अगस्त के महीने में हिंदू फेस्टिवल कलेंडर के हिसाब से हर दिन एक त्योहार है। इस माह की शुरुआत ही त्योहार से होगी और अंतिम तिथि तक त्योहार है। रक्षाबंधन से लेकर कजली तीज, निरजला तीज, हलष्ठी और जन्माष्टमी, राधा अष्टमी गणेश चतुर्थी आदि सभी बड़े त्योहार इसी माह में पड़ रहे हैं। देखा जाए तो यह पूरा महीना ही हर्ष और उल्लास के साथ बीत जाएगा। इन त्योहारों में जो प्रमुख त्योहार हैं, जिनमें आपको व्रत और पूजा भी करनी होगी, उनकी तिथियां और शुभ मुहूर्त चलिए हम आपको बताते हैं।
तिथि | वार | त्योहार | शुभ मुहूर्त |
1 अगस्त | शुक्रवार | दुर्गाष्टमी | सुबह 4:58 AM से 2 अगस्त सुबह 7:23 AM तक |
4 अगस्त | सोमवार | सावन का आखिरी सोमवार | सुबह 5:44 AM-9:02 AM विवाह/व्यवसाय के लिए शुभ समय है |
5 अगस्त | मंगलवार | पुत्रदा एकादशी | 7:45 AM-12:15 PM पूजा के लिए शुभ मुहूर्त है। |
6 अगस्त | बुधवार | प्रदोष व्रत | 7:00 PM-9:00 PM पूजा के लिए शुभ मुहूर्त है। |
8 अगस्त | शुक्रवार | वरलक्ष्मी व्रत | शाम (प्रदोष‑काल) |
9 अगस्त | शनिवार | रक्षाबंधन | सुबह 5:35 AM से 1:24 PM तक यह सबसे उत्तम समय माना गया है , दोपहर 12:00PM से 12:53PM तक, प्रदोष काल में 7:19PM से 9:24 PM तक |
10 अगस्त | रविवार | गायत्री जापम | गायत्री जाप करने का सबसे अच्छा समय 12:06 PM-12:57 PM |
12 अगस्त | मंगलवार | कजली तीज | 11 अगस्त की दोपहर 10:40 AM से 12 अगस्त शाम 8:50 PM तक पूजा के लिए शुभ मुहूर्त है। |
14 अगस्त | बृहसपतिवार | बलराम जयंती | 11:37 AM-12:29 PM पूजा के लिए शुभ मुहूर्त है। |
16 अगस्त | शनिवार | जन्माष्टमी | 12:04 AM-12:47 AM पूजा के लिए शुभ मुहूर्त है। |
17 अगस्त | रविवार | सिंह संक्रंति | 05:51 AM से 12:25 PM तक पूजा के लिए शुभ मुहूर्त है। |
19 अगस्त | मंगलवार | अजा एकादशी | 18 अगस्त शाम 5:22 PM से प्रारंभ होकर 19 अगस्त दोपहर 3:32 PM तक है। |
20 अगस्त | बुधवार | प्रदोष व्रत | 4:58 PM-6:13 PM व्यापार/गृह प्रवेश आदि हेतु शुभ मुहूर्त है। |
21 अगस्त | गुरुवार | मासिक शिवरात्रि | मध्यरात्रि 12:02 AM से 12:46 AM पूजा के लिए शुभ मुहूर्त है। |
22 अगस्त | शुक्रवार | पिठोरी अमावस्या | प्रदोष काल में शाम 8:07 बजे से रात 10:09 बजे तक पूजा होगी। |
23 अगस्त | शनिवार | भाद्रपद अमावस्या | रात 8:13 PM-10:22 PM तक पूजा का शुभ मुहूर्त है। |
25 अगस्त | रविवार | वराह जयंती | पूरा दिन तक कभी भी पूजा कर सकती हैं। |
26 अगस्त | मंगलवार | हरतालिका तीज | पूजा का प्रमुख मुहूर्त सुबह 6:00 AM से 8:30 AM तक और फिर शाम 5:30 PM से 7:00 PM तक है। |
27 अगस्त | बुधवार | गणेश चतुर्थी | गणपति प्रतिमा की स्थापना का शुभ समय 27 अगस्त को 11:13 AM से प्रारंभ होकर 1:23 PM तक रहेगा। |
30 अगस्त | शनिवार | ललिता सप्तमी | सूर्योदय के समय से लेकर दोपहर 12 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त है। |
31 अगस्त | रविवार | राधा अष्टमी | सुबह 11:05 AM-01:38 PM तक पूजा का शुभ मुहूर्त है। |
उम्मीद है कि आपको ऊपर दी गई जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी तीज-त्योहारों से जुड़े लेख पढ़ने के लिए देखती रहें हरजिंदगी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।