15 अगस्त का दिन हर भारतवासी के लिए बहुत खास है। इस दिन सालों के संघर्ष और गुलामी के बाद हमारा देश परतंत्रता की बेड़ियों को तोड़कर आजाद हुआ था। आजादी का यह दिन हमें न जाने कितने वीर देशभक्तों की शहादत के बाद नसीब हुआ है। आज हम अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट कर रहे हैं। आसमान में लहराता हुआ तिरंगा हम सभी को गर्व की अनुभूति देता है और यह याद दिलाता है कि देशभक्ति और देशप्रेम की भावना सबसे ऊपर है। इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए अगर आप अपनों को देशप्रेम से ओत-प्रोत शायरी भेजना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ ऐसी ही शायरी लेकर आए हैं।
स्वतंत्रता दिवस शायरी (Independence Day Shayari 2025)
1. जब भी देश पर कोई संकट आता है,
हर देशभक्त पूरे दिल से अपना फर्ज निभाता है।
देश की सेवा में वो कर देता है अपना सब कुछ कुरबान,
सबसे ऊपर है भारत मां का सम्मान।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
2. ये वो मिट्टी है, जहां हम सब ने जन्म लिया है,
इसकी रक्षा का वचन हम सब ने दिया है।
देश मेरा है सबसे ऊपर, इसके आगे नहीं है और कोई बात,
जब आंच देश पर आती है, तो हर भारतवासी खड़ा होता है साथ।
आप सभी को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
3. लहू देकर तिरंगे की बुलंदी को संवारा है,
फरिश्ते तुम वतन के हो, तुम्हें सजदा हमारा है।
आजादी की खुली हवा में सांस लेने का हक तुमने ही दिलवाया है,
भारत मां के वीर सपूतों तुम्हें याद करके दिल भर आया है।
हैप्पी इंडिपेंडेंस डे 2025
4. मेरा देश, मेरा वतन है मुझे सबसे प्यारा,
पूरी दुनिया में कहां है कोई भी मेरे देश सा न्यारा।
खुशकिस्मत हूं कि इस देश की मिट्टी में मैंने जन्म है पाया,
वो देखो...सबसे ऊपर मेरा तिरंगा है लहराया।
आप सभी को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
5. वतन की मिट्टी को शहीदों ने अपने खून के रंग से सजाया है,
तब जाकर हमने आजादी का यह दिन पाया है।
उन वीर सपूतों को दिल से सलाम,
जिन्होंने देशभूमि के नाम अपना सब कुछ लुटाया है।
हैप्पी इंडिपेंडेंस डे 2025
स्वतंत्रता दिवसविशेज (Independence Day Wishes 2025)
6. वतन से मोहब्बत हर पल करें,
वतन की रक्षा हर पल करें।
यह वतन है हमारा, यह है हमारा मान,
इसके लिए हमारा सब कुछ कुर्बान।
आप सभी को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
7. आजादी का सूरज आज ही के दिन चमका था,
हर चेहरे पर एक नया रंग बिखरा था।
यह दिन है गर्व का, यह दिन है खुशी का,
हम सब मिलकर मनाते हैं पर्व यह आजादी का।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
8. मेरे दिल में है, बस एक ही आवाज,
ये मेरा देश है, ये है मेरा हिन्दुस्तान।
मेरे दिल की हर धड़कन में बसा है मेरे देश का ही नाम,
देश की सेवा से बढ़कर नहीं है कोई भी काम।
हैप्पी इंडिपेंडेंस डे 2025
9. तिरंगा लहरा रहा है, हवाएं गुनगुना रही हैं,
शहीदों की गौरव गाथा सभी की जुबां गा रही हैं।
आओ आजादी का जश्न हम सब मिलकर मनाएं,
देशभक्ति की लौ हर दिल में जलाएं।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
10. आजादी का मतलब बस एक दिन नहीं,
हर पल हर क्षण, आजाद होने का एहसास रखना है।
जो गए सरहद पर, हमारी हिफाजत के लिए,
उनके जज्बे को, हर पल सलाम करना है।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
देशभक्ति शायरी (Desh Bhakti Shayari 2025)
11. ऋषियों-तपस्वियों की भूमि है मेरा भारत,
प्रेम और सम्मान की भूमि है मेरा भारत।
अलग-अलग धर्म, जाति और भाषाओं की भूमि है मेरा भारत,
प्रगति के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है मेरा भारत।
