herzindagi
bollywood actress not marriage news

इन एक्ट्रेस ने कर दिया प्रूव कि शादी नहीं है उम्र की मोहताज़

बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने प्रूव का दिया कि शादी केवल एक रीति नहीं है बल्कि जन्‍मों का बंधन है। इसलिए सही समय पर सही साथी मिलने पर ही इस बंधन में बंधना चाहिए।  
Editorial
Updated:- 2020-05-28, 10:17 IST

इश्क, प्यार, मुहब्बत और लव इन सबकी मंज़िल शादी होती है। हर एक बैचलर अपनी ज़िन्दगी में शादी की ख्वाहिश रखता है। लेकिन शादी करने के पहले सबके अपने कुछ लक्ष्य होते हैं। अपनी खुशी और मंज़िल को पाने के बाद वह अपने हफसफर के साथ अपनी ज़िंदगी की शुरुआत करना चाहता है। साथ ही यह भी कहा जाता है 'उम्र सिर्फ एक नंबर' और प्यार में तो ये बात बिल्‍कुल  नजर आती है। प्यार की इस रेस में आपके फेवरेट एक्टर्स भी किसी से कम नहीं हैं। बॉलीवुड में शादी करने के लिए कोई जाति और मजहब नहीं देखता और न ही उम्र देखी जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे, जिन्होंने बड़ी उम्र में शादी कर यह बता दिया कि शादी उम्र की मोहताज नहीं होती।

नीना गुप्ता

bollywood actress not marriage inside

जानी मानी अदाकारा नीना गुप्ता किसी पहचान की मोहताज नहीं है। खुले विचारों वाली नीना हमेशा ही महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन रही हैं। आलोक नाथ से साथ काफी चर्चा में रहने के बाद सारंगदेव से उनकी शादी तय हो गयी। लेकिन किन्हीं कारणों से सारंगदेव ने यह रिश्ता तोड़ दिया। बाद में उन्होंने West Indian Caption Richard के साथ रिलेशनशिप में रहकर बेटी मसाबा गुप्ता को जन्म दिया। एक सिंगल मदर बनकर मसाबा की परवरिश की। 2008 में दिल्ली के chartered accountant विवेक मेहरा के रूप में उनको सही पार्टनर मिला और 43 साल की उम्र में उन्होंने शादी कर ली।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड की 5 सिंगल मदर्स जिन्होंने दोबारा की शादी और फिर से बसाया अपना घर

प्रीति जिंटा 

bollywood actress not marriage inside

डिम्पल गर्ल प्रीति ज़िंटा काफी समय तक नेस वाडिया के साथ रिलेशनशिप में रहीं। लेकिन दोनों का रिश्ता शादी होने से पहले ही टूट गया। लेकिन बॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रीति ने Gene Goodenough में अपना प्यार पाया और 2008 में 41 साल की उम्र में प्रीति ने Gene Goodenough से शादी कर ली। प्रीति मानती हैं कि ताउम्र की चाहत वाले रिश्ते में आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।  

 

सुहासिनी मूले 

bollywood actress not marriage inside

सुहासिनी बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने टेली वर्ल्ड, बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में काम कर काफी फेम पाया। यूं तो उन्होंने फ़िल्मी परदे पर अपने किरदारों को निभाते हुए खूब तारीफेें बटोरी हैं लेकिन, उनकी फेम की असली वजह बनी उनकी शादी। 2011 में डॉक्टर अतुल गुर्टु से 60 साल की उम्र में शादी कर उन्होंने साबित कर दिया कि शादी को उम्र की सीमाओं में बांधा नहीं जा सकता। इतनी देर से शादी करने की वजह तो केवल सुहासिनी ही जानती होंगी लेकिन, उनके पति की यह दूसरी शादी है। पहली पत्नी की कैंसर से मौत हो जाने के बाद डॉक्टर अतुल गुर्टु ने सुहासिनी से शादी की।

इसे भी पढ़ें: देर से करेंगी शादी तो होंगे ये वाले फायदे और कुछ नुकसान

 


उर्मिला मातोंडकर

bollywood actress not marriage inside

रंगीला गर्ल कुछ बेहतरीन फिल्मों में काम करने के बाद अचानक से कहीं गायब हो गयी थीं। लेकिन कुछ सालों बाद उर्मिला 42 साल की उम्र में शादी करके फिर से चर्चा में आ गयीं। उन्होंने अपने से कम उम्र के मॉडल मीर मोहसिन अख्तर से शादी कर यह प्रूव कर दिया कि प्यार हमेशा जवांं रहता है।  

इन सभी एक्ट्रेस ने इस उम्र में शादी कर साबित कर दिया कि शादी करनी है ऐसा सोचकर जल्दी और कम उम्र में शादी नहीं कर लेनी चाहिए। बल्कि सही इंसान के मिलने पर ही शादी के बंधन में बंधना चाहिए। शादी को कभी भी उम्र की सीमाओं में समेट कर समझौता नहीं करना चाहिए। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़े रहें। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।