18 साल की जायरा वसीम ने बॉलीवुड का साथ छोड़ने का ऐलान कर दिया है लेकिन जायरा ने बॉलीवुड छोड़ने के जिन कारणों का जिक्र किया है वो चौकाने वाला है। उनके इस कारण को लेकर सोशल मीडिया में चर्चा का बाजार गर्म है और सभी अपने-अपने हिसाब से इसका समर्थन और विरोध कर रहे हैं। आपको बता दें कि दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं जायरा वसीम ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ओपन लैटर लिखकर अपने बॉलीवुड छोड़ने की बात बताई। जायरा ने इस लैटर में बताया कि वो बॉलीवुड छोड़ रही हैं और साथ ही उन्होंने कहा है कि वो ऐसा इसलिए कर रही हैं क्योंकि वो अपने धर्म से भटक रही हैं। उनका कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए वो अपने ईमान और अल्लाह से बहुत दूर चली गईं थी। इसीलिए अब वो बॉलीवुड को छोड़ रहीं है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर जायरा ने बॉलीवुड छोड़ने को धर्म से क्यों जोड़ा, जबकी बॉलीवुड की बहुत सारी अभिनेत्रियां इस्लाम धर्म से ताल्लुक रखती हैं और सफल हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Celeb Love Story: Divyanka Tripathi अपने पति विवेक के इस अंदाज पर हो गईं थी फिदा
बात सिर्फ इस जमाने की नहीं है बल्कि पुराने जमाने में भी मुस्लिम परिवार में जन्मी कई अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में कदम रखा और राज किया, यह वो था जब महिलाओं का फिल्मों में काम करना अच्छा नहीं माना जाता था और फिर ऐसे में मुस्लिम परिवार से आने वाली महिलाओं का इस फील्ड को चुनना और इसमें बने रहना बहुत मुशकिल रहा होगा। आइए जानते है ऐसी कुछ नई और पुरानी अभिनेत्रियों के बारे में जिनके बिना बॉलीवुड अधूरा है। आइए आपको उन्हीं अभिनेत्रियों को बारे में बताते हैं।
मधुबाला ने अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज किया। 50 और 60 के दशक में मधुबाला की खूबसूरती का हर कोई दीवाना था। मधुबाला का असली नाम मुमताज बेगम था। बॉलीवुड में आते ही उन्होंने अपना नाम बदलकर मधुबाला कर लिया था। एक दौर में वो बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्ट्रेस थीं।
वहीदा रहमान हिंदी समेत तेलुगु और तमिल, बंगाली फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। वहीदा रहमान हिंदी सिनेमा में पचास, साठ, और सत्तर के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्हें साल 2013 में भारतीय फिल्म व्यक्तित्व के लिए शताब्दी पुरस्कार, फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, इसके अलावा उन्होंने अपने फिल्मी करियर में फिल्मफेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, बेस्ट एक्ट्रेस नेशनल अवार्ड और बतौर सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस दो फिल्मफेयर अवार्ड्स मिला हैं। वहीदा ने लंबे वक्त तक बॉलीवुड में काम किया और कई हिट फिल्में दीं।
मदर इंडिया जैसी फिल्म से अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली नरगिस ने भी बॉलीवुड को एक नई सफलता दी है। नरगिस बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेस में से एक थीं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया।
ट्रेजडी क्वीन कही जाने वाली मीना कुमारी एक दशक में अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों पर छाई रहीं। मीना कुमार का नाम कभी असली नाम महजबीन था। बाद में वो फिल्मों में आईं तो उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया। मीना कुमारी 50 और 60 के दशक में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रहीं।
जीनत बॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपनी बोल्डनेस और बेबाकियत के लिए जानी जाती है। जीनत ने 70 और 80 के दशक में अपनी बोल्ड इमेज से बॉलीवुड का आइना ही बदल दिया। उन्होंने अपनी हिट फिल्मों, गानों और खूबसूरती से लोगों का दिल जीत लिया।
तब्बू के दशक में फिल्मों में आईं तब्बू एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं।
अदिति राव हैदरी राजा अकबर हैदरी की परपौती हैं, और मोहम्मद सालेह अकबर ह्याद्री की भतीजी हैं। जोकि आसाम के पूर्व राज्यपाल रह चुके हैं। अदिति ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तमिल फिल्म श्रृंगारम से की थी। अदिति ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म दिल्ली 6 से की लेकिन उन्हें पहचान फिल्म ये साली जिंदगी से मिली। उन्हें इस फिल्म के लिए स्क्रीन अवार्ड से भी नवाजा गया।
जरीन खान एक भारतीय अभिनेत्री व मॉडल है जो हिन्दी फिल्मों के अलावा पंजाबी व तमिल फिल्मों में भी अपना जलवा दिखा रही है। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2010 में वीर फिल्म से सलमान खान के साथ की। ज़रीन खान को कटरीना कैफ के जैसे दिखने के लिए जाना जाता है।
बॉलीवुड की मशहुर अदाकारा हुमा कुरैशी अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं। हुमा ने बॉलीवुड में गैंग ऑफ वासेपुर, बदलापुर, जॉली एल एल बी जैसी कई बडी हिट फिल्में दी हैं।
इसे जरूर पढ़ें: राधिका आप्टे हुईं थीं Bullying की शिकार, इस समस्या से बच्चों को ऐसे रखें सेफ
फातिमा सना शेख बी टाउन की एक बेहतरीन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर करियर शुरू करने वाली फातिमा ने दंगल और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान जैसी बड़ी फिल्म में काम किया हैं। फातिमा और जायरा वसीम दोनों की फिल्म दंगल का हिस्सा रही हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।