Year Ender: प्रियंका चोपड़ा से लेकर कंगना रनौत तक, 2019 में इन बॉलीवुड सेलेब्स के साथ हुईं Controversies

बॉलीवुड का 2019 साल विवादों से भरा रहा। इस साल प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर, कंगना रनौत, शाहिद कपूर जैसे बड़े सेलेब्स कॉन्ट्रोवर्सी में फंस गए। जानिए क्या रहे इस साल के सबसे बड़े विवाद।

kangana priyanak nick jonas controversy for year

साल 2019 बॉलीवुड के लिए सबसे ज्यादा विवादों भरा रहा। इस साल कई रिकॉर्ड टूटे। एक तरफ तो कंटेंट को लेकर काफी बात हुई और नई तरह की फिल्में देखने को मिलीं, दूसरी ओर बॉलीवुड के दिग्गज कॉन्ट्रोवर्सी में भी फंस गए। ये साल विवादों से भरा हुआ रहा। न सिर्फ सेलेब्स को लेकर बल्कि फिल्मों को लेकर भी कई विवाद हुए और यहां तक कि इन विवादों में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या भी शामिल हो गए जहां उन्होंने कॉफी विद करण में बहुत ज्यादा बोल दिया और उन्हें कुछ मैच के लिए बैन भी कर दिया गया। खैर, अभी सिर्फ बॉलीवुड की बात करते हैं।

1. जायरा वसीम ने विवादों के बीच छोड़ा बॉलीवुड-

दंगल फिल्म में काम करने वाली जायरा वसीम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी और इंटरनेट पर विवाद छिड़ गया। इतनी कम उम्र में उन्होंने अपना रिटायरमेंट घोषित कर दिया और उस पोस्ट में जायरा ने खास तौर पर अपने धर्म को लेकर बात की और कहा कि वो फिल्म इंडस्ट्री इसलिए छोड़ रही हैं ताकि वो अपना धर्म ठीक से फॉलो कर सकें। कई धार्मिक लीडर्स, मौलवियों ने उनका समर्थन किया और कई सेलेब्स ने भी। यहीं कई लोगों ने उन्हें बहुत बुरा बोला और ये भी कहा कि ये सब वो सिर्फ दबाव में आकर कर रही हैं। धर्म और बॉलीवुड को लेकर मचा ये घमासान कई दिनों तक चला था।

zaira waseem controversial statment

इसे जरूर पढ़ें- लहंगे का भारी दुपट्टा या साड़ी संभाल कर हो गई हैं परेशान, तो मलाइका और कैटरीना से लें स्टाइल इंस्पिरेशन

2. कबीर सिंह फिल्म को लेकर हुई कॉन्ट्रोवर्सी-

साल की सबसे विवादित फिल्मों में से एक बिना किसी शक के कबीर सिंह रही है। शाहिद कपूर को इस हिट फिल्म से काफी सपोर्ट मिला, लेकिन शाहिद कपूर की ये फिल्म कई विवादों में फंस गई। उनकी फिल्म को लेकर कई लोगों ने कहा कि वो एक ऐसी ड्रामा फिल्म है जिसमें 'toxic masculinity' दिखाई गई है और लड़िकयों को गलत तरीके से पेश किया है। ये तक कहा गया कि इस फिल्म के कारण कई लोगों को गलत तरीके से लड़कियों के साथ व्यवहार करने की प्रेरणा मिलेगी।

kabir singh controversy of bollywood

3. कंगना रनौत की जर्नलिस्ट से फाइट-

कंगना रनौत ने 2019 में दो फिल्में की हैं, लेकिन उनकी दोनों फिल्मों के समय कॉन्ट्रोवर्सी ही हुई। 'मणिकर्णिका' और 'जजमेंटल है क्या' दोनों के ही समय ये विवाद हुए। 'जजमेंटल है क्या' फिल्म के दौरान तो कंगना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार से इतनी लड़ाई की कि उनका वीडियो बहुत वायरल हो गया। उनकी लड़ाई उस फिल्म के लिए था जो कुछ महीने पहले रिलीज हो चुकी थी यानी मणिकर्णिका। उन्होंने कहा कि ये पत्रकार उनके खिलाफ गलत कैंपेन चला रहे हैं।

