कई बार हमने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि किसी एक इंसान की शक्ल वाले 7 लोग हो सकते हैं। शाहरुख खान, सलमान खान, संजय दत्त, सैफ अली खान, मधुबाला और कई बॉलीवुड सेलेब्स के हमशक्ल हमें मिल गए हैं, लेकिन कुछ ऐसे बॉलीवुड सेलेब्स भीहैं जिनके हमशक्ल टीवी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और वो काफी ज्यादा फेमस भी हैं। इन लोगों की शक्ल ऐसी है जैसे ये लोग जुड़वां भाई या बहन हों। तो चलिए जानते हैं टीवी और बॉलीवुड के कुछ हमशक्लों के बारे में।
दीपशिखा नागपाल वो एक्ट्रेस हैं जो टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ तमिल फिल्मों में भी काफी फेमस हैं। उन्हें उनकी फिल्म 'कोयला' के लिए जाना जाता है जिसमें शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित मुख्य किरदार में थे। उन्हें अक्सर परवीन बॉबी की हमशक्ल के रूप में जाना जाता है। परवीन बॉबी 2005 में अपने फ्लैट में मृत पाई गई थीं, लेकिन दीपशिखा उनकी याद दिलाती रहती हैं।
View this post on Instagram
Today is Parveen Babi s birthday. Tribute to her. Shot by jayesh seth. Styling by Kawaljeet sing ❤️
दीपशिखा ने परवीन बॉबीको ट्रिब्यूट देने के लिए उनका 'अमर अखबर एंथोनी' फिल्म वाला लुक भी कैरी किया था।
पराग चड्ढा भारतीय मॉडल और टीवी एक्टर हैं। उन्होंने टीवी सीरियल 'जमाई राजा' से डेब्यू किया था। वो रिएलिटी शो स्प्लिट्सविला के सीजन 3 के विजेता भी हैं। इनकी शक्ल काफी कुछ जायेद खान से मिलती है। 'मैं हूं ना' फिल्म के एक्टर जायेद खान के लुक्स और इनके लुक्स ही देख लीजिए।
इसे जरूर पढ़ें-वापस झुग्गी में रहने को मजबूर है 8 ऑस्कर जीतने वाली फिल्म का एक्टर, बाकी एक्टर्स के भी हैं ये हाल
Photo Credit: Parag Chadha instagram
सीरियल 'दिल दोस्ती डांस' में शैरन राय प्रकाश के किरदार में आईं विरुष्का मेहता प्रोफेशनल डांसर हैं। उनकी शक्ल काफी कुछ फिल्म एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया से मिलती जुलती है। वो कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं और दक्षिण भारतीय सिनेमा में मुख्य हिरोइन के तौर पर एक्टिव हैं।
Photo Credit: Virushka Mehta Instagram
जसकरण सिंह गांधी भारतीय एक्टर हैं जो टीवी सीरियल 'मिले जब हम तुम' में निभाए गए अपने रोल के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी शक्ल काफी कुछ उदय चोपड़ा से मिलती जुलती है। उदय चोपड़ा जो फिल्म 'धूम' के अपने किरदार के लिए प्रसिद्ध रहे हैं वो काफी लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं।
Photo Credit: Jaskaran Singh Instagram
टीवी सीरियल 'सरस्वतीचंद्र' में अपने रोल के लिए प्रसिद्ध गौतम रोडे भारतीय टीवी इंडस्ट्री में काफी प्रसिद्ध हैं। उनकी और जेनिफर विंगेट की केमेस्ट्री को सीरियल में काफी पसंद किया गया था। उनकी शक्ल पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान से काफी मिलती जुलती है। फवाद खान ने सोनम कपूर के साथ फिल्म 'खूबसूरत' सहित कई भारतीय फिल्मों में काम किया है।
Photo Credit: Gautam Rode Instagram
डिंपी गांगूली भारतीय टीवी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी सीरियल के लिए प्रसिद्ध हैं। इसी के साथ, वो बिग बॉस सीजन 8 की फाइनलिस्ट भी थीं। उनकी शक्ल काफी कुछ गुजरे जमाने की बॉलीवुड डीवा शर्मीला टैगोर से काफी मिलती जुलती है। वो अपने समय की सबसे चर्चित एक्ट्रेस में से एक रही हैं।
Photo Credit: Dimpy Ganguli Instagram
इसे जरूर पढ़ें- हिना खान को जिस टीवी धारवाहिक से मिला फेम उसी के बारे में बोली ये बात
भारतीय टीवी एक्टर और होस्ट रवि दुबे जो अपना करियर 2006 में शुरू किया था। वो बैंड सनम के लीड वोकलिस्ट सनम पुरी की तरह लगते हैं।
ये इंडियन पॉप रॉक बैंड मुंबई में 2010 में शुरू हुआ था और ये काफी लोकप्रिय हो चुका है। यूट्यूब पर इस बैंड के गाने काफी ज्यादा चर्चित हो रहे हैं।
देखा आपने कितने एक से लगते हैं, ये स्टार्स! अगर हम किसी स्टार का नाम इस लिस्ट में शामिल न कर पाए हों, तो आप ही हमें कमेंट कर बताएं। यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।