How To Increase Breast Size: कुछ महिलाओं को बड़े ब्रेस्ट पसंद होते हैं। ऐसे में कई महिलाएं इसके लिए कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लेती हैं। यह ट्रीटमेंट महंगे होने के साथ-साथ नुकसान भी पहुंचाते हैं। इसलिए इन सभी चीजों से बचना चाहिए। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं, जो अपने स्तनों का आकार बढ़ाना चाहती हैं तो आपको कुछ उपाय अपनाने चाहिए। इस विषय पर हमने अनुपमा जी से बात की है, जो पेशे से डाइटिशियन हैं। उन्होनें हमें नेचुरली ब्रेस्ट का साइज बढ़ाने के कई तरीके बताएं हैं। क्या आप जानना चाहती हैं ऐसा क्या किया जाए, जिससे ब्रेस्ट का साइज बढ़ सकता है? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
मसाज करने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। उसी तरह अगर आप चाहती हैं कि आपके ब्रेस्ट का साइज बड़े तो इसके लिए मसाज अच्छा विकल्प हो सकता है।इसके लिए आपको रोजाना नहाने से पहले मसाज करनी होगी। आप वैसलीन या सामान्य तेल से भी मालिश कर सकती हैं।
हालांकि, आपको बता दें कि अभी तक इसके बारे में कोई स्टडीज सामने नहीं आई है, इसलिए इससे कितने समय में असर दिखेगा इसकी कोई गारंटी नहीं है। लेकिन अगर आप बिना किसी परेशानी और साइड इफेक्ट्स के स्तनों का आकार बड़ाना चाहती हैं तो इससे अच्छा घरेलू उपाय नहीं हो सकता है।
मेथी को स्वास्थ्य के साथ-साथ बालों और त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए आप कई तरीकों से इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। मेथी के बीज में मेस्टोजेनिक इफेक्ट होता है, जो ब्रेस्ट की ग्रोथ के लिए जाना जाता है। हालांकि, इसके बारे में बेहद कम ही जानकारी उपलब्ध है। आपको मार्केट में ऐसी कई क्रीम भी मिल जाएंगी, जिसमें इस इफेक्ट का उपयोग होता है।
इसे भी पढ़ें:बड़े ब्रेस्ट से हैं परेशान तो डाइट में शामिल करें ये फूड्स, एक महीने में दिखेगा असर
इसे भी पढ़ें:ब्रेस्ट का साइज आसानी से बढ़ जाएगा, बस करें ये 4 काम
योगा करने से हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है। योगा कई परेशानियों का हल है। इसलिए कहा जाता है कि रोजाना योग करना चाहिए। अगर आपके ब्रेस्ट का साइज छोटा है और आप इन्हें बढ़ाने के लिए उष्ट्रासन कर सकती हैं।(ब्रेस्ट को सुडौल और आकर्षक दिखाने के टिप्स)
आपको अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जिनमें एस्ट्रोजन पाया जाता है। एस्ट्रोजन एक हार्मोन है, जिसका संबंध ब्रेस्ट से है। यानि यह हार्मोन हमारे ब्रेस्ट के साइज पर असर डालता है। इसलिए आपको एस्ट्रोजन से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। ब्रोकली, प्याज, टमाटर, सेब, अंगूर और नट्स खाएं। यह स्तन के आकार को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
नोट: किसी भी उपाय को अपनाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।