स्वतंत्रता दिवस की सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं।
12. सरहद पर खड़े हैं वो सिपाही हमारे,
जिनकी वजह से आजाद हैं हम सारे।
इन्हीं की कुर्बानियों से खड़ा है यह देश,
हर हिन्दुस्तानी के लिए आज का दिन है विशेष।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
13. जिस देश में हमने अपनी आंखें खोली हैं,
जिसकी हवा में हमने सांसें ली हैं।
उस देश पर कुर्बान होना है हमारा धर्म,
उस देश की सेवा करना ही है हमारा कर्म।
हैप्पी इंडिपेंडेंस डे 2025
14. वीरों के बलिदान की है यह कहानी,
भारत मां के लिए कुर्बान लालों की है यह निशानी।
देशप्रेम का जज्बा सदा दिल में बनाए रखना,
अपने दिल में हमेशा देशभक्ति की लौ जलाए रखना।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
15. भारत मां पर न्यौछावर है हर देशभक्त की जिंदगानी,
देशप्रेम से सच्ची है क्या कोई कहानी।
आजादी का यह खास दिन जब भी आता है,
हमें गर्व का एहसास करवाता है।
Happy Independence Day 2025
16. वतन की मिट्टी से है हमारा रिश्ता,
इसकी हिफाजत करना है हमारा फर्ज हमेशा।
देश की एकता-अखंडता पर उठे जो किसी की आंख,
कर सकते हैं भारत मां के लाडले उसे पल भर में राख।
79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
17. न पूछो हमने कि क्या है हमारी कहानी,
हमारी पहचान बस इतनी है कि हम हैं हिंदुस्तानी
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !
18. झंडा ऊंचा रहे हमारा, ये दिल की पुकार है,
जिसकी वजह से हम आजाद हैं, वो हर एक सिपाही का प्यार है।
कुर्बान हुए लाखों, तब जाकर ये मिला है,
देशप्रेम का ये दीपक, हर दिल में जला है।
79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
19. हमेशा आसमान में शान से लहराए तिरंगा ये हमारा,
ये तिरंगा जो है हमें जान से प्यारा।
तिरंगे की आन-बान और शान पर कुर्बान है जीवन ये सारा।
गर्व से कहते हैं हम सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा।
Happy Independence Day 2025
20. देश की रक्षा के लिए हर पल हैं हम तैयार,
आजादी के दिन से ऊपर नहीं है कोई त्यौहार।
बड़े नसीब से मिला है हमें दिन यह प्यारा,
आओ मिलकर फहराएं तिरंगा अपना न्यारा।
79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
15 अगस्त शायरी 2025 (15 August Shayari 2025)
21. ये तिरंगा हमारी शान है,
शहीदों को अनगिनत कुर्बानियों का यह सम्मान है।
आजादी की जंग में लाखों देशभक्तों के गवाई थी अपनी जान,
तब जाकर मिली थी हमें यह पहचान।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
22. मजहब और जाति नहीं, हिंदुस्तानी होना है हमारी पहचान,
गर्व से कहते हैं हम कि भारत है हमारी जान।
देश प्रेम पर एक नहीं कई जिंदगी हैं कुर्बान,
मेरा भारत है मेरी आन-बान और शान।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
23. हर जगह हमारा तिरंगा लहरा रहा है,
आजादी का यह गीत, हर कोई गा रहा है।
आज के दिन है, बस एक ही अरमान,
सबसे ऊपर रहे हमारे देश का सम्मान।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
24. तिरंगे के ये तीन रंग कहते हैं कई कहानी,
हमारे देश की पहचान है सदियों पुरानी।
केसरिया रंग बलिदान का, तो समृद्धि का है हरा,
शांति का है सफेद रंग और चक्र है चलते रहने के संदेश से भरा।
79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
25. मेरा भारत सबसे महान है,
भारतवासी होना ही मेरी पहचान है।
मुझे नहीं है मेरे देश से कुछ और प्यारा
देश की सेवा में कुर्बान है मेरा जीवन ये सारा।
79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों