बचपन की दोस्ती फिर प्यार और फिर शादी यह सब हमने केवल फिल्मों में ही देखा है। बॉलीवुड स्टार की पर्सनल लाइफ भी फिल्मो से कम नहीं होती। कुछ ऐसे फिल्मी सितारे भी हैं, जिन्होंने अपनी दोस्ती को शादी के रिश्ते में बदल दिया। आज हम आप को कुछ ऐसे ही कपल के बारें में बताएंगे।
अपने दोस्त को ही जीवन साथी के रूप में चुनना बेहतर फैसला होता है, बॉलीवुड के इन कपल को देखकर ऐसा ही लगता है। क्योंकि एक दूसरे को पहले से जानते हुए आप एक दूसरे को उसी रूप में पसंद करते हैं जैसे आप हैं और किसी भी समस्या से निपटने के लिए हमेशा एक दूसरे का साथ देते हैं।
इसमें अगर सबसे पहले बात की जाए तो हम बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बात करते हैं। शाहरुख खान और गौरी की शादी साल 1991 में हुई थी। इस जोड़ी को बॉलीवुड में पावर कपल के रूप में जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, शाहरुख खान बचपन के दिनों से ही गौरी को पसंद करते थे। दोनों की पहली मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी। उस समय शाहरुख खान महज 16 साल के थे और गौरी खान वही 14 साल की थी। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और यह दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद शाहरुख खान ने गौरी को अपना हमसफर बना लिया।
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले वरुण धवन को भी अपने बचपन की दोस्त से प्यार हो गया था। वरुण धवन और नताशा दलाल स्कूल के दिनों से ही दोस्त थे। जिसके बाद उन्हें एक दूसरे से प्यार हुआ और काफी समय तक उन्होंने एक-दूसरे को डेट भी किया। जिसके बाद 24 जनवरी 2021 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। सोशल मीडिया पर इनकी लव स्टोरी बहुत चर्चा में रही।
इसे भी पढ़ें-कई भाषाओं का ज्ञान रखते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स
आयुष्मान खुराना ने भी अपने बचपन की दोस्त ताहिरा कश्यप को ही हमसफर चुना। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। आयुष्मान की ताहिरा से जब पहली मुलाकात हुई तो वह केवल 16 साल की थीं। करीब 12 साल की अपनी दोस्ती के बाद उन्होंने 2011 में शादी कर ली। अभी उनके दो बच्चे भी हैं, एक बेटा और एक बेटी। ताहिरा बॉलीवुड की दुनिया से दूर ही रहती हैं।
जानी-मानी एक्ट्रेस ईशा देओलऔर भरत तख्तानी ने 29 जून 2012 को एक शानदार तरीके से शादी की थीं। लेकिन आप जानते हैं, भरत स्कूल के दिनों से ही ईशा को पसंद करते थे। स्कूल के दिनों में दोनों एक अच्छे दोस्त हुआ करते थे, लेकिन कुछ अनबन के कारण कई सालों तक इन्होंने एक दूसरे से बात नहीं की फिर अचानक एक दिन दोनों की दुबारा मुलाकात हुई और दोनों ने एक दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया।
इसे भी पढ़ें-आयुष्मान खुराना से लेकर तापसी पन्नू तक, अपनी काबिलियत के दम पर चमके हैं ये एक्टर्स
बॉलीवुड के सुपरहिट अभिनेता सुनील शेट्टीफिल्म इंडस्ट्री में एक सफल इंसान रहें। आज उन्हें बच्चा-बच्चा जानता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, उनकी पत्नी माना शेट्टी उनके बचपन की दोस्त है। जिसे उन्होंने एक शॉप पर पहली बार देखा था और बाद में दोनों दोस्त बनें। 9 साल तक एक दूसरे को डेट भी किया। जिसके बाद सन् 1991 में दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। दोनों के दो बच्चे हैं, एक बेटी और एक बेटा। शादी के इतने साल बाद भी दोनों का रिश्ता पहले जैसा ही बना हुआ है।
बॉलीवुड के इन कपल में से आपको सबसे बेस्ट जोड़ी किसकी लगती है, हमें फेसबुक पर कमेंट कर जरूर बताएं और ऐसे ही और लेखो के लिए जुड़ें रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।