herzindagi
should women wear panty after sex

क्या सेक्शुअल रिलेशन के बाद पेंटी पहननी चाहिए? डॉक्टर से जानें

सेक्शुअल रिलेशन के बाद महिलाओं को कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए, ताकि इंफेक्शन से बचा सके। कई लड़कियों के मन में ये सवाल रहता है कि इंटरकोर्स के बाद पेंटी पहननी चाहिए या नहीं, चलिए इसका जवाब गायनेकोलॉजिस्ट से जान लेते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-22, 21:17 IST

 

 

सेक्शुअल रिलेशन के बाद महिलाओं के लिए कुछ खास बातों का ख्याल रखना जरूरी हो जाता है, वरना इसका सीधा असर उनकी वजाइनल हेल्थ पर हो सकता है। इंटरकोर्स के बाद जहां कुछ खास चीजें करना जरूरी है, वहीं कुछ बातों को पूरी तरह अवॉइड करना चाहिए। इंटिमेसी के दौरान और इसके बाद हाइजीन का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है। कई महिलाओं को इंटिमेट होने के बाद वजाइना में खुजली, जलन और इंफेक्शन परेशान करते हैं। इसके पीछे हाइजीन का ठीक न होना एक अहम वजह हो सकती है। इंटिमेसी के बाद पेंटी पहननी चाहिए या नहीं, इसे लेकर भी कई महिलाओं के मन में सवाल रहता है। ये बात बेशक बहुत छोटी है, लेकिन आपकी इंटिमेट हेल्थ पर बड़ा असर डाल सकती है। चलिए इस सवाल का जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं। डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस डॉक्टर, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) से हुई बातचीत के आधार पर हम आपको इस बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं।

इंटरकोर्स के बाद पेंटी पहननी चाहिए या नहीं?

panty after intimacy

  • एक्सपर्ट का कहना है कि इंटिमेसी के बाद आपको कुछ देर तक पेंटी नहीं पहननी चाहिए। दरअसल, इंटरकोर्स के दौरान फ्रिक्शन, पसीने और लुब्रिकेशन के कारण वजाइनल एरिया में नमी बढ़ जाती है और इसकी वजह से बैक्टीरिया पनपने की संभावना अधिक रहती है। जब आप पेंटी पहन लेती हैं, तो वो नमी अंदर ही रह जाती है।
  • इंटिमेसी के बाद जरूरी है कि आप कुछ पेंटी न पहनें। खासतौर पर टाइट फिटिंग या सिंथेटिक पेंटी तो बिल्कुल न पहनें। अगर आपको बिना अंडरवियर पहने कम्फर्टेबल महसूस नहीं हो रहा है, तो कॉटन की ढीली पेंटी पहनें।
  • डॉक्टर सोनू का कहना है कि इंटरकोर्स के बाद बिना पेंटी के सोना या बहुत ढीले कपड़े पहनना सबसे बेहतर है। इससे हवा का प्रवाह बना रहता है और इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है।
  • इंटिमेसी के बाद प्राइवेट पार्ट को सुखाना भी जरूरी है। अगर वजाइना में गीलापन रहे, तो इंफेक्शन की संभावना रहती है। वजाइना को हल्के गुनगुने पानी से वॉश करें और फिर टॉयलेट पेपर या टिश्यू की मदद से क्लीन करें।

यह भी पढ़ें- सेक्शुअल रिलेशन के दौरान होने वाला तेज दर्द खराब कर रहा है आपकी इंटिमेट लाइफ, महिला डॉक्टर से जानें इसके पीछे की वजह

should women wear panty after sexual relation

  • जब महिलाएं इंटिमट होती हैं, तो किसी भी तरह के बैक्टीरिया के यूरेथ्रा में पहुंचने की काफी संभावना रहती है। इससे यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है। जब आप पेंटी नहीं पहनती हैं, तो खुली हवा बैक्टीरिया को पनपने का मौका नहीं देती है।
  • इंटिमेट होने का बाद यूरिन पास करना भी बहुत जरूरी है। इससे भी इंफेक्शन का खतरा कम होता है।
  • कई महिलाएं सेक्शुअल रिलेशन के बाद थकान की वजह से तुरंत सो जाती है और इंटिमेट एरिया की साफ-सफाई पर ध्यान नहीं देती हैं, ये सही नहीं है। ऐसा बिल्कुल न करें।

यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं कि सेक्शुअल रिलेशन के बाद 10 मिनट के अंदर आपको क्या करना चाहिए?

यह है एक्सपर्ट की राय

should women wear panty after sexual relation expert tips

 

इंटरकोर्स के बाद पेंटी न पहनना, वजाइनल हेल्थ के लिए बेहतर रहेगा। अगर आपको सेक्शुअल रिलेशन बनाते वक्त तेज दर्द होता है, ब्लीडिंग या अन्य किसी तरह की परेशानी हो, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।