herzindagi
akshaya tritiya easy peacock rangoli design

Rangoli Design for Akshaya Tritiya 2024: 20 मिनट में बनाएं मोर के आसान रंगोली डिजाइन, हर कोई देखकर करेगा तारीफ

किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले घर के आंगन में रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। भारत में अलग-अलग त्योहारों पर भी लोग रंगोली बनाकर भगवान को प्रसन्न करते हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-05-03, 17:41 IST

अक्षय तृतीया के दिन माना जाता है कि किसी भी कार्य को करने के लिए शुभ मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं पड़ती। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस दिन आप कोई भी कार्य पूरे दिन में किसी भी समय कर सकते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार अक्षय तृतीया का दिन कुबेर देवता का प्रतीक माना जाता है।

इस दिन आप भगवान को प्रसन्न करने और किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से पहले घर के आंगन या मंदिर के सामने रंगोली बना सकते हैं। जिस तरह मोर का पंख घर में लगाना शुभ माना जाता है, इसी तरह मोर की रंगोली डिजाइन भी शुभ मानी जाती है। 

मोर रंगोली डिजाइन

peacock rangoli designs

  • इस रंगोली डिजाइन को बनाना के लिए, सबसे पहले आप दीपक का डिजाइन बनाइए। दीपक का डिजाइन बनाने के बाद आप एक तरफ जलती हुई लौ और दूसरी तरफ एक फूल का डिजाइन बनाएं। 
  • इसके बाद मोर के चेहरे का डिजाइन बनाएं। 
  • अगर आप मोर के चेहरे का डिजाइन नहीं बना पा रहे हैं, तो इसके लिए आप बोतल की छोटी ढक्कन का प्रयोग कर सकते हैं। 
  • मोर के पंखा का डिजाइन आपको दिखने में मुश्किल लग रहा होगा, लेकिन इसे बनाना आसान है। 
  • इसके लिए आप तीली का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • पहले आप पत्ते बनाएं, इसके बाद इसमें तिल्ली की मदद से डिजाइन बनाएं। 

 इसे भी पढ़ें- Rangoli Design for Akshaya Tritya 2024: घर की दहलीज पर बनाएं कलश और स्वास्तिक डिजाइन की ये रंगोली, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी भी देख हो जाएंगे प्रसन्न

 

 easy peacock rangoli designs

  • आप चाहें तो एक साथ 2 मोर के रंगोली डिजाइन भी बना सकते हैं। 
  • इसके लिए आप बीच में दीपक बनाएं और इसके दोनों तरफ मोर का डिजाइन बनाएं।  
  • आप मोर का डिजाइन बनाने के लिए हैंगर का भी यूज कर सकते हैं। 
  • हैंगर के ऊपर वाले डिजाइन की मदद से आप मोर की डिजाइन आसानी से बना लेंगे। 

इसे भी पढ़ें- चावल से बनाएं आसान रंगोली डिजाइन

आसान मोर रंगोली डिजाइन

simple mor rangoli

  •  इस आसान रंगोली डिजाइन को बनाने के लिए आप सबसे पहले थाली का गोल डिजाइन बनाएं। 
  • इसके बाद आप अंदर मोर का डिजाइन बना कर अंदर एक पत्ते का डिजाइन बना सकते हैं। 
  • आप पत्ते में झंडे का रंग देने की बजाय मोर के पंख का डिजाइन बना सकते हैं। 

Rangoli Design for Akshaya Tritiya

  • किनारों पर नजर आ रहा डिजाइन बनाने के लिए पहले आप बोतल की मदद से 2 बिंदु बनाएं। 
  • फिर इसे उंगली की मदद से आगे की तरफ खींच दें। 
  • इस तरह आप आसानी एक छोटी रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। 

कलश और मोर का रंगोली डिजाइन

kalash rangoli designs

  • इस तरह की रंगोली डिजाइन में आप मटके के अंदर माखन की बजाय सोने की सिक्कों का डिजाइन बना सकते हैं। पहले आप थाली की मदद से एक गोल डिजाइन बनाएं। 
  • इसके पहले एक तरफ पत्तों का डिजाइन बनाकर उसमें तीली की मदद से पंख बना लें। 
  • पत्तों के अंदर का गोल डिजाइन बनाने के लिए आप बोतल के छोटे ढक्कन का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • इसके बाद आप इसमें किनारे पर मोर का डिजाइन बना दें। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-rangoli_by_menaka_insta

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।