Gudi Padwa Rangoli Designs 2024: गुड़ी पड़वा के लिए 10 मिनट में बन जाएंगे ये कलश रंगोली डिजाइन, घर के आंगन पर बनाएं

घर के आंगन से लेकर दहलीज तक पर आप गुड़ी पड़वा के खास मौके रंगोली के डिजाइन को बना सकती हैं। इसके लिए आप इन आसान डिजाइंस पर एक नजर जरूर डालें।

kalash rangoli designs

त्योहारों के मौके पर हम घर की साफ-सफाई करते हैं और इसके बाद घर के कोने-कोने को चमकाते हैं। घर को सजाने के लिए अक्सर हम आंगन व मंदिर के बाहर रंगोली बनाते हैं। इसके कई डिजाइंस आपको ऑनलाइन देखने को मिल जाएंगे।

gudi padwa

त्योहार की बात करें तो गुड़ी पड़वा के खास मौके पर घर के आंगन में आप कलश के डिजाइन की रंगोली को बना सकते हैं। तो आइये देखते हैं रंगोली के कुछ खास और आसान डिजाइंस जिन्हें आप केवल 10 मिनट में बना सकती हैं और गुड़ी पड़वा के मौके पर घर की सजावट कर सकती हैं।

फूलों के साथ बनाएं कलश रंगोली डिजाइन (Floral Rangoli Design)

dot dot rangoli

फ्लोरल रंगोली देखने में काफी खूबसूरत नजर आती है। इसे आप बॉर्डर में या डिजाइन के अंदर एक से ज्यादा अलग-अलग साइज के फूल और पत्तियां बनाकर रंगोली के डिजाइन को पूरा कर सकती हैं। सर्किल की आउटलाइन करने के लिए आप छोटे डिजाइन के फूल बनाएं। वहीं अगर अंदर के ओर डिजाइन बना रही हैं तो रंग-बिरंगे कलर्स के फूलों को बनाएं। इसे 3डी बनाने के लिए आप माचिस की तीली का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:Ram Mandir Rangoli Designs: राम के नाम से खिल उठेगा आंगन, केवल 30 मिनट में बन जाएंगे रंगोली के ये आसान डिजाइन

डॉट-डॉट करके कैसे बनाएं कलश रंगोली (Dot Design Rangoli)

Floral Rangoli Design

देखने में बेहद खूबसूरत और बनाने में बेहद आसान होती हैं डॉट डिजाइन की रंगोली। इस तरह की रंगोली को बनाने के लिए आप बॉर्डर के लिए डॉट डिजाइन बना सकती हैं। डिजाइन के अंदर की तरफ आप चाहे तो डॉट-डॉट कर गुड़ी पड़वा की शुभकामनायों से भरा कोई मैसेज भी लिख सकती हैं। कलश को बनाने के लिए आप बारीक डॉट पैटर्न का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें: 30 मिनट में बनाएं ये रंगोली डिजाइन, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

बोतल के ढक्कन की मदद से कैसे बनाएं कलश डिजाइन की रंगोली (Rangoli Designs Using Bottle Cap)

bottle cap rangoli design

बोतल के ढक्कन की मदद से आप आसानी से अनेक साइज और डिजाइन की रंगोली को मंदिर के आगे बना सकती हैं। इस तरह की रंगोली को बनाकर आप दीपक भी जला सकती हैं। वहीं दीपक के लिए आप एक या 3-3 में डिजाइन बनाकर रंगोली को आकर्षक बना सकते हैं। ढक्कन की मदद से बनाये गये डिजाइन को आप टूथपिक की मदद से थोड़ा ट्विस्ट भी कर सकती हैं।

deepak rangoli for gudi padva

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें

अगर आपको गुड़ी पड़वा के लिए ये आसान रंगोली डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: Instagram/rangoli_nation,pinterest/snehal creativity, youtube/jeet rangoli

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP