herzindagi
eye gel for skin tightening

Eye Gel At Home: आंखों के नीचे की लटकती त्‍वचा में कसाव लाएगा यह Homemade आई जेल, घर पर बनाने की आसान विधि यहां जानें

आंखों के नीचे की ढीली त्वचा, झुर्रियां, डार्क सर्कल्स और पफीनेस से परेशान हैं? जानें घर पर आसानी से बनने वाला होममेड आई जेल, जो एलोवेरा, बादाम, दूध और विटामिन-E से तैयार किया जाता है। सेलिब्रिटी ब्यूटी एक्सपर्ट की बताई इस आसान विधि से आंखों के आसपास की त्वचा में कसाव आएगा, नमी बनी रहेगी और आंखें दिखेंगी ज्यादा जवान और चमकदार।
Editorial
Updated:- 2026-01-19, 21:36 IST

वक्‍त के साथ-साथ त्‍वचा में कसाव कम हो जाता है और सबसे पहले इसका असर आंखों के आस-पास दिखता है। बाजार में बहुत सारे आई जेल आपको मिल जाएंगे, जो काले घेरों को कम करने और आंखों को चमकदार बनाने का दावा करते हैं, मगर इससे भी ज्‍यादा जरूरी है कि आंखों के आस-पास की त्‍वचा में झुर्रियां न हों। इसके लिए आप घर पर ही एक आई जैल तैयार कर सकती हैं। इस आई जैल के फायदे और बनाने के विधि हमें सेलिब्रिटी ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट पूनम चुघ बता रही हैं। वह कहती हैं, "रात में सोने से पहले केवल 2 मिनट अपनी आंखों की केयर को दीजिए। न तो काले घेरे आएंगे और न ही झुर्रियां पड़ेंगी।"

आई जेल बनाने की सामग्री

  • 1 छोटा चम्‍मच एलोवेरा जेल
  • 1 छोटा चम्‍मच बादाम का पेस्‍ट
  • 1/2 छोटा चम्‍मच दूध
  • 1 विटामिन-ई कैप्‍सूल

आई जेल बनाने की विधि

  • सबसे पहले बादाम को घिस कर उसका अच्‍छी तरह से पेस्‍ट तैयार कर लें।
  • अब इस पेस्‍ट में थोड़ा दूध मिलाएं और गाढ़ा पेस्‍ट तैयार करें।
  • इसके बाद आप इसमें एलोवेरा जेल और विटामिन-ई कैप्‍सूल को पंचर करके डाल दें।
  • अब इस मिश्रण को अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें और एक कांच की शीशी में भर लें।
  • आपका आई जेल तैयार है। इसे आप रात में सोते वक्‍त आंखों के आस-पास लगाकर हल्‍की मसाज दे सकती हैं।

यह भी पढ़ें- डार्क सर्कल्स कम करने के लिए घर पर बनाएं ये क्रीम, कुछ ही दिनों में त्वचा में दिखेगा निखार

 

close-beauty-portrait-topless-woman-with-perfect-skin-natural-makeup-holding-cream-moisturizing-elasticity-skin-eyesx9

कैसे लगाएं आई जैल

  • सबसे पहले अपने चेहरे को साफ करें। अगर मेकअप या काजल लगा है तो उसे भी रिमूव करें।
  • इसके बाद जेल को अपनी उंगलियों की पोर में लें और आंखों के आस-पास उसे लगाएं।
  • अब आप उंगली को ही सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए जेल को लगाएं और 2 मिनट तक आंखों की मसाज करें।
  • इसके बाद आप जेल को आंखों के पास लगाकर ही सो जाएं।

आई जेल के फायदे

  • इस होममेड आई जेल में मौजूद एलोवेरा जेल त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है और स्किन टाइटनिंग में मदद करता है।
  • बादाम का पेस्ट और विटामिन-E त्वचा को पोषण देने का काम करते हैं। बादाम में मौजूद विटामिन-A और विटामिन-E स्किन सेल्स को रिपेयर करते हैं, जिससे फाइन लाइन्स और झुर्रियां हल्की होने लगती हैं।
  • इस आई जेल में मौजूद दूध और बादाम ब्लड सर्कुलेशन को अच्‍छा करते हैं। हल्की मसाज के साथ इसे लगाने से आंखों के नीचे जमा डार्क सर्कल कम हो जाते हैं।
  • इस जेल को लगाने से आंखों की पफीनेस की समस्या कम हो जाती है। यह होममेड आई जेल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है।
  • यह होममेड आई जेल पूरी तरह नेचुरल है। बादाम, दूध और विटामिन-E आंखों के आसपास की त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं।

यह भी पढ़ें- आंखों के नीचे की पफीनेस को दूर करेंगे ये होममेड आई जेल

इस तरह, यह होममेड आई जेल आंखों के नीचे की ढीली त्वचा, झुर्रियां, डार्क सर्कल्स और पफीनेस जैसी समस्याओं के लिए एक असरदार और सुरक्षित घरेलू उपाय है। नियमित इस्तेमाल से आपकी आंखें हमेशा जवान, चमकदार और खूबसूरत बनी रहेंगी। यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।