herzindagi
image

ब्लड शुगर हाई होने पर शरीर देता है ये संकेत

डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर लेवल अक्सर बढ़ा हुआ रहता है। शरीर इसके संकेत देता है। आइए पहचानते हैं इन संकेतों को
Editorial
Updated:- 2024-11-18, 16:48 IST

डायबिटीज एक गंभीर और लाइलाज समस्या है। इस बीमारी में व्यक्ति का ब्लड शुगर का स्तर बहुत अधिक होता है। डायबिटीज होने से पहले अक्सर व्यक्ति ब्लड शुगर में होने वाली बढ़ोतरी से गुजरता है। शरीर इसके कई तरह के संकेत भी देता है लेकिन जानकारी के अभाव में हम इस पर ध्यान नहीं देते हैं और ऐसे करके व्यक्ति डायबिटीज की चपेट में आ जाता है। या पहले से आप डायबिटिक होते हैं तो शरीर संकेत देकर बताता है कि आपका शुगर लेवल बढ़ा हुआ है। आज हम आपको बताएंगे कि शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने पर क्या-क्या संकेत नजर आते हैं। इस बारे में एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है।

ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने के संकेत

high blood sugar signs

  • अगर आपको बार-बार पेशाब आ रहा है तो यह आपके ब्लड शुगर के बढ़े होने का संकेत होता है ।आपका शरीर अतिरिक्त शुगर को बाहर निकालने के लिए पेशाब करने की कोशिश करता है।
  • बढ़ा हुआ ब्लड शुगर शरीर के ऊर्जा को प्रभावित करता है। आप लगातार थकावट और आलस महसूस कर सकते हैं।
  • ब्लड शुगर बढ़ने से आप बार-बार पेशाब करते हैं, इससे शरीर में पानी की कमी होती है जिसके कारण आपके मुंह में सूखापन महसूस होता है। बार-बार प्यास लगती है।

high blood sugar signs
बिना किसी मेहनत के अगर आपका वजन अचानक से घट रहा है तो यह भी हाई ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है। दरअसल जब शरीर को ऊर्जा नहीं मिल पाती है तो यह शरीर के मसल्स और वसा को तोड़कर ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे वजन घटने लगता है।

यह भी पढ़ें-इंजेक्शन देखकर लगता है डर? कहीं आपको यह बीमारी तो नहीं

increased blood suga

  • ब्लड शुगर हाई होने पर त्वचा संबंधित समस्या होने लगती है। त्वचा के कई अंगों पर गहरा और काला धब्बा पड़ने लगता है।
  • ब्लड शुगर हाई होने से तंत्रिका तंत्र भी प्रभावित होता है, जिसके कारण हाथों पैरों में झनझनाहट महसूस हो सकती है ।
  • हाई ब्लड शुगर के कारण आंखों के लेंस में पानी की कमी हो सकती है जिससे दृष्टि धुंधली हो सकती है।

यह भी पढ़ें-White Tongue Meaning: जीभ के सफेद होने का क्या मतलब होता है?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।


Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।