herzindagi
rangoli design for gudi padwa

Gudi Padwa Rangoli Design 2024: गुड़ी पड़वा पर चावल से बनाएं ये आसान रंगोली डिजाइन, रंग भरने में नहीं होगी परेशानी

गुड़ी पड़वा पर अगर ऐसा रंगोली डिजाइन ढूंढ रहे हैं, जिसे बनाने में आपको मात्र 10 से 15 मिनट का समय लगे, तो आप चावल और आम के पत्ते की मदद से रंगोली बना सकते हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-04-06, 16:04 IST

गुड़ी पड़वा का पर्व 9 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन घर के आंगन और छत पर रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। गुड़ी पड़वा का पर्व हर राज्य में अलग-अलग नाम से जाना जाता है। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में इसे 'उगादि' के नाम से जाना जाता है। इसी तरह इस पर्व को महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा, कश्मीरी हिंदू इसे नवरेह और मणिपुर में साजिबु नोंगमा पंबा के नाम से मनाते हैं।

अगर आप भी गुड़ी पड़वा पर रंगोली बनाना चाहते हैं, लेकिन आपको रंग भरना नहीं आता है, तो आप चावल से रंगोली बना सकते हैं। चावल की मदद से रंगोली बनाना आसान है, क्योंकि इसमें रंग भरने की झंझट नहीं होती। आज के इस आर्टिकल में हम आपको चावल की मदद से रंगोली बनाने के लिए कुछ आसान टिप्स और डिजाइन बताएंगे। 

आम के पत्तों से रंगोली बनाना शुभ (Gudi Padwa Special Rangoli)

unique gudi padwa rangoli design

(image credir- sandhya's corner_you tube)

गुड़ी पड़वा में आम के पत्तों का बहुत महत्व होता है। गुढी में भी आम के पत्ते लगाए जाते हैं। इसलिए आप अपने घर में सुख-शांति बनाएं रखने के लिए आम के पत्तों और चावल की मदद से रंगोली बना सकते हैं। 

  • आप फूलों से रंगोली बनाने की जगह सफेद चावल से रंगली बनाएं। 
  • इस तरह की रंगोली डिजाइन को बनाना बेहद आसान है। 
  • इसके लिए आप थाली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • सबसे पहले आप एक बड़ी थाली लें। 
  • इसमें आप चावल भर दें। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rangoli nation (@rangoli_nation)

  • अब आप इसमें थोड़ा-थोड़ा गैप करते हुए आम के पत्ते लगाएं। 
  • इसके बाद आप थाली के किनारों को फूलो से सजा दें। 
  • इससे रंग भरने की झंझट भी नहीं होगी और इसे बनाना भी बेहद आसान होगा। 

कलश रंगोली डिजाइन (Easy Gudi Padwa Special Rangoli)

unique gudi padwa rangoli

  • चावल से कलश रंगोली डिजाइन बनाना भी बेहद आसान है। 
  • इस डिजाइन को बनाने के लिए आप दाल की जगह भी चावल का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
  • अगर आप रंग-बिरंगी रंगोली डिजाइन बनाना चाहते हैं, तो आप चावल को रंग भी कर सकते हैं। 
  • हल्दी से चावल को रंग करना बेहद आसान होता है। आप इस पूरे डिजाइन को चावल की मदद से आसानी से बना लेंगे। 
  • इसके लिए बस आपको चावल को रंग करना पड़ेगा। 

इसे भी पढ़ें- घर के मुख्य द्वार पर बनाएं ये रंगोली डिजाइंस

चावल से बनाएं इस तरह का रंगोली डिजाइन (Gudi Padwa New Rangoli)

gudi padwa rangoli design

  • इस रंगोली डिजाइन को भी आप चावल से बना सकते हैं। 
  • इसके लिए आप सफेद चम्मच की जगह लाल या नीले रंग का चम्मच का इस्तेमाल करें। 
  • इसके बाद आप चम्मच में अलग-अलग रंग भरने की बजाय इसमें चावल भर दें। 
  • पीले रंग की जगह आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • अगर आप चाहें, तो चम्मच की जगह आम के पत्तों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shital Mali (@shital_rangolis)

  • आम के पत्तों के ऊपर आप बोतल की छोटी ढक्कन रखें। 
  • इसके बाद आप इस ढक्कन में चावल भर दें। 
  • चारों तरफ से आम के पत्ते सजाने के बाद आप बीच में कलश रख दें। 
  • इस तरह का रंगोली डिजाइन देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा। 

इसे भी पढ़ें- 10 मिनट में बन जाएंगे चावल के ये रंगोली डिजाइन

 

चूड़ी और चावल की मदद से बनाएं रंगोली डिजाइन (Easy Gudi Padwa Rangoli Design)

gudi padwa rangoli EASY

  • इस डिजाइन को आप मात्र 10 मिनट में बना लेंगे।
  • अगर आप बड़ी रंगोली बनाना चाहते हैं, तो आप 9 चूड़ियों की जगह 15 चूड़ियों का यूज कर सकते हैं। 

RANGOLI FOR GUDI

  • इस रंगोली डिजाइन को आप अपने घर के आंगन या मंदिर के सामने बना सकते हैं। 
  • कलश की जगह आप बीच में एक बड़ा दीपक भी रख सकते हैं। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- rangoli_nation_INSTA,  Neha's Rangoli_insta

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।