herzindagi
simple and easy rangoli designs

Flower Rangoli Designs: अक्षय तृतीया पर फूलों से झटपट बनाएं ये रंगोली डिजाइंस, स्टेटस लगाते ही मिलेगी जमकर तारीफ

किसा भी शुभ कार्यों में घर के आंगन में रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर अक्षय तृतीया के मौके पर आप रंगोली बनाने के लिए डिजाइंस सर्च कर रहे हैं, तो यहां से आइडिया ले सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-05-09, 16:27 IST

Akshaya Tritiya Special: हिंदू कैलेंडर के हिसाब से हर साल अक्षय तृतीया वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है, जो कि इस बार 10 मई को है। हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व होता है। अक्षय तृतीया का दिन खरीदारी से लेकर दान-पुण्य करने तक के लिए भी खास माना जाता है। यहां तक कि लोग इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए अपने-अपने घरों को सजाते और रंगोली भी बनाते हैं। अगर आप इस फूलों की रंगोली बनाने की सोच रही हैं, तो यहां से सिंपल और यूनिक रंगोली के आइडिया ले सकते हैं।

स्वस्तिक रंगोली डिजाइन (Swastik Rangoli Designs)

swastik rangoli design

अक्षय तृतीया के मौके पर आप अपने घर मे पूजा के पास स्वास्तिक रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। अगर आपको स्वास्तिक बनाना आता है, तो आप गेंदे की फूलों की मदद से रंगोली डिजाइन तैर कर सकती हैं। 

गेंदा और गुलाब के फूलों की रंगोली (Best Flower Rangoli Designs)

Akshaya tritiya rangoli desings

फूलों की मदद से रंगोली की डिजाइन बेहद खूबसूरत बनती है। खासकर गुलाब और गेंदे के ऑरेंज-येलो फूलों के साथ का कॉम्बिनेशन एकदम परफेक्ट लगता है। अक्षय तृतीया पर आप इसे बना रही हैं, तो सबसे पहले कुछ फूलों की पंखुड़ियां अलग कर लें। फिर गुलाब की पंखुड़ियों से छोटा सा सर्कल बना लें। फिर इसके अंदर गेंदे के दो रंगों के फ्लावर से डिजाइन तैयार कर लें। 

दरवाजे के लिए रंगोली डिजाइन (Easy Flower Rangoli Designs For Door)

simple and easy rangoli  designs

अक्षय तृतीया पर अगर आप अपने घर के मुख्य दरवाजे को भी फूलों से सजाना चाहती हैं, तो यहां गेंदे के ऑरेंज-येलो फूलों की लड़ी से आसान रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। इसे बनाने में आपको 10-15 मिनट भी नहीं लगेंगे। ये डिजाइन इतने आसान हैं कि इसे बस कुछ आकार मोड़ने से खूबसूरत दिखने लगेंगे। यही नहीं, रंगोली को स्टेटस पर लगाते ही आपके पास तारीफ के लिए लगातार मैसेजेस आने शुरू हो जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें- घर की दहलीज पर बनाएं कलश और स्वास्तिक डिजाइन की ये रंगोली, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी भी देख हो जाएंगे प्रसन्न

सिंपल रंगोली डिजाइन (Simple Rangoli Designs)

flower rangoli design for akshaya tritiya

अगर आप अक्षय तृतीया के मौके पर रंगोली बना ही रही हैं, तो गेंदे के फूलों और आम के पत्ते से बनी ये रंगोली डिजाइन यकीनन आपके घर की शोभा बढ़ाने का काम करेंगे। इसे आप घर के हॉल में बड़े साइज में भी बना सकती हैं। इसके लिए आपको गेंदे की ऑरेंज और येलो फूलों तोड़कर उसकी पंखुड़ियों को अलग कर लेना है। फिर जैसे-जैसी दिख रही है, वैसी आप फ्लोर पर चॉक की मदद से आकृति बनाकर उसमें फूलों को भर सकते हैं। आप चाहें तो बिना ड्रॉ किए भी इस रंगोली को बना सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- 20 मिनट में बनाएं मोर के आसान रंगोली डिजाइन, हर कोई देखकर करेगा तारीफ

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi, Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।