शादी का निर्णय हर किसी का पर्सनल होता है। लेकिन फिर भी भारतीय समाज में देखा जाए तो एक उम्र के बाद शादी का प्रेशर बढ़ने लगता है। फिर चाहे वो रिश्तेदार हो या दोस्त या फिर खुद घर के लोग हर किसी की अपेक्षाएं शादी को लेकर बढ़ती चली जाती है और एक समय के बाद आपकी शादी ही मेन चर्चा का विषय बन जाती है। अब सलमान खान को ही ले लीजिए, जिस भी शो में जाता है सबसे पहले लोग उससे उसकी शादी के बारे में ही बात करना चाहते हैं। यानि सोशल प्रेशर किसी पर भी कम नहीं होता। आइए आज हम आपको बताते हैं कि अगर आपकी शादी सही उम्र में नहीं होती हैं तो आपको किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
यूं तो यह आपका पर्सनल मामला है लेकिन कुछ दोस्त की देर से शादी ना करने की सलाह और कुछ दोस्त देर से शादी करने के फायदों के बारे में बताते हैं जिसके चलते आप दुविधा में पड़ जाती हैं कि शादी करने के फायदे है या नुकसान? तो आइए आपकी इस दुविधा को हम दूर कर देते हैं।
Read more: फर्स्ट नाइट पर अपने पति को भूलकर भी ना बताएं ये 4 बातें
Image Courtesy: Pxhere.com
ज्यादा देर से शादी होने पर ज़िम्मेदारी और प्राथमिकताए बदलने के कारण कपल एक दूसरे को समझ नहीं पाते है और नतीजा वह एक दूसरे से बात बात मे झगड़ा करते रहते है। इसके अलावा उम्र बढ़ जाने पर इगो लेवल भी बढ़ जाता है जिससे लड़ाई झगड़े की सम्भावना बनी रहती है, क्योंकि दोनों में से कोई भी झुकने को तैयार नहीं होता है।
अधिक उम्र होने पर महिलाओ के शारीरिक क्रिया मे मन नहीं लगता और वह उदासीन होने लगती है। इस कारण पति पत्नी मे झगड़ा होता रहता है। इसके अलावा उम्र के साथ ही पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन कम होने लगता है और सेक्स की इच्छा उतनी नहीं रहती जितनी की कम उम्र में होती है।
Image Courtesy: Pxhere.com
महिलाओं में 30 की उम्र के आसपास प्रजनन क्षमता कम होने लगती है। 35 साल की उम्र के बाद तो यह और अधिक तेजी से घटने लगती है। जैसे-जैसे महिला की उम्र बढ़ती जाती है, उसके गर्भवती होने की संभावना घटती जाती है और प्रजनन अक्षमता (इनफर्टिलिटी) उत्पन्न होने की संभावना बढ़ती जाती है।
Read more: जानिए, सही उम्र में प्रेगनेंसी प्लान करना आपके लिए क्यों है जरूरी
आज के इस भागदौड़ वाली जिंदगी में लोग अपने रिश्तों से ज्यादा कैरियर को प्राथमिकता देते हैं चाहे फिर वो लड़का हो या फिर लड़की। जिसके कारण वे सही उम्र में शादी नहीं कर पाते। लेट मैरीज करने के बावजूद वह रिश्ते से ज्यादा कैरियर को ही मानते हैं। जिनसे रिश्ते में मनमुटाव होने लगता है।
हम यह नहीं कह रहें कि आपको शादी जल्दी करनी चाहिए या देर से। यह आपका अपना निर्णय है। क्योंकि आजकल के लड़के और लड़कियां अच्छे से सेटल होने के बाद ही शादी करते है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।