
कई लोग फूड पैकेज्ड पर लगा लेबल पर आंख मूंदकर भरोसा कर लेते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। हेल्थ रिसर्च बॉडी ICMR ने इस पर एक रिपोर्ट शेयर करके सभी को हैरान कर दिया है। इनके मुताबिक पैक्ड फूड पर लगा लेबल पूरे तरीके से सही नहीं होता है। चलिए जानते हैं रिपोर्ट में क्या दावा किया गया है।
ICMR के अनुसार, कई ब्रांड अपने प्रोडक्ट को शुगर-फ्री होने का दावा करते हैं लेकिन साथ ही फूड में फैट की मात्रा भी ज्यादा होती हैं। ऐसे में ध्यान से देखा जाए तो पैक्ड फ्रूट जूस में केवल 10 प्रतिशत मात्रा में ही जूस होती हैं। ऐसे में ICMR ने अपनी एडवाइजरी में यह साफ लिखा है कि कोई भी पैक्ड फूड खरीदने से पहले आपको इसके लेबल को अच्छे से पढ़ लेना चाहिए।

ICMR ने अपनी एडवाइजरी में यह भी कहा है कि कोई भी पैक्ड फूड खरीदते समय ब्रांड का नाम देखकर सामान नहीं खरीदना चाहिए। बैक साइड में उस सामान से जुड़ी सारा जानकारी दी गई होती हैं उसे पढ़ना काफी ज्यादा जरूरी है। मेड विद होल ग्रेन ब्रांड का नाम है लेकिन इसके बाद भी इस ब्रांड में होल ग्रेन ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल नहीं किया जाता है। ऐसे में यह स्वास्थ्य के लिए सही है यह कहना गलत होगा।
इसे भी पढ़ें- पैकेज्ड फूड खरीदने से पहले ध्यान रखें ये 5 बातें, पता करें वो असली है या मिलावटी
पैकेज्ड फूड कंपनी नाम ऐसा चुनते हैं ताकि लोगों के लगे कि इसमें चीनी नहीं है और यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा। काफी कम लोग है जो पैकेट के बैक साइड को पढ़ते है। सभी ब्रांड अपने पैकेट के बैक साइड पर सभी जानकारी को लिखते हैं।
इसे भी पढ़ें- मैग्नीशियम से पैक होते हैं यह फूड्स, जानिए इनके बारे में
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit -freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।