Wed Apr 1, 2026 | Updated 02:14 AM IST HZ Awards 2026
mahakumbh viral girl monalisa allegations

'मुझे गलत तरीके से छुआ...', सनोज मिश्रा कौन हैं? महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने लगाए फहमान संग शादी के बाद गंभीर आरोप

Monalisa and Sanoj Mishra Controversy: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिस पहले फहमान खान संग शादी को लेकर सुर्खियों में थीं और अब एक बार फिर वो चर्चा में हैं। उन्होंने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर कई आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सनोज ने उन्हें एक बार नहीं, बल्कि कई बार गलत तरीके से छुआ था।
Editorial
Updated:- 2026-03-25, 20:28 IST

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले पिछले लंबे वक्त से सुर्खियों में हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने फहमान खान संग अपने रिश्ते का ऐलान किया था और फिर उन्होंने केरल के एक मंदिर में अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फहमान खान संग शादी के बंधन में बंधीं। उनकी शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए और उसके बाद मोनालिसा और फहमान खान पर कई आरोप लगाए गए। बता दें कि मोनालिसा ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर फहमान से शादी की थी और पुलिस प्रोटेक्शन की भी मांग की थी। जब उनकी शादी हुई थी, तो मोनालिसा को अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' से ब्रेक देने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट करे मोनालिसा पर लव जिहाद के आरोप लगाए थे और कहा था कि ये उनकी जिंदगी का सबसे बुरा दिन है। अब कोच्चि में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर गलत तरह से छूने का इल्जाम लगाया है और कहा है कि उन्हें और फहमान को धमकियां मिल रही हैं। चलिए आपको बताते हैं कि सनोज मिश्रा कौन हैं और मोनालिसा ने क्या कहा है?

मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर लगाए ये आरोप

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Monalisa Bhosle (@monalisabhosle088)

मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया। बता दें कि सनोज मिश्रा के फिल्म डायरेक्टर हैं और मोनालिसा के वायरल होने के बाद उन्होंने ही उसे अपनी फिल्म में डेब्यू का मौका दिया था। मोनालिसा ने सनोज पर इल्जाम लगाते हुए कहा, "वो अच्छा इंसान नहीं है, मुझ पर क्या बीती है ये मुझे ही पता है...सनोज मिश्रा ने मुझे 10 बार गलत तरीके से छुआ और जब मैंने अपने परिवार को बताया तो उन्होंने भी मेरा साथ नहीं दिया। मेरी फैमिली ने कहा कि पहली मूवी है...तो क्या फिल्म के लिए रेप करवाओगे मेरा। वो इतना गंदा इंसान है कि फिल्मों का नाम लेकर लड़कियों से बात करता है और उनका शोषण करता है। वो बहुत गंदे काम करता है।" उन्होंने ये भी कहा कि वो पुलिस में जाकर शिकायत करना चाहती थीं, लेकिन उनके परिवार ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। वो अकेली पड़ गई थीं और इसलिए कुछ नहीं कर पाईं।

यह भी पढ़ें- Ritika Chauhan Kaun Hain: अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका कौन हैं? यूट्यूबर के एक्सीडेंट के बाद तोड़ी चुप्पी, दोनों बनने वाले थे मम्मी-पापा लेकिन फिर...

मोनालिसा के इल्जामों पर लोग दे रहे हैं ये रिएक्शंस

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Monalisa Bhosle (@monalisabhosle088)

मोनालिसा ने इस कॉन्फ्रेंस के वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "अगर आपके साथ कुछ गलत हुआ था, तो आपने शादी से पहले यह सब क्यों नहीं बताया? इसका मतलब यह हुआ कि आप झूठ बोल रहे हो।" वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "बिल्कुल झूठ बोल रही है ये लड़की...।" एक और यूजर ने लिखा, "आखिर और कितना गिरोगी।" कुल मिलाकर मोनालिसा के इस वीडियो को ज्यादातर लोग पब्लिकसिटी कमाने का तरीका बता रहे हैं। वहीं कई यूजर्स ऐसा कह रहे हैं कि मोनालिसा के आरोपों की जांच होनी चाहिए। खैर, सच क्या है और क्या नहीं, ये तो फिलहाल नहीं पता, लेकिन इतना जरूर है कि मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं।

 

यह भी पढ़ें- महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी का वीडियो हुआ वायरल, मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड संग रचाई शादी

मोनालिसा लंबे वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Monalisa Bhosle

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।