानी के साथ भी स्पोर्ट्स शूज़ पहने थे। सोनम कपूर का लुक भी शादी के बाद से उनके पति की तरह ही बनता जा रहा है।

sonam sports shoes

सोनम कपूर भी शादी के बाद स्टाइलिश क्रॉप टॉप के साथ स्कर्ट और जैकेट में स्पोर्ट्स शूज़ के साथ ही दिखी थी। सोनम शादी के बाद से बहुत ही कम हील्स वाले सैंडल में दिखती हैं। इंडियन आउटफिट हो या फिर वेस्टर्न सोनम कपूर अपने पति के ब्रांड के शूज़ ही पहनती हैं। 

 

A post shared by SonamKAhuja (@sonamkapoor) onFeb 14, 2018 at 4:34am PST

आपको ये भी बता दें कि शादी से पहले ही उनके पति का फैशन ब्रांड सोनम कपूर का फेवरेट फैशन ब्रांड था यही वजह है कि सोनम ने आनंद से शादी की है। आनंद अहूजा को भी सोनम की तरह फैशन ककी जबरदस्त समझ है। उनके कूल लुक हर बार उनके फैंस को इम्प्रेस करने में कामयाब रहते हैं। 

 

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।