Puffy Eyes: क्या लिवर की बीमारी की वजह से हो सकती है आंखों के नीचे सूजन? एक्सपर्ट से जानें जवाब

Fatty Liver Symptoms: मुंह से दुर्गंध आना, शरीर पर लाल-नीले चकत्ते पड़ना और चेहरे पर हाइपरपिग्मेंटेशन होना, लिवर की बीमारी के संकेत हो सकते हैं। आंखों के नीचे सूजन को भी अवॉइड नहीं करना चाहिए।

 
how to indentify liver problem

Liver Problem: हमारे शरीर में जब किसी भी बीमारी की शुरुआत होती है , तो उसके कुछ लक्षण नजर आने लगते हैं। अगर इन लक्षणों पर समय रहते ध्यान दिया जाए, तो बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है। बात अगर लिवर की करें, तो हेल्दी रहने के लिए लिवर का सही से काम करना बहुत जरूरी है। लिवर खराब होने पर हमारा शरीर सही तरह से डिटॉक्स नहीं हो पाता है। जिसके चलते कई बीमारियां हो सकती हैं। लिवर को शरीर का पॉवरहाउस कहा जाता है। आज के वक्त में खान-पान की गलत आदतों और अनियमित जीवनशैली के चलते, लिवर से जुड़ी परेशानियां काफी देखने को मिल रही हैं।

लिवर की बीमारी होने पर इसके कई संकेत नजर आने लगते हैं, जिनमें मुंह से दुर्गंध आना, शरीर पर लाल-नीले चकत्ते पड़ना और चेहरे पर हाइपरपिग्मेंटेशन होना, खाने का सही से न पचना वगरैह शामिल है। आंखों के नीचे आने वाली सूजन का लिवर की बीमारी से क्या संबंध है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डॉक्टर सौरभ बाली, B.H.M.S.,DNHE, होम्योपैथी फिजिशियन और लाइफस्टाइल एक्सपर्ट, जानकारी दे रहे हैं।

क्या लिवर की बीमारी की वजह से हो सकती है आंखों के नीचे सूजन? (Common Symptoms of Fatty Liver)

common symptoms of liver problem

  • एक्सपर्ट के मुताबिक, आंखों के नीचे आने वाली सूजन या पफी आईज को सीधे तौर पर लिवर की बीमारी का लक्षण कहना सही नहीं होगा।
  • यहां हमें यह समझने की जरूरत है कि लिवर का काम शरीर को डिटॉक्स करना है।
  • जब लिवर अपना काम सही तरह से नहीं करता है, तो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकल पाते हैं और ये शरीर में जमा होने लगते हैं।
  • जब शरीर में टॉक्सिन्स इकट्ठा होने लगेंगे, तो ये शरीर के पूरे सिस्टम पर असर डालेंगे।
  • इसका असर हमारे सर्कुलेटरी सिस्टम पर भी होता है।
  • इसकी वजह से एडिमा हो सकता है। एडिमा, सूजन के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मेडिकल टर्म है।
  • सूजन की वजह से टिश्यूज में फ्ल्यूड इकट्ठा होना शुरू हो जाता है। ऐसा ही कुछ हमें आंखों के नीचे देखने को मिल सकता है।
  • इस तरह से पफी आईज, लिवर डिजीज का एक लक्षण हो सकता है।

आंखों के नीचे सूजन के अन्य कारण (Puffy Eyes)

यह भी पढ़ें-फैटी लिवर की परेशानी हो सकती है दूर, डाइट और लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव

लिवर की बीमारी के अन्य लक्षण (Reasons of Fatigue)

fatty liver symptoms and causes

  • लिवर की बीमारी होने का सिर्फ एकमात्र लक्षण पफी आईज नहीं होता है, इसके लिए अन्य लक्षणों पर भी ध्यान देना चाहिए।
  • त्वचा का पीला होना, खाना ठीक तरह से न पचना लिवर से जुड़ी बीमारी का लक्षण हैं।
  • वजन का तेजी से कम होना
  • अधिक कमजोरी महसूस होना
  • पेट के सीधे हिस्से में ऊपर की तरफ दर्द होना
  • पेट या पैरों में सूजन
  • भूख कम होना

यह भी पढ़ें- शरीर में हो रहे ये बदलाव देते हैं लिवर खराब होने के संकेत, लक्षण के साथ जानें डिटॉक्स का तरीका

यह है एक्सपर्ट की राय

liver disease symptoms

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP