आपने गौर किया होगा कि जब कभी भी हम बाहर से खाना मंगाते हैं, तो हमें ब्लैक प्लास्टिक कंटेनरों में खाना डिलीवर किया जाता है। कुछ लोग इस कंटेनर को बाद में भी खाना स्टोर करने के लिए रख लेते हैं। कुछ लोग ब्लैक कंटेनर को अपना टिफिन बैग बनाकर ऑफिस तक लाते हैं, उसी में खाना भी गरम करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको सावधान होना चाहिए, क्योंकि यह कंटेनर हमारी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं, यह सेहत के लिए कैसे नुकसानदायक है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने जानकारी साझा की है
View this post on Instagram
एक्सपर्ट बताती हैं कि 2024 में कीमोस्फीयर ( Chemosphere) जनरल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, कई ब्लैक फूड कंटेनर में खतरनाक रसायन होते हैं। इनमें प्रमुख रूप से ब्रोमिनेटेड फ्लेम रिटार्डेंट्स और ऑर्गेनोफॉस्फेट फ्लेम रिटार्डेंट्स जैसे रसायन शामिल होते हैं। ये रसायन कैंसर, हार्मोनल असंतुलन, तंत्रिका तंत्र और प्रजनन समस्याओं से जुड़े हैं। एक्सपर्ट बताती है कि ब्लैक प्लास्टिक कंटेनर में यह हानिकारक रसायन तब आते हैं जब प्लास्टिक का रीसाइकलिंग ई-वेस्ट जैसे पुराने इलेक्ट्रॉनिक से किया जाता है।
उदाहरण के लिए डिब्रोमो डिफेनिल ईथर नामक एक पदार्थ कैंसर का कारण बनता है, वह उस प्लास्टिक में पाया गया है। बता दें कि यह पदार्थ यूरोपीय संघ द्वारा निर्धारित सुरक्षा सीमा से बहुत अधिक मात्रा में था।
यह भी पढ़ें-ज्यादा शुगर आपके शरीर को क्या नुकसान पहुंचा सकती है
ब्लैक प्लास्टिक कंटेनर में रसायन के रिसाव से खाना प्रभावित हो सकता है। अगर आप इन कंटेनर में खाना स्टोर करते हैं या उन्हें गर्म करते हैं, तो यह खतरनाक रसायन भोजन में मिल सकता है। इन रसायनों का सेवन हमारे शरीर में जमा हो सकता है और समय के साथ स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकता है। गर्भवती महिलाओं और बच्चों पर इन रासायनों का अधिक असर हो सकता है, जिससे विकास संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं
यह भी पढ़ें-क्या डिप्रेशन और एंग्जायटी के कारण भूलने की बीमारी हो सकती है?
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।