कई भाषाओं का ज्ञान रखते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स

क्या आपको पता है कि एक्ट्रेस असिन कितनी भाषाएं जानती हैं? सिर्फ असिन ही नहीं ऐसे कई स्टार्स हैं जो मल्टी लैंग्वेज जानते हैं।

b town stars who are multilingual

हम सभी जानते हैं कि स्टार्स सिर्फ हिंदी सिनेमा में ही नहीं बल्कि अन्य लैंग्वेज की फिल्मों भी नजर आते हैं। हिंदी और अंग्रेजी के अलावा मराठी, तेलुगु, तमिल जैसी रीजनल भाषाओं के साथ उन्हें विदेशी लैंग्वेज का भी अच्छा ज्ञान होता है। अब जैसे अदाकारा असिन को ही ले लीजिए, उन्हें कई लगभग 6-7 भाषाओं का ज्ञान है।

ऐसे ही अभिनेता अमिताभ बच्चन हैं जो हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ बांग्ला, उर्दू, पंजाबी आदि के जानकार हैं। सिर्फ यही दो स्टार्स नहीं, बल्कि बॉलीवुड के ऐसे और भी सितारे हैं जो कई भाषाओं का ज्ञान रखते हैं। अगर आप अपने फेवरेट बॉलीवुड सेलिब्रिटी के बारे में थोड़ा और जानना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल जरूर पढ़ें।

अमिताभ बच्चन

actor amitabh bachchan speaks multi language

मेगा स्टार अमिताभ बच्चन को किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है। उनके औदे से सभी परिचित हैं। बॉलीवुड लेजेंड अमिताभ बच्चन एक लंबे स्ट्रगल के बाद बॉलीवुड के शहंशाह बने और उन्होंने एक लंबे समय तक बॉलीवुड में राज किया। इलाहाबाद में जन्में बिग भी के पिता हरिवंश राय बच्चन एक जाने-माने कवि थे। हिंदी उनकी नेटिव लैंग्वेज रही है, लेकिन उसके साथ ही अमिताभ हिंदी के अलावा, अंग्रेजी, पंजाबी और बांग्ला भी बहुत फ्लूएंट तरीके से बोलते हैं।

शाहरुख खान

दिल्ली में जन्में शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की और बहुत संघर्ष के बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा। अपने चार्म से उन्होंने करोड़ों दिलों को जीता और अपनी फिल्मों और अभिनय के कारण वह बॉलीवुड के बादशाह कहलाए। उनकी दीवानगी ऐसी है कि उनके फैंस उनकी बस एक झलक पाने के लिए उनका घंटों इंतजार करते हैं। दिल्ली के हंसराज कॉलेज से पढ़े शाहरुख खान हिंदी और अंग्रेजी के अलावा अपनी मदर टंग पश्तो, उर्दू, कन्नड और अंग्रेजी बहुत अच्छे से बोलना जानते हैं।

विद्या बालन

vidya balan speaks multi language

एक्ट्रेस विद्या बालन का फिल्मों में होना यानी कि एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और एंटरटेनमेंट है! वह एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनका फिल्म में होना सक्सेस की गारंटी देता है। टीवी से करियर शुरू करने वाली विद्या ने एक लंबा सफर तय किया है। अपने दम के बल पर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री पर अपना मुकाम बनाया और अच्छी फिल्मों से अपने फैंस का दिल जीता। मुंबई से ही अपनी पढ़ाई लिखाई पूरी करने वाली विद्या ने बंगाली और तमिल फिल्मों में भी खूब काम किया है। विद्या की 5 लैंग्वेज में बहुत अच्छी कमांड है। वह हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, मलयालम, बांग्ला जैसी लैंग्वेज बहुत फ्लूएंटली बोलती हैं।

इसे भी पढ़ें : सामंथा प्रभु से लेकर पूजा हेगडे तक, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं आपके फेवरेट स्टार्स

असिन थोट्टूमकल

क्या आपको पता है कि अभिनेत्री असिन (फेयरीटेल से कम नहीं है असिन और राहुल की लव स्टोरी) ने एक एडवर्टाइजमेंट से करियर की शुरुआत की थी और सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने मलयालम फिल्म में अभिनय किया था। उसके बाद अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने अपना फोकस हिंदी फिल्मों में किया और यहां भी लोगों ने उन्हें बेहद प्यार दिया। असिन कितनी टैलेंटेड हैं, यह उनकी फिल्मों से ही नहीं, बल्कि उनके भाषाओं के ज्ञान से भी पता चलता है। वह सात भाषाएं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, अंग्रेजी, इटैलियन और फ्रेंच में कॉन्फिडेंटली बात करती हैं।

इसे भी पढ़ें : बॉलीवुड की वो हसीनाएं जो अपने उसूलों पर करती हैं काम

ऐश्वर्या राय बच्चन

aishwarya rai bachchan speaks multi language

ऐश्वर्या का जन्म एक दक्षिण भारतीय परिवार में हुआ था और उनकी मूल भाषा तुलु है। ऐश्वर्या राय क्लासिकल डांस के साथ ही संगीत में भी ट्रेन्ड हैं और वह मेडिकल में अपना भविष्य बनाना चाहती थीं, लेकिन बाद में उनकी रुचि मॉडलिंग की तरफ हुई। ऐश्वर्या के ससुर और मेगा स्टार बिग भी कई भाषाओं का ज्ञान रख सकते हैं, तो आपको लगता है कि उनकी बहू और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन इसमें पीछे होंगी? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हमारी विश्व सुंदरी 6-7 अलग-अलग भाषाएं बोल सकती हैं। जी हां, ऐश्वर्या को हिंदी, बंगाली, अंग्रेजी, तमिल, मराठी, तेलुगु और तुलु का अच्छा-खासा ज्ञान है।

करण जौहर

फिल्ममेकर करण जौहर बॉलीवुड की एक वाइब्रेंट पर्सनैलिटी हैं। उनके पिता यश जौहर एक नामी प्रोड्यूसर थे और यह बात शायद ही किसी को मालूम हो कि उन्होंने इंडस्ट्री में एक अभिनेता के रूप में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने 1989 के दूरदर्शन धारावाहिक 'इंद्रधनुष' में एक्टिंग की थी। शुरू से ही उनका झुकाव कमर्शियल फिल्मों के प्रति रहा। उन्होंने पहले डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया' में असिस्टेंट डायरेक्टर की तरह काम किया और फिर 1998 में हिंदी सिनेमा को 'कुछ कुछ होता है' जैसी क्लासिक फिल्म दी। क्या आप जानते हैं कि करण जौहर 4 भाषाओं का ज्ञान रखते हैं। करण हिंदी, अंग्रेजी, मराठी तो बोलते ही हैं, इसके अलावा उनके पास फ्रेंच लैंग्वेज की भी डिग्री है।

इन सितारों की तरह आप कितनी भाषाएं बोल सकते हैं, जरा हमें भी बताएं। अगर यह आर्टिकल पढ़कर आपको अच्छा लगा, तो इसे लाइक और शेयर जरूर कीजिएगा। बॉलीवुड की ऐसी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जरूर विजिट करें हरजिंदगी।

Image Credit : Instagram

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP