
लगभग सभी घरों में लिविंग रूम हो या बेडरूम, फोटोफ्रेम जरूर लगा हुआ देखा होगा। घर को सुंदर बनाने में फोटोफ्रेम का बहुत बड़ा रोल होता है। दीवार पर लगी पुरानी यादों वाली तस्वीरें न सिर्फ घर की रौनक बढ़ा देती हैं, बल्कि एक अलग ही फील भी देती हैं, लेकिन अक्सर हम इन फोटोफ्रेम को साफ करते समय कुछ गलतियां कर देते हैं, जिससे ये एकदम पुरानी सी नजर आने लगती हैं। कई बार कांच पर खरोंच आ जाती है या फ्रेम का रंग ही फीका पड़ने लगता है। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि फोटोफ्रेम की चमक सालों तक बनी रहे तो हम बताएंगे कि इन्हें साफ करते समय आपको कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। आइए जानते हैं-
कई लोग फोटोफ्रेम को साफ करते समय उस पर डायरेक्ट पानी डाल देते हैं। इससे फोटो फ्रेम के अंदर नमी चली जाती है। ये खराब हो सकते हैं। ऐसे में हमेशा कपड़े को थाेड़ा गीला करके ही पोछना चाहिए।

अगर आप केमिकल वाले क्लीनर का इस्तेमाल फोटोफ्रेम को साफ करने के लिए करती हैं तो इसका रंग उतर सकता है और कांच भी खराब हो सकती है। इसके लिए आप कोई लाइट क्लीनर या सिर्फ पानी और सॉफ्ट कपड़े का ही इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Genius Iron Hacks: कपड़ों की सिलवटें ही नहीं, इन 7 कामों में भी कमाल दिखाता है आयरन
कई बार हम जल्दी में सूखे कपड़े से ही जोर-जोर से फोटोफ्रेम को रगड़ने लगते हैं। इससे कांच पर खरोंच आ सकती है और फ्रेम की फिनिशिंग भी खराब हो सकती है। इसलिए हमेशा मुलायम कपड़े से ही इसे साफ करना चाहिए।

जरूरत से ज्यादा फोटोफ्रेम को साफ करने से भी फ्रेम जल्दी खराब हो सकता है। दरअसल, हर बार जब आप इसे साफ करती हैं तो इससे रगड़ लगती है और धीरे-धीरे इसकी चमक कम होने लगती है। इसलिए जब जरूरत हो तभी साफ करें।
इसे भी पढ़ें- Wardrobe Organization Hacks: अलमारी में लग गया है कपड़ों का ढेर? अपनाएं ये 5 देसी जुगाड़, कम जगह में सेट हो जाएगा सारा सामान
हम अक्सर सिर्फ सामने का शीशा साफ कर लेते हैं और पीछे या कोनों को छोड़ देते हैं। यहां धूल जमा होती रहती है, जो धीरे-धीरे फ्रेम को खराब कर सकती है। फ्रेम भी गंदा सा नजर आने लगता है। इसलिए कभी-कभी पीछे और किनारों को भी साफ करें।
तो अगर आप भी फोटो फ्रेम को साफ करने के लिए ये गलतियां करती हैं तो इन्हें न करें। इससे फोटाे फ्रेम की चमक खो सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।