kangana ranaut fight video with journalist

4. विवेक ओबेरॉय की विवादित ट्वीट-

एक्टर विवेक ओबेरॉय और विवादों का जैसे चोली-दामन का साथ है। एक्टर विवेक ओबेरॉय ने मई 2019 में एक मीम शेयर किया था जो एग्जिट पोल को लेकर था। उसमें एग्जिट पोल, ओपिनियन पोल और रिजल्ट के तौर पर एश्वर्या राय की रिलेशनशिप दिखाई गई थीं। इसमें विवेक, सलमान और एश्वर्या के साथ अभिषेक को भी तीन फ्रेम्स में दिखाया गया था।

vivek oberoi aishwary rai controversy

विवेक को आखिर में इस मीम के लिए आधिकारिक तौर पर माफी मांगनी पड़ी थी और उन्हें जनता ने बहुत ट्रोल किया था। वो अपनी ट्वीट से ऐश्वर्या का मज़ाक उड़ाने की कोशिश कर रहे थे।

5. करण जौहर की पार्टी और बॉलीवुड सेलेब्स का ड्रग्स-

फिल्ममेकर करण जौहर ने एक सोशल पार्टी रखी थी अपने घर पर। ये पार्टी अगस्त 2019 में हुई थी और इस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस वीडियो में सभी सेलेब्स ऐसे दिख रहे थे जैसे उन्होंने ड्रग्स लिया हो। दरअसल, वीडियो की कई चीज़ों को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा था कि सभी सेलेब्स ड्रग्स के नशे में हैं। इसमें दीपिका पादुकोण, विक्की कौशल, मीरा कपूर आदि कई सेलेब्स थे। यही नहीं एक MLA ने भी इस वीडियो को लेकर यही बात कही थी और बाद में विक्की कौशल, करण जौहर, वरुण धवन आदि कई सेलेब्स को इस वीडियो को लेकर सफाई देनी पड़ी थी।

karan johar house party drugs video

6. कंगना रनौत और रंगोली चंदेल की जुगवबंदी और विवाद-

इस साल कंगना रनौत ने भले ही सिर्फ दो फिल्में दी हों, लेकिन उनसे ज्यादा रंगोली चंदेल सुर्खियों में रहीं और वो रहीं अपने विवादित ट्वीट्स की वजह से। दोनों बहनों ने मिलकर बॉलीवुड को अपना निशाना बनाया और न जाने इसे के लिए कितने ट्वीट्स किए। यहां पर "nepo gang" जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया और इतना ही नहीं इन दोनों ने बॉलीवुड सेलेब्स की कई राष्ट्रीय मुद्दों पर चुप्पी को लेकर भी काफी कुछ बोला। साथ ही आलिया की परफॉर्मेंस को एवरेज और खराब कहा और बोला कि वो करण जौहर की कठपुतली हैं।

इतना ही नहीं रंगोली चंदेल ने तापसी पन्नु के खिलाफ भी काफी कुछ कहा और उन्हें कंगना की 'सस्ती कॉपी' कहा।

इसे जरूर पढ़ें- महिला सुरक्षा के बारे में श्वेता तिवारी ने बोली बड़ी बात, 'पुलिस और कानून कभी नहीं बदलने वाला'

7. पीएम नरेंद्र मोदी की रिलीज डेट और टाइमिंग-

पीएम नरेंद्र मोदी की रिलीज टाइमिंग साफ तौर पर विवादों का हिस्सा बनी रही। ये फिल्म 2019 लोकसभा चुनाव के समय ही रिलीज हो रही थी। जिसके बाद इलेक्शन कमीशन के हस्तक्षेप से इसकी रिलीज टाली गई। इसे प्रोपगेंडा फिल्म कहा जा रहा था जिसमें नरेंद्र मोदी को मसीहा की तरह दिखाया गया था।

8. प्रियंका चोपड़ा की स्मोकिंग-

सबसे ज्यादा बढ़ी कॉन्ट्रोवर्सी में से एक रही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की स्मोकिंग। प्रियंका ने कुछ समय पहले दिवाली के फटाखों को लेकर एक वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें अस्थमा है और इसलिए उनके जैसे लोगों के लिए पटाखे न जलाए जाएं। फिर उनकी सिगरेट पीती हुई तस्वीर सामने आई जिसमें वो निक के साथ कश भर रही थीं। यूजर्स ने प्रियंका को स्मोक करने और उनकी सेहत के बारे में मज़ाक करने को लेकर ट्रोल किया। कई ने तो ये कहा कि प्रियंका ने झूठ बोला अपनी सेहत को लेकर और ये सिर्फ पब्लिसिटी का तरीका था। कई ने इसे धर्म से भी जोड़ा।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP