शादी से पहले जब लड़के वाले लड़की को देखने आते हैं तो उससे कई सवाल करते हैं और जब उन सारे सवालों के मनचाहे जवाब उन्हें मिल जाते हैं तो वो रिश्ता पक्का कर देते हैं। मगर वास्तव में लड़की का यह टेस्ट आखरी नहीं होता इसके बाद बारी आती है प्रैक्टिकल की । शादी के बाद भी लड़की से कई मजेदार सवाल किए जाते हैं मगर यहां बात हां, न में केवल जवाब देने से नहीं बनती बल्कि यहां पर नई नवेली दुल्हन को प्रैक्टिकल करके दिखाना होता है। तो चलिए जानते हैं कि वो कौन से सवाल होते हैं।
प्रेगनेंसी को लेकर सवाल
शादी के बाद दुलहन को घर आए भले ही एक दिन हुआ हो मगर घर के बड़े बुजुर्गों की पहली डिमांड गुड न्यूज सुनाने की हो जाती है। दरअसल गुड न्यूस से उनका मतलब बच्चे से होता है। मतलब शादी होते ही किसी को नई दुल्हन के स्वगत से मतलब नहीं होता बल्कि उनकी नजरों में दुल्हन का काम केवल बच्चे को जन्म देना और घर की जिम्मेदारियां पूरा करना रह जाता है। यह सवाल नई दुल्हन से केवल सास नहीं बल्कि सास से लेकर रिश्तेदार यहां तक की घर में मौजूद नौकर चाकर तक कर देते हैं। यह बेहद हास्यप्रद बात है कि जिस लड़की को घर आए एक दिन हुआ है, जो अभी घर के लोगों को ढ़ंग से जानती भी नहीं, खुद को नए घर और माहौल में एडजस्ट कर कर रही हो, उससे लोग गुड न्यूज की उम्मीद करने लगते हैं। शादी के बाद बच्चा कब प्लान करना है यह केवल पति और पत्नी का डिसीजन होता है। इसमें दखल देने का हक किसी को भी नहीं होता।
Read More:शादी के तुरंत बाद पति के सामने ये 5 बातें करने में आती है शर्म
खाना बनाना जानती हो
यह सवाल हर नई नवेली दुल्हन से पूछ जाता है। भले ही खाना बनाना आता हो या नहीं दुल्हन को सिर हां, में ही हिलाना पड़ता है। मजे की बात तो यह है कि कई नई दुल्हनों से रसौई की रस्म के तहत खाना पकवा कर भी देखा जाता है और उसका बाकायदा प्रैक्टिकल टेस्ट होता है। घर के लोग उससे अपनी अपनी पसंद की डिशेज बनवाते हैं और पास या फेल का रिजल्ट सुनाते हैं। यह रस्म आज भी होती है और सदियों से होती आ रही है। कई घरों में आज भी नई दुल्हन को तोहफे के रूप रसोई चाभियां सौंप दी जाती हैं और रसोई के सारे काम की जिम्मेदारी बहू पर छोड़ दी जाती है। जबकि, सोचने वाली बात यह है कि नई दुल्हन कोई फाइव स्टार होटल की शेफ तो है नहीं, जो सबको स्वादिष्ट पकवान बना कर खिलाए।
साड़ी पहननी आती है
माना कि साड़ी भारत की पारंपरिक पोशाक है और महिलाएं साड़ी में काफी खूबसूरत भी दिखती हैं। मगर शादी के बाद कुछ घरों में नई दुल्हन के लिए साड़ी मैंडेटरी हो जाती है। नई दुल्हन के घर में कदम रखते ही उससे सवाल किया जाता है कि ‘साड़ी तो पहन लेती हो न बहू’ भले ही शादी से पहले लड़की ने कभी साड़ी न पहनी हो मगर शादी के बाद 6 मीटर की साड़ी ही उसकी ड्रेस हो जाती है। सबसे मजेदार बात तो यह है कि साड़ी में चाहे दुल्हन चल न सके फिर भी उसे साड़ी पहनने का ही ऑर्डर मिलता है।
पति को ‘आप’ कह कर बुलाती हो या ‘तुम’
बीते दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी हुई है। रस्मों के दौरान सोनम ने जब पति आनंद का नाम लिया तो उनकी मां ने पीछे से सोनम को डांटते हुए कहा ‘अब नाम मत लो आप करके बात करो’। यहां, यह बात समझ नहीं आती कि शादी के बाद पति को परमेश्वर की संज्ञा क्यों दे दी जाती है। क्या उसमें ईश्वर जितनी शक्ति आ जाती है, इसलिए या फिर शादी के बाद आदमी ज्यादा पावरफुल हो जाते हैं। ऐसा कुछ भी नहीं होता। मगर ससुराल और मायके दोनों पक्ष के लोग नई दुल्हन से यह सवाल जरूर करते हैं कि पति को रिस्पेक्ट देती हो या नहीं। कभी यह क्यों नहीं पूछते कि पति तुमको रिस्पेक्ट देता है।
सास का ख्याल रखती हो
बहू के आने से पहले सास का ख्याल कौन रखता था जो बहू के आते ही उससे यह सवाल होने लगता है। बहू के आते ही सास अपने बचपन में तो लौट नहीं जाती जो बहू उसे पैंपर करे। हां, बहू जरूर घर में नई होती है, तो सास को उसे पैंपर जरूर करना चाहिए । सवाल भी बहू से नहीं बेटे से होना चाहिए कि वो बहू का ख्याल रखता है या नहीं।
घर संभाल लोगी
यह बेहद कठिन सवाल होता है, जिसका जवाब नई दुल्हन को न चाह कर भी हां में ही देना होता है। मगर यह बेहद सोचने वाली बात है कि, जिस बहुत को घर में कदम रखे कुछ समय ही बीता हो उससे पूरा घर संभालने की बात क्यों कि जाती है। जो खुद ही अभी शादी के खेल में बच्ची हो उससे घर भर के लोगों को संभालने और उनकी जिम्मेदारी उठाने की बात क्यों की जाती है।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों