इन 5 तरीकों को अपनाकर कीवी को बनाएं अपनी डेली डाइट का हिस्सा

अगर आप कीवी के हेल्थ बेनिफिट्स का मैक्सिमम लाभ उठाना चाहती हैं तो ऐसे में इन 5 तरीकों से उसे अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं।

kiwi cooking tips in hindi

कीवी एक ऐसा फल है, जिसे सुपरफूड की श्रेणी में भले ही शामिल ना किया जाता हो, लेकिन वास्तव में, यह एक ऐसा फल है जो महत्वपूर्ण विटामिन और खनिजों से भरा होता है और आपके स्वास्थ्य पर बहुत सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इन भूरे रंग के फजी फलों में एक मीठा और थोड़ा तीखा स्वाद होता है। अपने अनोखे स्वाद के अलावा इससे मिलने वाले हेल्थ बेनिफिट्स के कारण इसे डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। कीवी में फाइबर, विटामिन सी, फोलेट, कॉपर, पोटेशियम, एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन ई और विटामिन के कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। कीवी का नियमित सेवन ना केवल आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है, बल्कि यह आपके हद्य का भी ख्याल रखता है और इसमें मौजूद फाइबर के कारण यह पाचन तंत्र के कार्य को भी अधिक आसान बनाता है। इसके सेवन का एक लाभ यह भी है कि इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जिसके कारण इसे स्नैकिंग, साइड्स या एक डेसर्ट के रूप में खाया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कीवी को अपनी डाइट में शामिल करने के कई अलग-अलग तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप हर दिन कीवी को एक अलग स्वाद के साथ चख पाएंगी-

बनाएं डिलिशियस ड्रिंक

Kiwi drink

कीवी को बतौर जूस पीना एक अच्छा आईडिया है। आप इसे कई तरीकों से बना सकती हैं। मसलन, आप कीवी के साथ खीरे को ब्लेंड करके एक बेहतरीन जूस बना सकती हैं। आप इसे अधिक टेस्टी बनाने के लिए इसमें थोड़ा अदरक भी डाल सकती हैं। इसके अलावा, दिन की किक स्टार्ट के लिए आप एक ब्लेंडर में बर्फ, एक कीवी, फ्रोजन लाइमेड, थोड़ा ताजा पुदीना और एक चम्मच चीनी मिलाएं और एक ठंडी व रिफ्रेशिंग ड्रिंक का आनंद लें।

बनाएं स्मूदी

kiwi smothi recipe

अगर आप कीवी को अपनी डाइट में कुछ इस तरह शामिल करना चाहती हैं कि वह ना केवल हेल्दी व टेस्टी हो, बल्कि इसके कारण आप लंबे समय तक खुद को फुलर महसूस कर सकें तो ऐसे में स्मूदी बनाना एक अच्छा आईडिया है। स्मूदी बनाने के लिए आप कीवी के साथ-साथ अपने पसंदीदा अन्य फलों को एक ब्लेंडर में बर्फ और लो-फैट दही या स्किम दूधके साथ मिलाएं। अगर आप स्मूदी का कलर अधिक ग्रीन चाहती हैं तो ऐसे में आप इसमें कुछ पालक के पत्ते भी इसमें शामिल कर सकती हैं।

बनाएं सलाद या फ्रूट चाट

Kiwi salad

यह भी एक बेहद हेल्दी तरीका है कीवी को अपनी डाइट में शामिल करने का। आप शाम के स्नैक्स में कीवी से बनी सलाद या फ्रूट चाटको एन्जॉय कर सकती हैं। इसके लिए आप एक बाउल में कीवी के अलावा, अनार, संतरा, सेब, बेरीज व अन्य पसंदीदा फलों को शामिल कर सकती हैं। आप इसे और भी ज्यादा टेस्टी बनाने के लिए इसमें काला नमक व चाट मसाला एड कर सकती हैं। हालांकि, इस चाट का असली मजा लेने के लिए इसे तभी बनाएं, जब आपको इसे खाना हो।

इसे ज़रूर पढ़ें-घर पर 'जामुन का शरबत' बनाने की आसान विधि शेफ कुणाल कपूर से सीखें

खाएं जैम की तरह

Kiwi jem

जैम खाना बच्चों से लेकर बड़ों तक को काफी भाता है। ऐसे में कीवी की मदद से जैम बनानाभी एक अच्छा आईडिया है। आप कीवी, नींबू का रस, अनानास का रस, सेब और थोड़ी चीनी मिलाकर स्वादिष्ट और सेहतमंद जैम बनाएं। इसे आप कई तरह की रेसिपीज या ब्रेड के उपर आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।

टॉपिंग के रूप में खाएं

Kiwi dish

कीवी को टॉपिंग के रूप में भी खाया जा सकता है। आप कीवी के छोटे-छोटे टुकड़े करके उसे कई तरह की रेसिपीज व डेसर्ट जैसे केक, पेस्ट्री, आईसक्रीम आदि पर टॉपिंग के रूप में यूज कर सकती हैं। यह आपके डिश के स्वाद को एन्हॉन्स करने में मदद करेगा।

इसे ज़रूर पढ़ें- जानें पाइनएप्पल से बनने वाली इन दो आसान रेसिपीज़ के बारे में

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP