herzindagi
Republic Day Shayari 2025

Republic Day Shayari 2025: न पूछो जमाने से हमारी कहानी, हम हैं हिंदुस्तानी...इन शायरियों के साथ दें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

26 January Desh Bhakti Shayari 2025: गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभक्ति का जज्बा बढ़ाने के लिए हम यहां कुछ बेहतरीन शायरियां लगाए हैं। इन्हें आप अपने दोस्तों और करीबियों संग साझा कर देशप्रेम की भावना जगा सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-01-26, 10:43 IST

Republic Day 2025 par Desh Bhakti Shayari: भारत और भारतवासी आज 76वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। 26 जनवरी का यह दिन देश के लिए गौरव और सम्मान का दिन होता है। इसी दिन साल 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था और देश गणराज्य लोकतांत्रिक बना था। यही वजह है कि 1950 से लेकर आज तक, हम 26 जनवरी के दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मना रहे हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर में विभिन्न आयोजन होते हैं, लेकिन दिल्ली का कर्तव्य पथ (पूर्व में राजपथ) पर होने वाली भव्य परेड सबसे खास होती है। इस परेड में भारतीय सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और आत्मनिर्भरता का अद्भुत संगम देखने को मिलता है, जो हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की लहर और जोश भर देता है।   

गणतंत्र दिवस का मौका केवल देशभक्ति और जोश से रोम-रोम जगाने का ही नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों और देश के लिए शहीद होने वाले जवानों को भी याद करने का है। इस मौके पर देश के जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने के लिए शायरियों से बेहतर क्या ही हो सकता है। गणतंत्र दिवस पर अपने दोस्तों और परिवार को अगर देशभक्ति और जोश से भरना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए एक से बढ़कर एक शायरियां लेकर आए हैं।

रिपब्लिक डे शायरी (Republic Day Shayari 2025)

gantantra diwas shayari

1. हम भारत के वीर सपूतों की कीमत जानते हैं।
हर दिल में तिरंगा सजा देते हैं।।

2. भारत को अपनी पहचान बना लिया है,
हम सुख-दुख में अपनों के साथ को ताकत बना लिया है।
गणतंत्र दिवस पर भी हम सब हैं साथ-साथ
दुनिया को यही संदेश दिया है।।

3. तिरंगे के रंगों में बसी है हमारी जान,
गणतंत्र दिवस पर हमारा दिल करता है सम्मान।
सजते हैं यहां दिलों में अहिंसा के विचार
हम सबका है भारत, हर दिल में है सिर्फ प्यार।।

4. गणतंत्र की शक्ति से बढ़ा है हमारा गर्व,
एकता ही है हमारे देश की शान
भारत का तिरंगा है हर दिल की पहचान।।

More For You

5. तिरंगे की शान को सलाम है, स्वतंत्रता के प्रहरी को सलाह है।
हर एक भारतीय के दिल में जोश है, उस जोश को हमारा सलाम है, सलाम है।।

26 जनवरी पर देशभक्ति शायरी (26 January Desh Bhakti Shayari)

shayari for republic day

6. देश है हमारा ऐसा जिस छोड़ने पर दिल कतराए
रिश्ता हमारा ऐसा जिसे तोड़कर दिल पछताए।
दिल हमारा एक है और एक ही जान
हिंदुस्तान से प्यारा नहीं कोई, यही है हमारी शान

7. गणतंत्र दिवस के मौके पर आइए करें उन्हें सलाम
जिन्होंने दिखाया हमें यह मुकाम,
खुशनसीब होता है वो जो आता है देश के काम।।

8. देश के लिए जोश न होने देंगे कम,
जब भी पड़ी जरूरत लुटा देंगे जान हम।
क्योंकि, भारत है हमारा घर
और इसपर आंच नहीं आने देंगे हम।।

9. हमारे देश का संविधान
हर किसी को देता है अधिकार का मान
इस दिन को बनाएं खास
बैठकर अपने परिवार के पास।।

10. हर भारतीय के दिल में गणतंत्र दिवस के लिए सम्मान रहे
हमेशा देश के लिए दिल में प्यार रहे,
अपनी जिम्मेदारियां ध्यान रहे
देश का झंडा हमेशा ऊंचा रहे।।

गणतंत्र दिवस पर शायरी (Gantantra Diwas par Shayari)

shayari for gantantra diwas

11. देश के सम्मान में जिसका नहीं खौला खून
वह खून नहीं, वह पानी।
देश के काम न आए जिसकी जवानी
बेकार है उसकी कहानी

12. गणतंत्र दिवस की खुशी में हम चुनेंगे एक नई राह
भारत के हर कोने में पहुंचाएंगे प्यार का संदेश, यही है हमारी आखिरी चाह।।

13. गणतंत्र दिवस का है यह पर्व, हर दिल में है जोश
भारत की यह धरती, इसके लिए कुर्बान है हमारा सबकुछ

14. गूंज रहा है दुनिया में हिंदुस्तान का नारा
चांद पर लहरा रहा है तिरंगा हमारा।।

15. आन देश की
हम संतान हैं देश की।
देश के लिए कुर्बान सबकुछ
दुनिया में चाहे हो जाए कुछ।।

16. सत्यमेव जयते का संदेश है
देश को लेकर आगे जाना है।
यही है देश की आन-बान और शान
हमें करना है अपने तिरंगे का सम्मान।।

17. गणतंत्र दिवस पर वचन लें,
भारत को ऊंचाईयों पर ले जाएंगे।
हमें हैं एक, हर दिल में उम्मीद,
गणतंत्र हमारा है और इसे हमेशा संजोएंगे।।

18.गणतंत्र दिवस की बधाई हो,
हम सबका दिल देश के साथ हो।
संविधान की राह पर चलें हम सब,
हर कदम में हो देश की शान का गौरव।
हैप्पी रिपलब्क डे 2025 

19. देश की आन-बान शान है तिरंगा,
हजारों-लाखों का बलिदान है तिरंगा।
इसका नहीं छोड़ेंगे साथ,
चाहे कुछ भी हो जाए बात।।

20. वीरों ने खून बहाया था,
तभी तिरंगा लहराया था।
शहीदों को नमन करते हैं हम,
उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे हम।।

21. देश के संविधान का सम्मान करेंगे हम,
देश के लिए चाहे चली जाए जान, देंगे हम।
भारत माया की जय,
हम सबका नारा है।।
देश प्रेम की बने मिसाल, यही एकता हमारे देश का नजारा है।।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।