
देर रात जागना और ज्यादा स्क्रीन देखने की वजह से अक्सर आंखों के नीचे गड्डे और सूजन होने लगती है, जिसकी वजह से चेहरा अजीब नजर आता है। ऐसे में हम बाजार में मिलने वाले कई सारे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। इसका असर भी चेहरे पर नजर नहीं आता है। ऐसे में आप आंखों के नीच एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। आर्टिकल में जानते हैं कि एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कैसे करें और इसका क्या फायदा होता है?
आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स और सूजन की समस्या बदलते लाइफस्टाइल और ज्यादा मोबाइल या लैपटॉप चलाने की वजह से होती है। कई बार बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। इसकी वजह से आंखों के नीचे ये समस्याएं होती है। ऐसे में जरूरी है कि आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके आंखों के नीचे डलनेस और सूजन को कम कर सकती हैं।

एलोवेरा जेल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और मॉइस्चराइजिंग गुण आंखों के नीचे की स्किन को राहत देने में मदद करते हैं। साथ ही रेडनेस और जलन को कम करता है।
यह भी पढ़ें- Winter Dry Skin Care: सर्दियों में Dry Skin का बेस्ट इलाज है एलोवेरा जेल, जानें इस्तेमाल का सही तरीका
यह भी पढ़ें- DIY Face Mask: सर्दियों में आजमाएं एलोवेरा जेल से बने ये 2 सस्ते फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका
एलोवेरा जेल वैसे तो हर स्किन टाइप पर लगाया जा सकता है। इससे किसी तरह की स्किन प्रॉब्लम नहीं होती है, लेकिन अगर आपको कुछ अलग समस्या है, तो इसके लिए एक्सपर्ट की राय के बाद एलोवेरा जेल का इस्तेमाल आंखों के नीचे करें और सूजन और आंखों की डार्कनेस को कम करें, ताकि किसी तरह की समस्या न हो। साथ ही आप अच्छे से इसका इस्तेमाल कर सके।
नोट: स्किन पर किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट राय जरूर लें। साथ ही पैच टेस्ट करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik/ gemini
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।