आखिर S*X महिलाओं के लिए क्यों है जरूरी?

महिलाओं को फिजिकल रिलेशन बनाने की जरूरत क्यों पड़ती है इसके बारे में आज खुलकर बात करते हैं। 

Why do women have physical relation

शश्श्श्श्.... यहां ऐसी बात होने वाली है जो खुलकर नहीं बोलनी चाहिए। कम से कम सामाजिक दबाव तो यही कहता है कि इस तरह की बातें सार्वजनिक तौर पर नहीं करनी चाहिए। ऊपर से ऐसी बातें अगर एक लड़की कर रही हो तब तो बहुत ही ज्यादा अजीब बात हो जाती है। इस स्टोरी का टाइटल देखकर आप समझ ही गई होंगी कि हम यहां पर बात किस चीज की करने जा रहे हैं। देखिए जब भी ऐसे किसी टॉपिक की बात होती है तो हमेशा ही ये समझा जाता है कि महिलाओं को इन बातों में चुप रहना चाहिए।

एक सभ्य लड़की ये बातें नहीं कर सकती है क्योंकि उसका शरीर उसका थोड़ी है, वो तो उसके पति का होगा। जो भी करे वो पति की इच्छाओं के लिए ही करे। अगर आप सोच रही हैं कि मैं इतनी बातें क्यों कर रही हूं तो मैं आपको बता दूं कि आज हम इसी टॉपिक पर बात करने वाले हैं और ये समझने वाले हैं कि आखिर महिलाओं को सेक्स या फिजिकल प्लेजर की जरूरत किन कारणों से होती है। उनके कई तरीके हैं जिसे वो अच्छी तरह से समझ सकती हैं।

physical relation for women

समाज के हिसाब से महिलाएं क्यों बनाती हैं फिजिकल रिलेशन?

इससे पहले कि हम साइंस की फील्ड में जाएं ये समझ लेते हैं कि आखिर समाज के हिसाब से महिलाओं के फिजिकल रिलेशन बनाने के क्या कारण हो सकते हैं?

अपने पति की सेवा करने के लिए- पहला और सबसे जरूरी कारण है कि महिलाएं सेक्स सिर्फ अपने पति की सेवा के लिए करती हैं।

बच्चों को जन्म देने के लिए- दूसरा कारण समाज के हिसाब से ये है कि महिलाओं को सेक्स की जरूरत सिर्फ बच्चों को पैदा करने के लिए होती है।

अगर वो कैरेक्टर लेस है तो- अगर किसी महिला को सेक्स की इच्छा हो रही है तो वो कैरेक्टर लेस होगी क्योंकि ऊपर बताए गए कारण ही एक सभ्य महिला को सूट करते हैं।

physical relation ki jarurt

इसे जरूर पढ़ें- क्या होता है अगर लंबे समय तक ना बनाए जाएं फिजिकल रिलेशन?

आखिर महिलाओं को असल में क्यों होती है फिजिकल रिलेशन की जरूरत?

अब बात करते हैं फैक्ट्स की जो ये बताएं कि आखिर महिलाओं को वाकई में क्यों फिजिकल रिलेशन की जरूरत होती है? मैं आपको पहले ही बता दूं कि ये अलग-अलग साइंटिफिक रिपोर्ट्स को छानकर निकाले गए फैक्ट्स हैं।

1. हार्मोनल संतुलन के लिए

फिजिकल रिलेशन बनाने से महिलाओं के हार्मोन्स संतुलित रहते हैं। इससे ना सिर्फ शारीरिक बीमारियों से बचाव होता है बल्कि उनका मूड भी अच्छा होता है। इसलिए उनके लिए फिजिकल रिलेशन बनाना खराब नहीं हो सकता है।

2. अपनी सेक्सुएलिटी को एक्सप्लोर करने के लिए

उनका अपना मन भी हो सकता है और वो खुद भी अपनी सेक्सुएलिटी को एक्सप्लोर कर सकते हैं। कुछ चीजें वो खुद के प्लेजर के लिए भी कर सकती हैं।

need of physical relation

3. बच्चों को जन्म देने के लिए

चलिए ये फैक्ट हम समाज की तरफ से भी ले लेते हैं। पर किसी महिला का खुद का मन भी कर सकता है कि वो अपनी संतान को जन्म दे। ये सिर्फ पारिवारिक जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए ही नहीं होता।

4. अच्छी नींद के लिए

फिजिकल रिलेशन बनाने से अच्छी नींद आती है ये सिर्फ पुरुषों के लिए ही सही नहीं है बल्कि ये महिलाओं के लिए भी सही होता है। इसलिए उन्हें भी फिजिकल रिलेशन बनाने की जरूरत हो सकती है।

5. स्ट्रेस कम करने के लिए

सेक्सुअल डिजायर पूरी होने पर स्ट्रेस रिलीज होता है और इस बात को नकारा नहीं जा सकता है। इसलिए ये जरूरी है कि वो अपने हिसाब से फिजिकल रिलेशन बनाएं।

इसके अलावा, मेंस्ट्रुअल क्रैम्प कम करने, एंडोर्फिन के लिए, अपने शरीर के लिए कॉन्फिडेंट होने के लिए भी फिजिकल रिलेशन बनाने की जरूरत हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें- फिजिकल रिलेशन को समझने के लिए ये 5 किताबें कर सकती हैं आपकी मदद

सबसे जरूरी कारण

फिजिकल रिलेशन महिलाएं बनाती हैं क्योंकि ये उनकी मर्जी है। कोई महिला अपनी शारीरिक समस्याओं के बारे में खुलकर बात करे या फिर सेक्सुअल फीलिंग्स को बताए।

किसी महिला की अपनी मर्जी हो सकती है और उस मर्जी का सम्मान करना चाहिए। आपकी इस मामले में क्या राय है? हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP