herzindagi
how nightmare affect

क्या है नाइटमेयर डिसऑर्डर? जो मेंटल हेल्थ को करता है प्रभावित

रात में अगर आप भी बार-बार डरावने सपने देखते हैं तो आप नाइटमेयर डिसऑर्डर के शिकार हो सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-06-07, 16:46 IST

सपने हम सभी सपने देखते हैं,यह जिंदगी का एक हिस्सा है। हम कभी अच्छे सपने देखते हैं तो कभी बुरे देखते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जब आप अच्छा सोचते हैं तो आपको अच्छे सपने आते हैं और जब कुछ नेगेटिव सोचते हैं तो बुरे सपने आते हैं लेकिन अगर आपको बार-बार हर रोज बुरे सपने आने लगते तो यह चिंता का विषय है। यह एक तरह के विकार की तरफ इशारा करता है। मेडिकल टर्म में हम इसे नाइटमेयर डिसऑर्डर के नाम से जानते हैं। अगर इस डिसऑर्डर का इलाज नहीं किया जाए तो आपकी मेंटल हेल्थ भी खराब हो सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट कमल किशोर वर्मा जी से

नाइटमेयर कैसे मेंटल हेल्थ को करता है प्रभावित?

NIGHT MARES

  • नाइटमेयर डिसऑर्डर में बार-बार डरावने या बुरे सपने आते हैं। इसके कारण अचानक से नींद खुल जाती है, पसीना आने लगता है और फिर कुछ देर तक डर लगता रहता है। ऐसा होने के बाद दोबारा से सोने में परेशानी होती है। यह समस्या अक्सर आधी रात में ही होती है।
  • इसके कारण आपकी नींद में खलल पड़ता है और नींद पूरी नहीं होने के कारण आपको अगले दिन परेशानी हो सकती है। आप अपने कामकाज पर फोकस नहीं कर पाते हैं। जिससे चिड़चिड़ापन हो सकता है
  • ऐसा होने पर व्यक्ति ओवर थिंकिंग का शिकार हो जाता है, उसे ऐसा महसूस होता है कि शायद कुछ बुरा होने वाला है। इससे बार-बार नकारात्मक ख्याल हावी होता है। जिसके कारण चिंता तनाव, डिप्रेशन और  एंजायटी जैसी समस्या हो जाती है

यह भी पढ़ें-गर्मी में लू लगने का खतरा सबसे ज्यादा किसे होता है? जानें

NIGHT MARES SLEEP

  • इसके कारण आप अवसाद के शिकार हो सकते हैं, जो हमेशा आपको उदासी या निराशा की भावना में डुबाए रख सकता है। इसके कारण आप कोई भी काम ठीक प्रकार से नहीं कर पाते हैं, सोचने समझने की क्षमता भी प्रभावित होती है।

यह भी पढ़ें-शरीर का तापमान बढ़ने से क्यों गंभीर हो जाती है हालत?

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

 


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।