herzindagi
delhi markets shopping

दिल्ली में कर रही हैं शॉपिंग तो इन चीजों को जरूर खरीदें

आज हम आपको इस लेख में उन चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आपको दिल्ली से जरूर खरीदना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2022-11-29, 13:35 IST

हम में से कई लोग होंगे जो दिल्ली से बाहर रहते होंगे। अगर आप भी दिल्ली से बाहर रहती हैं और दिल्ली जाने की सोच रही है तो उससे पहले हमारे इस लेख को जरूर पढ़ें क्योंकि हम जानते हैं कि दिल्ली में आप शॉपिंग जरूर करेंगी। इसलिए आज हम आपको इस लेख में उन चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आपको दिल्ली में शॉपिंग करते समय जरूर खरीदना चाहिए। अलग-अलग जगहों से लाई गई चीजों के साथ यादें जुड़ी होती हैं ऐसे में वो चीजें लें जो आपके काम आएं।

एम्ब्रॉइड्रेड हैंडबैग

embroidered handbags

दिल्ली तो शॉपिंग करने की सबसे बेहतरीन जगह है जहां आपको कई सारी मार्केट्स मिल जाएंगी, जहां से आप कई चीजों की शॉपिंग कर सकती हैं। अगर आप दिल्ली जा रही हैं तो वहां के एम्ब्रॉइड्रेड हैंडबैग या फिर क्लच लेना न भूलें। यह सब चीजें बहुत ही मेहनत से बनाई जाती हैं और शिल्पकारों की कला का प्रदर्शन भी इन्हीं में होता है। इन हैंडबैग को कई तरह की चीजों जैसे लेस और मोती से आकर्षक बनाया जाता है जो उनकी पहचान भी है। तो अगर आप दिल्ली जा रही हैं तो इन हस्त निर्मित चीजों को लेना न भूलें।

इसे जरूर पढ़ें-ग्रेटर कैलाश 1 की एम-ब्लॉक मार्केट है लड़कियों के लिए खजाना, जानें क्या-क्या मिलता है यहां

मधुबनी पेंटिंग्स

madhubani painting

वैसे तो मधुबनी कला मुख्य रूप से बिहार से आई है लेकिन आज बाजार इतना बढ़ गया है कि आप एक ही जगह पर देशभर के चीजें खरीद सकती हैं। आप दिल्ली से अपने घर की शोभा बढ़ाने के लिए मधुबनी पेंटिंग ले सकती हैं। आप चाहें तो टोकरी या अन्य चीजें भी ले सकती हैं जिनमें मधुबनी कला का प्रदर्शन किया गया हो।

मधुबनी पेंटिंग बनाने के लिए तरह-तरह के रंग और डिजाइन का इस्तेमाल किया जाता है। मुख्य रूप से राधा कृष्ण की कहानियों को इस कला के माध्यम से दिखाया जाता है।

मीनाकारी और कुंदन ज्वैलरी

kundan jewellery shopping

अगर आप अलग-अलग तरह की ज्वैलरी पहनना पसंद करती हैं तो दिल्ली से मीनाकारी और कुंदन ज्वैलरी जरूर खरीदें। आपको दिल्ली की कई मार्केट में इतनी सारी ज्वैलरी दिख जाएंगी कि आप सोच में पड़ जाएंगी की क्या खरीदूं और क्या नहीं। इन मार्केट में आपको फैशनेबल पेंडेंट, कंगन और डिजाइनर अंगूठियां भी मिल जाएंगी। आप जितनी चाहें अपनी पसंद की ज्वैलरी दिल्ली से खरीद सकती हैं।

अचार

indian pickle

आप भारत के किसी भी कोने में चले जाएं लेकिन खाने के साथ अचार जरूर होगा। आप दिल्ली में शॉपिंग करते समय यहां से अचार भी खरीद सकती हैं। आपको आम, नींबू, गाजर, अदरक, लहसुन(जाने कैसे उगाएं लहसुन) और गोभी की तरह कई सारी वैरायटी के अचार मिलेंगे।

आप अपनी और घर के सदस्यों की पसंद के अनुसार कोई भी अचार खरीद सकती हैं। आपको चटपटा, खट्टा, मीठा और खट्टा-मीठा इन चार तरह के टेस्ट के अचार दिल्ली में मिलेंगे। तो इस बार अपनी दिल्ली की शॉपिंग में इन चटपटे और खट्टे-मीठे अचारों को जरूर शामिल करें।

इसे जरूर पढ़ें-गुड़गांव की इस मशहूर मार्केट में मिलेगा किफायती दामों पर हर सामान, आप भी करें एक्सप्लोर

आप दिल्ली की किस मार्केट से शॉपिंग करती हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik, wikipedia

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।