सुबह उठने के बाद आंखों के नीचे होती है सूजन? जानें कारण

हमारे शरीर में किसी तरह की बीमारी होने पर इसके संकेत नजर आने लगते हैं। अगर सुबह उठकर आपको आंखों के नीचे सूजन महसूस होती है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।

What are puffy eyes a symptom of

कई बार हम जब सुबह सोकर उठते हैं, तो आंखों के नीचे सूजन महसूस होती है। हम इसे अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं या अमूमन लोग इसकी वजह नींद पूरी न होने को मानते हैं। लेकिन, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इन पर समय रहते ध्यान देना जरूरी है। अगर आप इसे लंबे वक्त तक नजरअंदाज करेंगे, तो मुश्किल और बढ़ सकती है। सुबह उठकर आंखे भारी महसूस होना या आंखों के नीचे सूजन आने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। ये कुछ बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। आंखों की पफीनेस के कारणों के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी, डॉक्टर प्रशांत बग्गा दे रहे हैं। वह एक जनरल फिजिशियन हैं और कई अस्पतालों और क्लीनिक में काम कर चुके हैं।

सुबह उठकर आंखों के नीचे सूजन महसूस होने के कारण (Why do I wake up with puffy eyes)

puffy eyes and hormonal imbalance

  • अगर सुबह उठकर आपको आंखे भारी लगती हैं या आंखों के नीचे सूजन महसूस होती है, तो इसके पीछे सबसे आम कारण नींद पूरी न होना हो सकता है।
  • अगर रात को आपने कम नींद ली है या आपको नींद अच्छे से नहीं आई है, तो आंखों के नीचे सूजन हो सकती है।
  • इसके अलावा, ज्यादा नमक खाने की वजह से शरीर में फ्ल्यूड रिटेंशन हो सकता है और इसकी वजह से भी सुबह आंखों के नीचे सूजन महसूस होती है।
  • दरअसल, सोडियम सेल्स में वॉटर रिटेंशन को बढ़ा देता है और इसके कारण, आंखों के नीचे सूजन आ जाती है।
  • कई बार मौसमी एलर्जी, धूल-मिट्टी या किसी स्किन केयर प्रोडक्ट की वजह से भी एलर्जिक रिएक्शन हो जाते हैं और इसके कारण, आंखों के नीचे सूजन होने लगती है।
  • शरीर में डिहाइड्रेशन के कारण भी सुबह के वक्त आंखों में भारीपन या उनके नीचे सूजन महसूस हो सकती है।

यह भी पढ़ें-आंखों की सेहत के लिए वरदान है ये सिरका

puffy eyes and stress

  • अगर आप किसी वजह से तनाव में हैं, बहुत ज्यादा रोए हैं, तो भी इसके कारण,आंखों के नीचे सूजन आ सकती है।
  • कई बार हार्मोनल बदलावों के चलते भी सुबह उठकर आंखों के नीचे भारीपन महसूस होता है। महिलाओं में ऐसा कई बार पीरियड्स या पीएमएस के दौरान भी हो सकता है।
  • शरीर में खून की कमी और फैटी लिवर के कारण भी कई बार आंखों के नीचे सूजन आ जाती है।

यह भी पढ़ें- Puffy Eyes: क्या लिवर की बीमारी की वजह से हो सकती है आंखों के नीचे सूजन? एक्सपर्ट से जानें जवाब

अगर सुबह उठकर आपको भी आंखों के नीचे सूजन महसूस होती है, तो इसे नजरअंदाज न करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP