Tue Mar 24, 2026 | Updated 01:59 AM IST HZ Awards 2026
 fruits to avoid in diabetes that increase blood sugar level

Diabetes में खाएंगी ये 5 फल तो 200 पार हो जाएगा आपका Sugar Level, एक्‍सपर्ट से जानें कैसे?

डायबिटीज में कौन से फल नुकसान कर सकते हैं? आइए जानें अंगूर, आम, केला आदि से जुड़ी जरूरी सावधानियां, कितना और कब खाएं। साथ ही इस आर्टिकल में हम आपको यह भी बताएंगे कि सही तरीके से फल शामिल कर ब्लड शुगर को कैसे कंट्रोल में रखें।
Editorial
Updated:- 2026-03-23, 19:16 IST

आज के समय में Diabetes एक ऐसी समस्या बन चुकी है, जिसमें खान-पान का सीधा असर आपके शुगर लेवल पर पड़ता है। कई बार हम हेल्दी समझकर कुछ फल और चीजें खा लेते हैं, लेकिन वही आपके ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकती हैं।

डायबिटीज में सिर्फ मीठा छोड़ना ही काफी नहीं होता, बल्कि सही फलों का चुनाव करना भी बेहद जरूरी है। कुछ हेल्दी दिखने वाले फल भी आपके ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकते हैं, इसलिए इन्हें समझदारी से खाना जरूरी है। अगर आप डायबिटीज कंट्रोल करना चाहती हैं, तो इन फलों का सेवन सोच-समझकर करें। इनके बारे में हमें सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट राजमणि पटेल बता रही हैं। उन्‍हें मिस हर्ब (Miss Herb) के नाम से भी जाना जाता है। राजमणि का उद्देश्य लोगों को प्राकृतिक तरीकों से बेहतर सेहत और वेलनेस हासिल करने में मदद करना है।

अंगूर (Grapes)

क्‍या आप जानती हैं कि अंगूर छोटे होते हैं, लेकिन इनमें फ्रक्टोज (नेचुरल शुगर) बहुत ज्यादा होता है। यह तेजी से ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है। बार-बार खाने से इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है। खासकर जूस या ज्यादा मात्रा में बिल्कुल न लें। अगर खाएं तो सीमित मात्रा में और खाने के बाद।

avoid Grapes in diabetes

आम (Mango)

आम स्वाद में मीठा और सभी का फेवरेट होता है, लेकिन डायबिटीज में सावधानी जरूरी है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (60+) ज्यादा होता है। इसमें शुगर की मात्रा ज्‍यादा होती है, जिससे शुगर लेवल तेजी से बढ़ती है। अगर खाने का मन हो तो 2-3 छोटे टुकड़े ही लें, वो भी खाने के बाद। रोजाना खाने से बचें।

केला (Banana)

केला एनर्जी देता है, लेकिन इसे डायबिटीज में खाने से बचना चाहिए। पके हुए केले में स्टार्च और शुगर ज्यादा होती है। यह खाने के बाद शुगर स्पाइक कर सकता है। ज्यादा पके (बहुत पीले) केले और ज्यादा नुकसान कर सकते हैं। डायबिटीज में सीमित मात्रा में ही लें या अवॉइड करें।

avoid banana in diabetes

अनानास (Pineapple)

अनानास हेल्दी दिखता है, लेकिन डायबिटीज में इसका सेवन नियंत्रित होना चाहिए। इसमें सिंपल शुगर होती है और GI भी मीडियम होता है। यह इंसुलिन कंट्रोल को प्रभावित कर सकता है। इसका एसिड शुगर को तेजी से शरीर में अवशोषित कर सकता है। ज्यादा या रोजाना सेवन से बचें।

यह भी पढ़ें- ये 3 चीजें खाने से शुगर लेवल होगा 200 के पार और 40 की हो जाएगी कमर, आज से ही बनाएं दूरी

सीताफल (Custard Apple)

सीताफल टेस्‍टी होता है, लेकिन डायबिटीज में सावधानी जरूरी है। इसमें फ्रक्टोज और सुक्रोज दोनों ज्यादा होते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (55-65) भी हाई होता है। जूस या मिल्कशेक के रूप में बिल्कुल न लें।

avoid custard apple in sugar

Expert Tips

  • हमेशा फल खाएं, जूस पीने से बचें।
  • फाइबर वाले फल (जैसे सेब, नाशपाती) बेस्‍ट होते हैं।
  • फ्रूट जूस, स्मूदी और ड्राई फ्रूट्स शुगर तेजी से बढ़ा सकते हैं।
  • एक बार में ज्यादा फल खाने से बचें।
  • फल हमेशा खाने के बाद या बीच में लें, खाली पेट नहीं।

यह भी पढ़ें- डायबिटीज के मरीज भूलकर भी ना खाएं ये ड्राई फ्रूट्स, एकदम बढ़ने लगेगा ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज में खान-पान का सही चुनाव ही सबसे बड़ा इलाज है। हर फल हेल्दी नहीं होता, खासकर तब जब आपको शुगर की समस्या हो। इसलिए जरूरी है कि आप सही मात्रा, सही समय और सही फल चुनें। डायबिटीज से जुड़ी किसी भी डाइट या इलाज को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या डाइटीशियन से सलाह जरूर लें।

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।