herzindagi
signs of depression in females

पुरुषों से ज्यादा महिलाएं होती हैं डिप्रेशन की शिकार, जानें इसके लक्षण

डिप्रेशन की समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए। महिलाओं में ये समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। इसके लक्षणों को पहचानें और अगर आपके आस-पास कोई डिप्रेशन का शिकार है तो उसकी मदद करें।
Editorial
Updated:- 2023-04-26, 14:32 IST

डिप्रेशन एक मानसिक परेशानी है जिस पर अक्सर ध्यान नहीं दिया जाता है। शरीर में किसी प्रकार की चोट लगने पर, कोई परेशानी होने पर हम उसे ट्रीट करते हैं लेकिन दिमाग से जुड़ी इस स्थिति पर ध्यान नहीं देते हैं। डिप्रेशन एक ऐसी स्थिति है जो कई तरह की परेशानियों का कारण बन सकती है। हमारे शारीरिक स्वास्थ्य की तरह मानसिक स्वास्थ्य का सही होना भी बहुत जरूरी है। डिप्रेशन की समस्या आज के वक्त में बहुत आम हो गई है लेकिन फिर भी कई बार लोग संकोच की वजह से इसके बारे में बात नहीं करते हैं। डिप्रेशन के संकेत नजर आने के बाद भी अक्सर लोग इसे समझ नहीं पाते हैं जिसके चलते यह समस्या और बढ़ती जाती है। डिप्रेशन पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलता है। डिप्रेशन के लक्षण कई बार धीरे-धीरे नजर आते हैं और समय के साथ ये खतरनाक रूप ले सकता है।

मई मेंटल हेल्थ अवेयरनेस मंथ होता है। इसके पीछे का उद्देश्य लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के पीछे जागरूक करना है। महिलाओं में डिप्रेशन के कई कारण हो सकते हैं जिनमें जेंडर गैप, हीन भावना का आना, हार्मोन्स में बदलाव और पोस्टपार्टम डिप्रेशन शामिल है। डाइटीशियन नेहा महाजन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर महिलाओं में डिप्रेशन के लक्षणों के बारे में बताया है। आइए इस बारे में जानते हैं।

मूड स्विंग्स की समस्या

common signs of depression in women

यह महिलाओं में डिप्रेशन का सबसे आम लक्षण है। मूड स्विंग्स पीरियड्स के दौरान भी होते हैं लेकिन अगर आपको जरूरत से ज्यादा मूड स्विंग्स हो रहे हैं, किसी भी बात पर आपको चिड़चिड़ापन महसूस होता है, कभी-कभी बिना बात के भी आपको रोना आ जाता है तो आपको सचेत होने की जरूरत है।

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Neha Mahajan (@health.and.wellness_)

यह भी पढ़ें-तनाव से ना हों परेशान, बस बदल दें अपनी यह आदतें

किसी भी चीज में इंटरेस्ट न आना

डिप्रेशन होने पर आपको अपनी पसंदीदा चीजों में भी इंटरेस्ट आना बंद हो जाता है। अगर आपको किसी भी चीज में रुचि महसूस नहीं हो रही है, हर काम में आपका इंटरेस्ट खत्म सा होता जा रहा है, अपनी फेवरेट फिल्म देखना हो, दोस्तों के साथ घूमना हो, सब कुछ आपको बेकार लगने लगा है, तो ये डिप्रेशन का लक्षण हो सकता है।

नींद न आना

depression warning signs

डिप्रेशन की वजह से नींद न आने की समस्या हो सकती है। अक्सर जिन महिलाओं को डिप्रेशन होता है वो रात में देर तक जागते हुए अपने बीते हुए कल या फिर अपने आज, और आने वाले कल से जुड़ी बातों को लेकर परेशान रहती है। किसी भी बात को सोचते हुए, हर गलत चीज का दोषी खुद हो ही मानना भी डिप्रेशन का एक लक्षण है।

यह भी पढ़ें- शरीर में रहती है कमजोरी तो इन फूड्स को करें अपनी डाइट में शामिल

बेचैनी महसूस होना

डिप्रेशन की वजह से अक्सर महिलाओं को बेचैनी भी महसूस होती है। कई बार तो एंग्जाइटी इतनी बढ़ जाती है कि उसे कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा डिप्रेशन की वजह से आपको हमेशा थकान भी महसूस हो सकती है।

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Neha Mahajan (@health.and.wellness_)

यह भी पढ़ें-आंतों की सेहत के लिए खतरनाक है तनाव, जानें कैसे?

क्या करें?

  • अगर आपके आस-पास किसी महिला में आपको डिप्रेशन के लक्षण दिख रहे हैं तो उसे स्पेस दें। उसकी बात सुनें और समझने की कोशिश करें।
  • अक्सर अपने दिल की बात न कह पाने, किसी ट्रामा या गिल्ट की वजह से भी महिलाएं डिप्रेशन का शिकार हो जाती हैं, ऐसे में उनकी स्थिति को समझना बहुत जरूरी है।
  • डिप्रेशन से परेशान महिलाएं अक्सर अकेलापन महसूस करती हैं। इस वजह से उन्हें घबराहट भी होने लगती है। उन्हें भरोसा दिलाएं कि वो अकेली नहीं हैं।
  • उन पर चिल्लाने या गुस्सा करने के बजाय उनकी मानसिक स्थिति को समझने की कोशिश करें।
  • अगर लक्षण ज्यादा है तो किसी मनोचिकित्सक से जरूर मिलें। इसमें संकोच करने या घबराने की कोई बात नहीं है। (पोस्टपार्टम डिप्रेशन के लक्षण)

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।