भारतीय भोजन में इस्तेमाल होने वाला एक अहम् इंग्रीडियंट है लहसुन। कई व्यंजन में अगर लहसुन नहीं डाला जाए, तो उसका स्वाद ही बेकार हो जाता है, और अगर सही मात्रा में डाला जाए तो उसका स्वाद चखने लायक होता है। कई लोग आज भी सब्जी में इस्तेमाल करने के साथ-साथ कई घरेलू उपचारों में भी इसका इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में हर बार लहसुन को बाज़ार में खरीदकर लाने की ज़रूरत नहीं है, बल्कि आप इसे आसानी से घर पर भी उगा सकती हैं।
अगर आपको गर्डिंग का शौक हैं, तो आप इस सब्जी को बस कुछ ही दिनों में उगा सकती हैं। वैसे ये तो आपको मालूम ही होगा कि लहसुन की कीमत हमेशा अधिक ही होती है। ऐसे में किचन गार्डन के ज़रिए आप पैसा भी बचा सकती हैं। बस, इसके लिए आप कुछ साधारण कदम उठाकर इसे भोजन में इस्तेमाल करने योग्य बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे।
सामान की ज़रूरत
- लहसुन का बीज
- गलमा
- खाद
- मिट्टी
- पानी
उगाने का तरीका
सबसे पहले आप लहसुन के बीच को बिना छिले अलग कर लीजिये। बीज के लिए आप किसी बीज भंडार में भी जाकर इसे खरीद सकती हैं। इसके बाद आप गमले में मिट्टी को डालें और मिट्टी को अच्छे से खुरेंच कर कुछ घंटों के लिए ऐसे ही छोड़ दीजिये ताकि मिट्टी नरम हो जाए। मिट्टी नरम होने का मतलब है कि लहसुन भी अच्छे से उगेगा। अब आप इस मिट्टी में 3 से 4 इंच गहरा बीज को दबा दीजिये।
इसे भी पढ़ें:टैरेस गार्डन या रूफटॉप गार्डन बनाने के बारे में सोच रही हैं तो जानें इन 5 टिप्स को
खाद का उपयोग
मिट्टी में बीज लगाने से पहले ही आप मिट्टी में खाद को अच्छे से मिक्स कर दीजिये। बीज लगाने के बाद भी ऊपर से हल्का मात्रा में खाद को डाल दीजिये। ध्यान रहे कि रासायनिक खाद का कम इस्तेमाल करना है। इसके लिए आप जैविक खाद या फिर कम्पोस्ट खाद इस्तेमाल कर सकती हैं। इन खादों से फसल अच्छी होती हैं। इसका भी ध्यान रहे कि एक साथ एक कली को भी मिट्टी में लगाना है।(अंकुरित लहसुन के अनगिनत फायदे)
मौसम का रखें ध्यान
किचन गार्डन में लहसुन का रोपाई करना चाहते हैं, तो आपको मौसम का भी ध्यान रखना होगा। कहा जाता है कि लहसुन उगाने का सही समय ठंड का ही होता है। इसके लिए आप ठंड पड़ने से कुछ दिन पहले भी लगा सकती है। हालांकि, अधिक ठंड भी फसल को ख़राब कर सकती है। इसलिए आप इसे रात में किसी चीज से ढककर रखें। समय-समय पर इसे घूप में भी रखें।
पानी देना न भूलें
बीज लगाते ही एक से दो मग पानी डालना आप कतई न भूलें। बीच-बीच में समय पर भी पानी देते रहें। जब आपको लगे कि बीज अंकुरित हो रहे हैं, तो आप फिर से एक बार खाद डालकर एक मग पानी डाल दीजिये। (सर्दियों में सिर्फ 2 कली लहसुन खाएं, कैंसर से बचें और लंबा जीवन पाएं)
किट-पतंग का रखें ध्यान
मिट्टी में बीज लगाने से लेकर लहसुन कटाई तक किट-पतंगों से दूर रखने के लिए आपको नियमित समय पर दवा का छिड़काव करते रहना चाहिए। इसके लिए आप बाज़ार से भी दवा खरीदकर ला सकती हैं, या फिर घर पर भी नींबू-पानी का घोल बनाकर इस पर छिड़काव कर सकती हैं। हालांकि, दवा इसके लिए बेहतर ऑप्शन है।
इसे भी पढ़ें:घर पर आसानी से आप भी उगाएं अदरक का पौधा
कटाई का समय
लगभग एक महीने बाद लहसुन इतने बड़े हो जाते हैं कि आप साग या फिर किसी अन्य काम के लिए लहसुन के पत्ते का इस्तेमाल कर सकती हैं। लगभग दो से तीन महीने के अंदर ही लहसुन तैयार हो जायेगा उपयोग के लिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit:(@img2.lrgarden.com,cdn.shopify.com)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों