herzindagi
aishwarya birthday abhishek

ऐश्वर्या के पति अभिषेक उनके बर्थडे पर हुए रोमांटिक, ऐसे किया अपने प्यार का इजहार

ऐश्वर्या राय बच्चन के पति अभिषेक बच्चन ने उनके बर्थडे पर उन्हें स्पेशल फील कराने कराने के लिए एक प्यार भरा संदेश ऐश्वर्या को लिखा जिसमें वो अपने प्यार का इजहार कर रहे थे।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-11-02, 14:51 IST

ऐश्वर्या राय बच्चन के पति अभिषेक बच्चन ने उनके बर्थडे पर उन्हें स्पेशल फील कराने कराने के लिए एक प्यार भरा संदेश ऐश्वर्या को लिखा जिसमें वो अपने प्यार का इजहार कर रहे थे। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या 45 साल की हो गई हैं लेकिन उम्र उनके लिए सिर्फ एक नंबर है। 

ऐश्वर्या आज भी उतनी ही खूबसूरत लगती हैं जितनी तब लगती थीं जब कई देशों की सुंदरियों को हराकर 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज पहना था। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। इस कॉम्पिटीशन में अलग-अलग देशों की 87 मॉडल्स ने हिस्सा लिया था। ऐश्वर्या इसमें भारत को रिप्रेजेंट कर रही थीं। मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम करने वाली ऐश्वर्या दूसरी इंडियन मॉडल हैं। इससे पहले 1966 में मुंबई की रीता फारिया ने यह अवॉर्ड जीता था। 

ऐश्वर्या ने अपना बर्थडे अपने माता-पिता के पास जाकर मनाया। ऐश्वर्या ने अपने बर्थडे की फोटोज अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की। 

अभिषेक ने ऐश्वर्या से अपने प्यार का किया इजहार 

ऐश्वर्या राय बच्चन के पति अभिषेक बच्चन ने उनके बर्थडे पर उन्हें स्पेशल फील कराने कराने के लिए एक प्यार भरा संदेश ऐश्वर्या को लिखा जिसमें वो अपने प्यार का इजहार कर रहे थे। अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे वाइफ, आई लव यू... मेरा सुखचैन...।“ 

aishwarya birthday abhishek

यहां  बता दें मंगलुरु में 1 नवंबर 1973 को जन्मीं ऐश्वर्या राय बच्चन आर्किटेक्ट बनना चाहती थीं इसके लिए उन्होंने एक इंस्टिट्यूट में एडमिशन भी ले लिया था लेकिन मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए बाद में उन्होंने वह कोर्स बीच में ही छोड़ दिया। 

Read more: ऐश के लिए यह जगह है खास, अभिषेक ने यहां किया था उन्हें प्रपोज

aishwarya birthday abhishek

आज ऐश्वर्या एक सफल अभिनेत्री हैं, एक बहुत ख्याल रखने वाली पत्नी और आराध्या नाम की एक प्यारी सी बच्ची की मां हैं। उन्होंने साल 2007 में अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी की थी। उनके बेटी आराध्या का जन्म 2011 में हुआ था। ऐश्वर्या राय आज भले ही बच्चन खानदान की बहू हैं लेकिन एक वक्त था जब उनका नाम सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के साथ जुड़ चुका है। 

 

aishwarya birthday abhishek

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले 11 सालों से एक साथ है। दोनों की शादी 20 अप्रैल, 2007 को बच्चन फैमिली के बंगले प्रतीक्षा में हुई और रिसेप्शन मुंबई के ताज होटल में रखा गया था। ये कपल हमेशा साथ में खुश नजर आता है। 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।