herzindagi
anant ambani and taimur ali khan

अनंत अंबानी और करीना के बेटे तैमूर के बीच है बहुत खास रिश्ता, कई लोगों को नहीं पता है यह बात

तैमूर और जेह के बाद अब ललिता डिसिल्वा साउथ एक्टर रामचरण तेजा की बेटी की देखभाल कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज के साथ कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसमें जेह के साथ उनकी और भी तस्वीरें हैं।
Editorial
Updated:- 2024-07-18, 11:31 IST

आप भी सोच रहे होंगे की अनंत अंबानी और राधिका की शादी में आखिर तैमूर की नैनी की चर्चा क्यों हो रही है।  सबसे खास बात यह है कि इस बार सोशल मीडिया पर तैमूर नहीं बल्कि उनकी नैनी की वजह से वह चर्चा में है। दरअसल, तैमूर की नैनी को हाल ही में अनंत की शादी पर देखा गया है। उनकी अनंत अंबानी के साथ गले मिलते हुए एक तस्वीर आई है। साथ ही वह अंबानी परिवार के साथ भी हाथों में हाथ थामे दिखीं। आखिर तैमूर की नैनी का अनंत अंबानी से क्या कनेक्शन है, इसके बारे में हम आपको विस्तार से जानकारी देंगे। 

अनंत अंबानी के साथ क्या है तैमूर की नैनी का कनेक्शन

taimur

दरअसल, तैमूर की नैनी का नाम ललिता डिसिल्वा है। आज से पहले आप उनके बारे में ज्यादा कुछ खास नहीं जानते होंगे। क्योंकि उन्हें हमेशा लोगों ने तैमूर को संभालते हुए देखा जाता था। लेकिन जब से उन्हें अनंत की शादी समारोह में देखा गया, तो हर कोई उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक हो गया। अनंत अंबानी की शादी में सैफ करीना को तो नहीं देखा गया, लेकिन सारी लाइमलाइट इस समय उनकी नैनी ने बटोर ली है। 

ऐसा इसलिए, क्योंकि  तैमूर की नैनी ललिता डिसिल्वा का बेबी केयर करियर अंबानी के परिवार से ही शुरू हुआ है। उन्होंने अपने करियर में बच्चों को संभालने का काम सबसे पहले अंबानी परिवार में ही किया था। यह बार उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पहले अनंत की नैनी थी। 

इसे भी पढ़ें- Anant-Radhika Wedding Live Updates: अनंत-राधिका के रिसेप्शन में लगा था जानी-मानी हस्तियों का जमावड़ा

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Lalita Dsilva (@lalitadsilva2965)

सोशल मीडिया पर शेयर कर बताया अंबानी परिवार से कनेक्शन

ललिता डिसिल्वा ने इंस्टाग्राम पर अनंत अंबानी के साथ एक फोटो शेयर की है। वह लिखती हैं, "मैं अंबानी परिवार और अनंत बाबा की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे जीवन में प्यार और सम्मान दिया है। इस परिवार के साथ बिताई गई खूबसूरत यादें आज भी ताजा हैं। इतने सालों के बाद भी उनका प्यार भरा स्वभाव और नीता अंबानी और मुकेश सर का स्नेह ही मुझे प्रेरित करता है। मैं आज भी उनके जीवन का हिस्सा बनकर धन्य महसूस करता हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि अनंत और राधिका का जीवन खुशहाल हो और अंबानी परिवार का प्यार और समर्थन मेरे लिए सब कुछ है।"

nanny

इसके साथ ही ललिता ने अनंत अंबानी की बचपन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, कि इस तस्वीर में 'पेरिस में डिज्नी वर्ल्ड में घूमते हुए मैं और अनंत अंबानी हैं। अनंत बचपन से ही बहुत बुद्धिमान थे। आज भी वे परिवार और सामाजिक समूह में सभी के प्रिय हैं। आज उनकी जिंदगी का सबसे अहम दिन है, अनंत और राधिका को शादी की शुभकामनाएं।

इसे भी पढ़ें- Anant-Radhika Wedding Updates: अनंत-राधिका की शादी में किन स्टार्स ने क्या पहनां, देखें

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- lalitadsilva2965_insta

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।