Tue Mar 31, 2026 | Updated 04:21 PM IST HZ Awards 2026
How Dangerous is the Cicada Variant

कोविड के नए वैरिएंट 'सिकाडा' से डरने की कितनी जरूरत? घबराएं नहीं, एक्सपर्ट के बताए लक्षणों को पहचानें और बचाव के लिए करें ये उपाय

कोविड का नया वैरिएंट 'सिकाडा' कई देशों में फैल रहा है। आपको इससे डरने की कितनी जरूरत है? क्या इस पर वैक्सीन भी बेअसर है? इसके लक्षण क्या हैं और इससे बचने के लिए क्या उपाय किए जाने चाहिए? अगर आपके मन में भी ये सभी सवाल उठ रहे हैं, तो चलिए इनके जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-31, 10:51 IST

कोरोना वायरस न चाहते हुए भी मानो हमारी जिंदगी का एक हिस्सा बन गया है। जब भी हमें लगता है कि ये वायरस अब हमारा पीछा छोड़ चुका है, तो देश के किसी न किसी हिस्से में इसका कोई नया वैरिएंट दस्तक दे देता है और हमारी चिंता बढ़ जाती है। इस बार कोविड का नया वैरिएंट 'सिकाडा' (Cicada) कई देशों में पैर पसार रहा है। इस नए वैरिएंट के बारे में लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। इससे डरना चाहिए या नहीं? क्या जिन लोगों को वैक्सीन लगी हुई है, उन्हें भी इससे खतरा है? इसके लक्षण और इससे बचने के उपाय क्या हैं, ऐसे सभी सवालों के जवाब जानने के लिए हमने एक्सपर्ट से बात की और उसी बातचीत के आधार पर हम आप तक सही जानकारी पहुंचा रहे हैं। चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में Dr.  Bhanu Mishra, Consultant- Nephrologist, Fortis Hospital,Shalimar Bagh जानकारी दे रहे हैं।

कोविड के नए वैरिएंट 'सिकाडा' के लक्षण क्या हैं?

cold cough remedy

  • एक्सपर्ट का कहना है कि कोविड का नया वैरिएंट 'सिकाडा' लोगों की चिंता बढ़ा रहा है, लेकिन इससे डरने की जरूरत नहीं है, पर सावधानी रखना बहुत जरूरी है।
  • इस वैरिएंट के लक्षण पहले जैसे ही हो सकते हैं, लेकिन कुछ मामलों में ये जल्दी फैल सकता है।
  • सिकाडा वैरिएंट में बुखार, गले में खराश, खांसी, सिरदर्द, शरीर में दर्द और थकान जैसे लक्षण दिख सकते हैं।
  • कुछ लोगों को नाक बहना, स्वाद और गंध कम होना या सांस लेने में हल्की परेशानी भी हो सकती है। अगर लक्षण ज्यादा बढ़ें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

'सिकाडा' से बचाव कैसे करें?

  • इससे बचने के लिए सबसे जरूरी है मास्क पहनना, खासकर भीड़भाड़ वाली जगहों पर आपको बिना मास्क के नहीं जाना चाहिए।
  • बार-बार हाथ धोना या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना भी जरूरी है।
  • इसके अलावा बिना जरूरत भीड़ में जाने से बचें और दूरी बनाए रखें।
  • इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए संतुलित आहार लें, जिसमें फल, सब्जियां और प्रोटीन शामिल हों।
  • पर्याप्त नींद और नियमित एक्सरसाइज भी बहुत जरूरी है।
  • अगर आपको सर्दी, खांसी या बुखार महसूस हो, तो तुरंत टेस्ट कराएं और खुद को दूसरों से अलग रखें।
  • भारत में फिलहाल इसका कोई मरीज नहीं मिला है, लेकिन बचाव के उपाय करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- खांस-खांसकर छिल गया है गला? दादी-नानी की ये 3 चीजें आजमाएं, पहली खुराक में मिलेगा आराम

क्या इस वैरिएंट पर वैक्सीन असर करती है?

covid new variant cicada how much dangerous it is precautions and symptoms
एक्सपर्ट का कहना है कि कोविड के इस नए वैरिएंट पर वैक्सीन असर करेगी या नहीं, इसे लेकर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। दरअसल, इसके म्यूटेशन बहुत ज्यादा है, ऐसे में ये संक्रमण तेजी से फैल सकता है और वैक्सीन को चकमा भी दे सकता है।


यह भी पढ़ें- हर दूसरे दिन हो जाती है सर्दी-खांसी और मौसमी इंफेक्शन करते हैं परेशान? जानें कारण और बचाव के उपाय

 

कोविड के नए वैरिएंट से डरने के बजाय एक्सपर्ट की बताई बातों पर ध्यान दें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।