Tue Mar 31, 2026 | Updated 11:31 PM IST HZ Awards 2026
kidney stone risk

हेल्दी दिखने वाले डाइट फूड से भी हो सकता है Kidney Stone, डॉक्‍टर से जानें कैसे?

आजकल ज्यादातर लोग फिट रहने के लिए अपनी डाइट पर खास ध्यान देने लगे हैं। बाजार में मिलने वाले कई पैक्ड फूड और डाइट प्रोडक्ट्स को हम हेल्दी समझकर रोज खाने लगते हैं। लेकिन यही फूड्स हमारी सेहत के ल‍िए नुकसानदायक हो जाते हैं। खासकर इनसे किडनी स्‍टोन का खतरा बढ़ जाता है।
Editorial
Updated:- 2026-03-31, 15:56 IST

आज के समय में हर कोई अपनी सेहत का सही ढंग से ख्याल नहीं रख पा रहा है। वजह है ये भागदौड़ भरी जिंदगी। ऐसे में लोग ऐसी चीजें डाइट में शामिल करते हैं जो सेहत के लिए अच्छी मानी जाती हैं। आजकल बाजार में ऐसी कई पैक्ड फूड और डाइट प्रोडक्ट्स मिलने लगे हैं जिन्हें लोग हेल्दी समझकर खा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि ये हेल्दी दिखने वाले फूड भी आपकी किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं?

जी हां, डॉ. विक्रम बत्रा (डायरेक्टर एंड हेड, यूरोलॉजी, किडनी ट्रांसप्लांट एंड यूरो ऑन्कोलॉजी, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, द्वारका) ने बताया कि Kidney Stone के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और इसकी एक बड़ी वजह हमारी बदलती खानपान की आदतें हैं। कई बार हम बिना सोचे-समझे ऐसे फूड खा लेते हैं जिनमें नमक, शुगर और प्रिजर्वेटिव ज्यादा होते हैं। ये चीजें धीरे-धीरे शरीर में जमा होकर किडनी स्टोन बनने का कारण बन सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि हम समझें कि आखिर कौन-सी गलतियां हमें इस परेशानी की तरफ ले जा रही हैं। इसके बारे में डॉक्टर ने विस्तार से जानकारी दी है।

kidney stone risk (2)

किडनी स्टोन क्या होता है?

किडनी स्टोन छोटे-छोटे हार्ड से मिनरल्स होते हैं, जो किडनी में जमा हो जाते हैं। जब पेशाब में कैल्शियम, ऑक्सलेट या यूरिक एसिड जैसी चीजें ज्यादा हो जाती हैं और पानी की कमी हो जाती है तब जाकर ये स्टोन बनता है।

यह भी पढ़ें- किडनी स्टोन को कम करने के लिए फॉलो करें ये 3 डाइटरी टिप्स, कुछ ही दिनों में नजर आएगा फायदा

डाइट फूड भी कैसे बन सकते हैं कारण?

  • कई पैक्ड और प्रोसेस्ड फूड में नमक बहुत ज्यादा होता है। अगर आप नमक ज्यादा खाती हैं तो शरीर में कैल्शियम पेशाब के जरिए ज्यादा निकलता है। इससे किडनी में स्टोन बनने का खतरा बढ़ जाता है।
  • आजकल लोग सॉफ्ट ड्रिंक, पैक्ड जूस भी ज्यादा पीते हैं। इनमें शुगर ज्यादा होती है और ये हमारे शरीर में ऐसे तत्व बढ़ा देते हैं, जो स्टोन बनने में मदद करते हैं।
  • अगर डाइट में फल, सब्जियां और साबुत अनाज कम हैं, तो भी आपको किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। जब शरीर को पोटैशियम और साइट्रेट जैसे तत्व नहीं मिलते हैं तो इससे किडनी स्टोन बन जाता है।
  • कई लोगों को पानी न पीने की आदत होती है। ये सबसे बड़ी वजह है। ऐसे में अगर आप पानी कम पीती हैं, तो पेशाब गाढ़ा हो जाता है। इससे भी स्टोन बनने की संभावना बढ़ जाती है।

कौन-सी आदतें अपनाएं?

  • घर का खाना ज्यादा खाएं
  • नमक और पैक्ड फूड का सेवन कम करें
  • मीठे ड्रिंक्स लेने से बचें
  • रोजाना कम से कम 4 लीटर पानी पिएं
  • फल और सब्जियां जरूर डाइट में शामिल करें

kidney stone risk (1)

इन लक्षणों पर दें ध्यान

अगर आपको कमर या पेट के साइड में तेज दर्द होता है, पेशाब करते समय खून आए, उल्टी या पेशाब में दिक्कत हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी हो जाता है।

यह भी पढ़ें- घर का खाना या डाइट फूड, जानिए आपकी सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद

तो अगर आप भी सही डाइट और पर्याप्त पानी पिएंगी तो इससे किडनी स्टोन के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।