
अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए हम सभी कई तरीके अपनाती हैं, लेकिन फिर भी ऐसी कई चीजें होती हैं, जो चेहरे की खूबसूरती को छीन लेती हैं। मसलन, अगर आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स व पफीनेस होती है तो इससे चेहरा सुस्त व थका हुआ महसूस होता है। आंखों के नीचे की इस पफीनेस को दूर करने के लिए आपको यूं तो मार्केट में कई तरह की क्रीम्स व तरह-तरह के अंडर आई प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे, लेकिन ये काफी महंगे होते हैं। इतना ही नहीं, इन प्रोडक्ट्स से कभी-कभी स्किन को नुकसान भी पहुंच सकता है।
ऐसे में सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप खुद घर पर ही अंडर आई जेल बनाकर उसका इस्तेमाल करें। नेचुरल आइटम्स का इस्तेमाल करने से इन होममेड प्रोडक्ट्स से स्किन को किसी भी तरह का नुकसान होने की संभावना काफी कम हो जाती है। इतना ही नहीं, आप इन्हें बेहद आसानी से बजट फ्रेंडली तरीके से बना सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको आंखों के नीचे की पफीनेस को दूर करने के लिए अंडर आई जेल बनाने के तरीकों के बारे में बता रही हैं-

एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पफीनेस को कम करने के साथ-साथ स्किन को नमी प्रदान करतेह हैं। वहीं, विटामिन ई एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो स्किन को पोषण देता है और स्किन हीलिंग में मदद करता है।
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट और टैनिन पाए जाते हैं, जो पफीनेस को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, एलोवेरा स्किन को नमी प्रदान करने के साथ-साथ सूदिंग अहसास भी देता है।

एलोवेरा विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह आपकी स्किन को सूदिंग अहसास करवाने के साथ-साथ नमी प्रदान करता है। साथ ही, खीरा में एंटी-ऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड होते हैं जो जलन और सूजन को कम करते हैं।
यह भी पढ़ें- गोरी और बेदाग त्वचा के लिए करें इन Aloe Vera Gel का इस्तेमाल, कुछ ही दिन में खिल उठेगा चेहरा
यह भी पढ़ें-Face Mask Benefits: एक्सपर्ट से जानें घर पर बने फेस मास्क लगाने के फायदे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।