शरीर में किसी भी तरह की दिकक्त होती है, तो इसके लक्षण नजर आने लगते हैं। कुछ लक्षण चेहरे पर दिखते हैं, तो कुछ हाथों और पैरों में। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि जब शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होती है, तो इसके संकेत पैरों में भी नजर आ सकते हैं। शरीर में खून की कमी होने को हम मेडिकल भाषा में एनीमिया कहते हैं। कई बार एनिमिया के कारण चक्कर आना, थकान, चेहरे का रंग पीला पड़ने जैसे संकेत नजर आते हैं। वहीं आपके पैर भी इसका संकेत दे सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर से।
View this post on Instagram
अगर आपके पैर हर वक्त ठंडे रहते हैं, इसे कवर करने के बाद भी ठंडापन बना रहता है, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि शरीर में आयरन की कमी है। आयरन हीमोग्लोबिन का निर्माण करता है, जो ऑक्सीजन को शरीर के अलग अलग हिस्सों तक पहुंचातने में मदद करता है। इसकी कमी से रक्त संचार प्रभावित होता है, जिससे पैरों में ठंडापन बना रहता है।
कम हीमोग्लोबिन के कारण पैरों में ताकत की कमी हो सकती है। पेरों में बार-बार झुनझनी या सुन्नता हो सकती है। जब शरीर में पर्याप्त मात्रा में खून नहीं होता है, तो नसों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंचती है,जिससे यह समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें-क्या नॉन डायबिटिक लोगों का भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है?
यह भी पढ़ें-अगर हार्मोनल असंतुलन का इलाज नहीं किया जाए तो क्या होता है?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।