herzindagi
should i sleep after sexual relation

S*X के तुरंत बाद सोना क्या महिलाओं के लिए है सही?

Should We Sleep After Sleep: ऑर्गेज्म के बाद हर व्यक्ति शरीर में कुछ हार्मोन्स रिलीज होते हैं। इसके बाद शरीर धीरे-धीरे रिलैक्सेशन मोड पर आने लगता है और इसकी वजह से नींद आने लगती है।
Editorial
Updated:- 2023-08-28, 19:53 IST

फिजिकल इंटिमेसी की बात करते ही आपका चेहरा भी शर्म से लाल हो जाता होगा। दरअसल, यह विषय ही ऐसा है कि हम इस बारे में खुलकर बात नहीं करते। इतना ही नहीं, कई सारे लोगों को फिजिकल इंटिमेसी के बारे में अधूरी जानकारी है। वहीं, कई लोग इसके बारे में जानना ही नहीं चाहते हैं और इसलिए इसे लेकर तमाम तरह की भ्रांतियां हैं। 

आपने देखा होगा कि सेक्सुअल रिलेशनशिप बनाने के बात अक्सर आपके पार्टनर को या आपको नींद आने लगती है। क्या आपको पता है कि ऐसा क्यों होता है या क्या से*स करने के बाद सोना आपके लिए सही है? फिजिकल रिलेशनशिप बनाने के बाद हमारे शरीर में कई तरह के केमिकल्स रिलीज होते हैं।

डोपामाइन और एड्रेनलाइन जैसे हार्मोन रिलीज होने के कारण आप खुश होने लगती हैं और शरीर एकदम से रिलैक्सेशन की अवस्था में आने लगता है। सेक्सुअल और अन्य तरह की फिजिकल इंटिमेसी के कारण थकान लगने लगती है और सोने में लगने वाला समय कम होता है।

फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद एक महिला के शरीर में होता यह बदलाव

जनरल ऑफ वीमेन हेल्थ द्वारा की गई एक स्टडी में यह बताया गया है कि फिजिकल इंटिमेसी के बाद एस्ट्रोजन लेवल एकदम से बढ़ जाता है। एस्ट्रोजन शरीर को सेरोटोनिन और अन्य न्यूरोकेमिकल्स का उपयोग करने में मदद करता है जो नींद में सहायता करते हैं। 

physical relationship and tips

इसे भी पढ़ें: पहली बार फिजिकल रिलेशन बनाने से पहले ध्यान रखें ये 5 बातें

क्या फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद सोना सही है?

जी हां, बिल्कुल! इस दौरान ऑक्सीटोसिन हार्मोन भी रिलीज होता है, जो आपके स्ट्रेस के हार्मोन को कंट्रोल करता है। कॉर्टिसोल को स्ट्रेस हार्मोन कहा जाता है। हमारे ब्रेन में पिट्यूटरी ग्लैंड कोर्टिसोल उत्पादन को नियंत्रित करती है। स्ट्रेस रिएक्शन में में कोर्टिसोल एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कोर्टिसोल का सही संतुलन होना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है।

साइकोन्यूरो एंडोक्रिनोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया थी कि कई मायनों में, ऑक्सीटोसिन और कोर्टिसोल 'यिंग-यांग' हार्मोन की भूमिका निभाते हैं, जो एक-दूसरे को संतुलित करते हैं। सरल शब्दों में कहें तो, जैसे-जैसे आपके शरीर में ऑक्सीटोसिन का स्तर बढ़ता है, तनावपूर्ण कोर्टिसोल का स्तर कम होता जाता है।

स्ट्रेस कम होने से शरीर में सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं और इसलिए जब फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद यह हार्मोन रिलीज होता है, तो स्ट्रेस कम होता है और आपको नींद आने लगती है। इसलिए अलग आप से*स के दौरान जल्दी सो जाती हैं, तो इसमें घबराने की बात नहीं है। 

हालांकि फिजिकल इंटिमेसी के बाद, कम महिलाएं जल्दी सोती हैं। वे अक्सर इसके बाद कडलिंग और बातचीत करने में दिलचस्पी रखती हैं।

फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद पुरुष क्यों सो जाते हैं जल्दी?

प्रोलैक्टिन का स्तर, हार्मोन जो पुरुषों में दुर्दम्य अवधि को नियंत्रित करता है और आपको सेक्स के बाद वास्तव में नींद का एहसास कराता है, संभोग सुख के बाद बढ़ जाता है।

प्रोलैक्टिन एक ऐसा हार्मोन है, जो पुरुषों में रिफ्रैक्टरी पीरियड को रेगुलेट करता है। वहीं, ऑर्गेज्म शरीर और ब्रेन को नॉरपेनेफ्रिन, सेरोटोनिन, ऑक्सीटोसिन, वैसोप्रेसिन और नाइट्रिक ऑक्साइड जैसे तमाम हार्मोन रिलीज से भर देता है। इतने सारे अच्छे हार्मोन्स आप में संतुष्टि की भावना पैदा करते हैं। ये फील गुड हार्मोन्स और न्यूरोकेमिकल्स के कारण आपको शांति का एहसास होता है और आप धीरे-धीरे सोने लगने लगते हैं। 

फिजिकल होने के बाद पुरुषों को नींद आने का एक और कारण यह है कि उस दौरान एक्टिविटी से मांसपेशियों में ऊर्जा पैदा करने वाले ग्लाइकोजन कम हो जाते हैं। पुरुषों की तुलना में महिलाओं की मांसपेशियां कम होती हैं, इसलिए वे सेक्सुअल रिलेशन बनाने के बाद इतनी सुस्ती महसूस नहीं करतीं जबकि पुरुष सो जाते हैं।

sleep after physical intimacy

इसे भी पढ़ें: Effects of Not Having Physical Relations: क्या होता है अगर लंबे समय तक ना बनाए जाएं फिजिकल रिलेशन?

फिजिकल होने के बाद नींद आने का अन्य कारण

हार्मोन्स के रिलीज होने के अलावा एक और कारण है, जिसकी वजह से हमें नींद आने लगती है। दरअसल, अधिकांश लोग अंधेरे में या लाइट बंद करके फिजिकल रिलेशन बनाना पसंद करते हैं। अंधेरे के कारण शरीर को सिग्नल मिलने लगते हैं। शरीर को लगता है कि सोने का समय हो गया है और ऐसे में कई बार मेलाटोनिन हार्मोन स्लीप साइकिल को उत्तेजित करने लगता है। इसी के कारण आपका स्नूजिंग टाइम जाता है और सो जाते हैं।

 

उम्मीद है इस जानकारी से आपको यह समझ आया होगा कि आखिर हमें सेक्सुअल रिलेशन बनाने के बाद नींद आने लगती है और इसके बाद सोना गलत भी नहीं है। अगर आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।