फिजिकल रिलेशन बनाने से पहले और उसके बाद आखिर क्यों जरूरी है यूरिन करना

फिजिकल रिलेशन बनाने से पहले भी और उसके बाद भी महिलाओं के लिए यूरिन पास करना अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। जानिए इसका असली कारण। 

Why should women pee after intercourse

फिजिकल रिलेशनशिप काफी इंटीमेट होती है और इसके बारे में खुलकर बोलना हमारे देश में वर्जित है। अब फिर भी धीरे-धीरे इसे लेकर बातें होने लगी हैं और लोग सेक्सुअल एजुकेशन को लेकर सजग हो गए हैं। अगर देखा जाए तो इन बातों को लेकर कई बार महिलाएं अपने शरीर को ही नहीं जानती हैं। फिजिकल रिलेशन बनाने से पहले क्या तैयारी करनी चाहिए और क्या नहीं इसके बारे में कोई तय गाइड तो नहीं है, लेकिन अगर हाइजीन के हिसाब से देखें तो कई चीजें ऐसी हैं जो आपके प्लेजर को ज्यादा बढ़ा सकती हैं और साथ ही साथ आपको कई तरह की बीमारियों से भी बचा सकती हैं।

अगर इस तरह के हाइजीन टिप्स की बात करें तो महिलाओं के लिए फिजिकल रिलेशन बनाने से पहले और उसके बाद यूरिन करना ज्यादा लाभकारी साबित हो सकता है। ये क्यों फायदेमंद है और क्या असर होता है इसका चलिए इसके बारे में जानते हैं।

सेक्सुअल रिलेशन बनाने से पहले क्यों करनी चाहिए यूरिन

इसका सीधा सा संबंध ब्लैडर को खाली करने से है। NCSH (national coalition for sexualhealth) की एक रिपोर्ट मानती है कि सेक्सुअल रिलेशन बनाने से पहले यूरिन पास करना महिलाओं के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। ये ना सिर्फ ब्लैडर पर अधिक प्रेशर डालने से बचाता है बल्कि इसके कारण हमारी प्लेजर कैपेसिटी भी बढ़ती है। असल में जब महिलाएं ऑर्गेज्म के करीब होती हैं तो उन्हें ऐसा आभास होता है कि उन्हें यूरिन पास करनी है। ऐसे में उनका फोकस ब्लैडर पर शिफ्ट हो जाता है।

urination after intercourse

यही कारण है कि उन्हें सेक्सुअल रिलेशन बनाने से पहले यूरिन पास कर लेनी चाहिए। इसे पेल्विक फ्लोर के लिए भी अच्छा माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें- क्या होता है अगर लंबे समय तक ना बनाए जाएं फिजिकल रिलेशन?

आखिर सेक्सुअल रिलेशन बनाने के बाद क्यों करनी चाहिए यूरिन

इसके पीछे कई एक्सपर्ट्स की अलग-अलग राय है, लेकिन सभी का ये मानना है कि सेक्सुअल रिलेशन बनाने के बाद यूरिन करना महिलाओं के लिए बेहतर है। इसके पीछे कई कारण हैं और हम एक-एक करके इन कारणों की बात कर लेते हैं-

यूटीआई से बचाव

सबसे पहला कारण ये है कि इसके जरिए कुछ हद तक यूटीआई से बचाव हो सकता है। महिलाओं का यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन से बचाव जरूरी है और फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद अगर यूरिन कर ली जाए तो बैक्टीरिया काफी हद तक फ्लश आउट हो जाता है।

हाइजीन का ख्याल

मेल जेनिटल्स के जरिए स्पर्म के साथ-साथ यूरिन भी निकलती है और ऐसे में हाइजीन के हिसाब से यूरिन करना फायदेमंद होता है। महिलाओं के जेनिटल्स कुछ इस तरह के होते हैं कि उन्हें हाइजीन का ख्याल ज्यादा रखना चाहिए।

physical relationship and urine

इसे जरूर पढ़ें- फिजिकल रिलेशन को समझने के लिए ये 5 किताबें कर सकती हैं आपकी मदद

STI से बचाव

ना सिर्फ यूटीआई बल्कि सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज से बचने के लिए भी फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद यूरिन करना फायदेमंद रहता है। ये बिल्कुल वैसा ही है जैसा यूटीआई के लिए होता है। यूरिन से बैक्टीरिया फ्लश आउट हो जाता है।

दरअसल महिलाओं का यूरेथ्रा पुरुषों के मुकाबले काफी छोटा होता है और ऐसे में बैक्टीरिया ज्यादा आसानी से ब्लैडर के जरिए ट्रांसफर हो जाता है। ऐसे में यूरिन पास करना अच्छा ऑप्शन माना जाता है।

हां, ये जरूर है कि इससे कोई गारंटी नहीं है कि आपको यूरिन इन्फेक्शन होगा ही नहीं, लेकिन इससे कुछ हद तक रिस्क कम हो जाता है। इसी के साथ, सेक्सुअल एक्टिविटी के दौरान ब्लैडर पर पड़े प्रेशर को रिलीज करने के लिए भी फिजिकल रिलेशनशिप बनाने के बाद यूरिन करना जरूरी है।

अगर आपको फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद किसी तरह की समस्या हो रही है तो ये बेहतर है कि आप पहले डॉक्टर से इसके बारे में संपर्क कर लें। कई बार इन्फेक्शन के कारण इन चीजों में परेशानी होती है। अगर आपका कोई सवाल है तो उसके बारे में आप हमसे आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में पूछ सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP