herzindagi
sonam kapoor wedding cake main

शादी के बाद मिसेज सोनम अहूजा ने पति आनंद के साथ काटा फनी वेडिंग केक

सोनम कपूर ने शादी के बाद अपने पति आनंद अहूजा के साथ वेडिंग केक काटा। सोनम की शादी का चॉकलेट केक काफी फनी था इस पर दुल्हन दुल्हे को बास्केट बॉल ग्राउंड के घसीटकर ला रही है 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-05-08, 20:08 IST

शादी के बाद सोनम कपूर ने अपने पति आनंद अहूजा के साथ वेडिंग केक काटा। सोनम कपूर का वेडिंग केक सेलिब्रिटि शेफ पूजा डिंगरा ने बनाया है। जब सोनम कपूर और आनंद अहूजा शादी के कपड़ो को बदलकर शादी का केक काटने पहुंचे तो उसे देखकर सब ज़ोर ज़ोर से हंसने लगे। 

 

A post shared by Sonam Weds Anand (@sonamkishaadi) onMay 8, 2018 at 5:50am PDT

वेडिंग केक का डिज़ाइन काफी फनी थी। आनंद अहूजा को बास्केट बॉल खेलना पसंद है इसलिए वो ज्यादातर समय वहीं रहते हैं। सोनम अपने पति को अब बास्केट बॉल नहीं खेलने देंगी तभी तो देखिये ना सोनम कैसे घसीटकर आनंद को बास्केट बॉल कोट के लेकर आ रही हैं। 

Sonam funny wedding cake

Image Courtesy: @poojadhingra/Instagram

सोनम कपूर शादी का लहंगा बदलकर जब हाथों में चूड़ा पहने, मांग में सिंदूर भरे और गले में मंगलसूत्र डालकर सूट पहनकर आयी तो अपनी बेटी को देखकर उनके पापा अनिल कपूर और मम्मी सुनीता इमोशनल हो गए। ये खुशी का मौका सोनम कपूर और उनका परिवार खूब इन्जॉय कर रहे हैं। 

Read more: अकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई का केक कैसा था?

sonam anand wedding cake bollywood

Image Courtesy: @poojadhingra/Instagram

शादी का केक ऐसा भी हो सकता है ये शायद इससे पहले कभी किसी ने नहीं सोचा होगा। सोनम कपूर ने अपनी शादी की रस्मों में अपनी पसंद की सारी रस्मों ट्रेडिशनल रिवाज़ से निभाया। वैसे वेडिंग केक सेरेमनी वेस्टर्न कल्चर है जो अब इंडिया में काफी पॉपलुर हो रहा है। बॉलीवुड के सभी स्टार्स की वेडिंग का केक अब न्यूज़ बनता है। क्रिकेटर ज़हीर खान और सागरिका की शादी का केक भी लोगों को बहुत पसंद आया था। 

सोनम कपूर की शादी के केक का फ्लेवर चॉकलेट था। यानि शादी में सब कुछ सिर्फ सोनम कपूर की पसंद के हिसाब से ही किया जा रहा था। सोनम कपूर पहले भी अपने कई इंटरव्यू में ये कह चुकी हैं कि उन्हें चॉकलेट काफी पसंद हैं। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।