herzindagi
image

'बच्चे संभालने के लिए कोहली को रिटायर करवा दिया...' विराट के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं अनु्ष्का शर्मा, आखिर क्यों खत्म नहीं होता यह टॉक्सिक पैटर्न?

विराट कोहली ने कल टेस्ट क्रिकेट से अपना रिटायरमेंट अनाउंस किया। इसके बाद जहां उनके फैंस और बड़े सेलिब्रिटीज ने उन्हें उनके खूबसूरत सफर और उनके योगदान के लिए शुक्रिया कहा। वहीं एक बार फिर काफी लोग ऐसे भी नजर आए, जो विराट के सन्यास लेने का जिम्मेदार भी अनुष्का शर्मा को ठहराने लगे और सोशल मीडिया पर उन्हें न जाने क्या कुछ कहा जाने लगा। आखिर यह टॉक्सिक पैटर्न खत्म क्यों नहीं हो रहा है?
Editorial
Updated:- 2025-05-14, 11:54 IST

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। इसके अगले दिन ही वह अनुष्का के साथ प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे। विराट ने अपने 14 साल के करियर में कई बड़ी पारियां खेलीं और कई बार इंडिया की जीत में अहम रोल प्ले किया। कल जहां उनके संन्यास से फैंस मायूस नजर आए। वहीं, सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले लोगों और बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज ने उन्हें उनके खूबसूरत सफर और उनके योगदान के लिए शुक्रिया कहा। विराट का क्रिकेट करियर शानदार रहा है, इसमें कोई दोराय नहीं है। हालांकि, सभी की तरह उनके करियर में कई मुश्किल फेज भी आएं। लेकिन, उस हर मुश्किल में उनकी हमसफर अनुष्का शर्मा उनके साथ एक सपोर्ट सिस्टम और उनकी सबसे बड़ी चीयरलीडर की तरह खड़ी नजर आईं। इसका जिक्र खुद विराट कोहली ने कई बार किया है।

कभी विराट की जीत में उन पर गर्व करती, उनका हौंसला बढ़ाती तो कभी हारने पर उनका सहारा बनती अनुष्का हमेशा उन्हें संभालती नजर आईं। 19 नवंबर, 2023 को जब भारत वर्ल्ड कप फाइनल हारा था, उस समय उदास विराट ने सबसे पहले ग्राउंड में मौजूद अनुष्का को गले लगाया था और यह तस्वीर काफी वायरल भी हुई थी। कल भी विराट के रिटायरमेंट लेने के बाद, अनुष्का ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उनकी जमकर तारीफ की। लेकिन, एक बार ट्रोलर्स आर्मी एक्टिव हो गई और बिना सिर-पैर की बातें करते हुए उन्होंने विराट के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का जिम्मेदार भी अनुष्का को ठहरा दिया। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लिए, इस तरह के पोस्ट और कमेंट्स वायरल होने लगे, जिसे देखकर आपको भी लोगों की इस अजीबोगरीब सोच पर हैरानी होगी और आपके मन में भी यह सवाल जरूर उठेगा कि आखिर यह टॉक्सिक पैटर्न खत्म क्यों नहीं हो रहा है?

अनुष्का शर्मा को ठहराया जा रहा है विराट कोहली के रिटायरमेंट का जिम्मेदार

WhatsApp Image 2025-05-13 at 4.13.17 PM

विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से रिटारयमेंट लेने की घोषणा करते ही सोशल मीडिया पर ट्वीट्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। अफसोस की बात यह है कि इसमें से न जाने कितने कमेंट्स और पोस्ट ऐसे थे, जो सीधे तौर पर अनुष्का को विराट के रिटायरमेंट का जिम्मेदार ठहरा रहे थे और उन्हें खरी-खोटी सुनाने के लिए न जाने कैसे-कैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा था। इन कमेंट्स में विराट के रिटायरमेंट का डिसीजन लेने, उन्हें फैमिली मैन बनाने और क्रिकेट से उनका इंटरेस्ट कम करने तक...एक्ट्रेस को हर चीज के लिए ब्लेम किया जा रहा था। हालांकि, इसके बाद अनुष्का के फैंस उनके सपोर्ट में भी उतरे। लेकिन, एक बार फिर इस तरह के कमेंट्स ने लोगों की सोच पर सवाल उठा दिया। 

पहले भी विराट के रन न बनाने को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं अनुष्का शर्मा

वैसे यह पहली बार नहीं है जब अनुष्का को इस तरह ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले भी कई बार विराट के रन न बनाने को लेकर अनुष्का ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। साल 2015 में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए विश्वकप सेमीफाइनल मैच में विराट के आउट होने पर लोगों का कहना था कि इसकी वजह भी अनुष्का शर्मा है। यहां तक कि विराट से शादी से पहले जब अनुष्का मैच देखने आती थी और अगर विराट उस मैच में रन नहीं बना पाते थे, तो अनुष्का को पनौती का टैग तक दे दिया जाता था। इसे लेकर विराट के एक पोस्ट के जरिए लोगों को लताड़ लगाई थी और अनुष्का को सपोर्ट किया था।

यह भी पढ़ें- Virat Kohli Test Match Retirement: क्रिकेट ग्राउंड पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के इन वायरल मोमेंट्स ने खींचा है दुनियाभर का ध्यान

आखिर क्यों खत्म नहीं हो रहा है यह टॉक्सिक पैटर्न?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

विराट ने कई बार खुलकर अपनी सफलता का श्रेय अनुष्का को दिया है और बताया है कि कैसे अनुष्का शर्मा ने उन्हें हमेशा अच्छा करने के लिए प्रेरणा दी है और उन्हें एक अच्छ इंसान बनने में मदद की है। लेकिन, फिर भी हमारी सोसाइटी को शायद महिलाओं को ब्लेम करना काफी आसान लगता है और इसलिए सालों से यह टॉक्सिक पैटर्न यूं ही चलता आ रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि अब तो यह एक क्लासिक इंटरनेट फैशन बन गया है, जिसमें हर गलत की जिम्मेदारी महिलाओं के सिर पर डाल दी जाती है।

 

यह भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा को स्टेडियम में देख ट्रोल करने वाले लोग आज कैसे बन गए विरुष्का के फैन?


आपको विराट-अनुष्का की जोड़ी कितनी पसंद है, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Instaram/Virat Kohli, Anushka Sharma, X

 

 

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।