Sat Mar 14, 2026 | Updated 01:42 AM IST
herzindagi
How To Get Golden Glowing Skin At Home

Glowing Skin Tips: गोल्‍डन नि‍खार पाने के ल‍िए बस करें यह काम, चेहरे पर आएगा पार्लर जैसा ग्‍लो

How To Get Golden Glowing Skin: हर कोई चाहता है कि उसकी स्‍क‍िन साफ, चमकदार और हेल्दी दिखे, लेकिन धूल-मिट्टी, प्रदूषण और भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से चेहरे की चमक धीरे-धीरे कम होने लगती है। अगर आपकी शादी होने वाली है तो आप एक ऐसा घरेलू नुस्‍खा अपना सकती हैं ज‍िससे आपको कुछ ही दि‍नों में गोल्‍डन न‍िखार म‍िल जाएगा।
Editorial
Updated:- 2026-03-13, 19:00 IST

Golden Glowing Skin Home Remedy: खूबसूरत दिखने की चाहत भला किसे नहीं होती है। हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा ग्लोइंग और चमकती हुई ही नजर आए। इसके लिए वो क्या कुछ नहीं करती हैं। कोई बाजार से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदता है, तो कुछ पार्लर या सैलून जाकर महंगे ट्रीटमेंट लेते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। ऐसे में जब किसी की शादी होने वाली होती है तो लड़कियां कुछ ज्यादा ही अपनी स्किन का ख्याल रखती हैं।

ऐसे में अगर आपकी शादी भी हाल फिलहाल में होने वाली है और आप गोल्डन निखार पाना चाहती हैं तो लखनऊ की Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर एक ऐसा नुस्खा बता रही हैं जो आपके काम आ सकता है। आइए इस नुस्खे के बारे में जानते हैं-

glowing skin tips (1)

हल्दी और दही से मिलेगा गोल्डन निखार

हल्दी का इस्तेमाल कई सालों से स्किन केयर में किया जाता रहा है। इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं जो स्किन की अंदर से सफाई करते हैं और दाग-धब्बों को कम करते हैं। दही की बात करें तो ये स्किन को नमी देने का काम करता है। इससे स्किन सॉफ्ट और फ्रेश लगती है।

यह भी पढ़ें- Homemade Coffee Moisturizer: किचन में रखी कॉफी से मिनटों में बनाएं मॉइस्चराइजर, स्‍क‍िन रहेगी हाइड्रेट

कैसे बनाएं हल्दी और दही का फेस पैक?

हल्दी और दही का फेस पैक बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इसके लिए एक छोटी कटोरी में एक चम्मच दही लें। अब इसमें एक चुटकी हल्दी मिला दें। दोनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। आपका फेस पैक तैयार हो गया है।

यह भी पढ़ें- Homemade Pomegranate Scrub: बेजान त्वचा के लिए ऐसे इस्तेमाल करें अनार से बना जादुई स्क्रब, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

कैसे करें इस्तेमाल?

सबसे पहले चेहरे को फेसवॉश से साफ कर लें। अब इस पैक को पूरे चेहरे और गर्दन पर 10 से 15 मिनट के लिए लगा लें। इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें और साफ तौलिए से पोंछ लें। इससे आपकी स्किन पहले से ज्यादा फ्रेश लगेगी।

यह भी पढ़ें- Homemade Facial: ₹10 रुपये में घर पर करें फेश‍ियल, म‍िलेगा पार्लर जैसा न‍िखार

हफ्ते में कितनी बार करें इस्तेमाल?

इस पैक को हफ्ते में आप एक दो बार लगा सकती हैं। बस इसका इस्तेमाल नियमित रूप से करना है। हालांकि, अगर आपको पहले से कोई दिक्कत है तो एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

glowing skin tips (2)

इन बातों का रखें ध्यान

  • लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें
  • सोने से पहले चेहरे को साफ जरूर करें
  • धूप में निकलते समय स्किन को कवर करें

यह भी पढ़ें- Korean Beauty Tips: ग्‍लास स्‍क‍िन चाह‍िए, तो Tiger Grass का ऐसे करें इस्तेमाल

तो अगर आप भी गोल्डन निखार पाना चाहती हैं तो ये घरेलू नुस्खा आजमा सकती हैं। ये आपके लिए काफी असरदार साबित हो सकता है। बस ध्यान रखें कि इसका इस्तेमाल आपको नियमित रूप से करना है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।