herzindagi
sonam kapoor mangalsutra zodiac sign main

सोनम कपूर ने राशि के हिसाब से अपना मंगलसूत्र खुद किया था डिज़ाइन

सोनम कपूर की शादी की खबर से ज्यादा चर्चा अब उनके मंगलसूत्र की हो रही है। सोनम कपूर का मंगलसूत्र महंगा तो है ही लेकिन इसे खुद सोनम ने  शादी से पहले राशि के हिसाब से डिज़ाइन किया है। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-05-14, 12:13 IST

सोनम की शादी के बाद अब उनके मंगलसूत्र की खबर काफी चर्चा में है। इस डिज़ाइनर मंगलसूत्र को सोनम कपूर ने खुश डिज़ाइनर किया है। सोनम कपूर की मम्मी सुनीता कपूर ज्वैलरी डिज़ाइनर हैं और सोनम कपूर की शादी के सारे गहने भी उनकी मम्मी ने ही डिज़ाइन किए हैं। लेकिन सोनम कपूर का मंगलसूत्र ना तो उनकी मम्मी ने और ना ही किसी फेमस डिज़ाइनर ने बल्कि उन्होंने खुद उसे डिज़ाइन किया है। सोनम कपूर अपनी शादी की हर तैयारी में शामिल थी। 

sonam kapoor mangalsutra zodiac sign

Image Courtesy: Sonamkishaadi/Instagram

सोनम कपूर के मंगलसूत्र को राशि के हिसाब से उन्होंने डिज़ाइनर किया है। मंगलसूत्र के एक तरफ मिथुन राशि का चिन्ह है और दूसरी तरफ सिंह राशि का चिन्ह बना है। काले मोतियों से बनें इस मंगलसूत्र के बीच में सोलिटेयर डायमंड लगा है जिसकी कीमत लाखों में है। सोनम कपूर के इस महंगे डायमंड मंगलसूत्र के डिज़ाइऩ को उनके फैंस ने बहुत ज्यादा पसंद किया है। इससे पहले किसी भी हिरोइन के मंगलसूत्र में इस तरह का डि़ज़ाइन देखने को नहीं मिला है। सोनम कपूर फैशनिस्टा हैं और ये बात एक बार फिर उनके मंगलसूत्र के डिज़ाइन को देखकर माननी होगी। सोनम कपूर के मंगलसूत्र के डिज़ाइन से अब ये मंगलसूत्र का नया ट्रेंड बनने वाला है। सोनम कपूर के ब्राइडल लुक से ज्यादा चर्चा उनकी शादी के बाद उनके मंगलसूत्र की हो रही है। 

 

❤Sonam Kapoor ki Shaadi ki Video hai #sonamkishaadi #sonamkapoorwedding #sonamanandwedding #bollywoodstyle #bollywoodfashion #bollywood #bollywoodstar #bollywoodactoractress #deepikapadukone #sonakshisinha #kareenakapoor #aliabhatt #priyaprakashvarrier #priyankachopra #amyjackson #shraddhakapoor #sonamkapoor

A post shared by Bollywood Pin (@bollywoodpin) onMay 8, 2018 at 4:36am PDT

आनंद अहूजा और सोनम कपूर शादी की सारी रस्मों को निभाने के बाद जब कपड़े बदलकर अपनी केक कटिंग सेरेमनी के लिए आए तब सोनम कपूर ने अपने सारे गहने उतार रखे थे और मेकअप भी रीमूव कर दिया था। सोनम की इस तस्वीर में आप उन्हे मंगलसूत्र पहने भी देख सकती हैं। 

Read more: शादी के बाद मिसेज सोनम अहूजा ने पति आनंद के साथ काटा फनी वेडिंग केक

sonam anand wedding mangalsutra cake cutting

सोनम कपूर के गले में जब आनंद अहूजा मंगलसूत्र पहना रहे थे तक सोनम हर दुल्हन की तरह शर्मा रही थी। उनके आंखों में आनंद के लिए प्यार था। हालांकि सोनम कपूर की शादी सिख रीति-रिवाज़ से हुई और आनंद कारज की रस्म में मंगलसूत्र पहनाने का रिवाज़ नहीं है लेकिन सोनम से शादी के बाद आनंद ने उन्हें सभी फैमिली मैम्बर्स के सामने मंगलसूत्र पहनाया। सोनम कपूर की शादी के बाद उनकी पहली फिल्म वीरे दी वेडिंग रिलीज़ होने वाली है। फिल्म का गाना भांगड़ा ता सजदा सोनम के Cannes फिल्म फेस्टिवल में जाने से पहले रिलीज़ हुआ है। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।