herzindagi
how high temperature cause death in summer ()

शरीर का तापमान बढ़ने से क्यों गंभीर हो जाती है हालत?

भीषण गर्मी के कारण कई मौत के मामले दर्ज हो चुके हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण क्या है।
Editorial
Updated:- 2024-06-04, 23:23 IST

पूरे उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है। हर गुजरा दिन एक नया तापमान दर्ज कर रहा है। गर्म हवा के थप्पड़ों ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है आईएमडी यानी के भारतीय मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। किशन गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। गर्म तापमान और एल का असर शरीर के अंगों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा रहा है वहीं बीते कुछ दिनों में भीषण गर्मी के कारण कई लोगों की मौत भी हो गई है नहीं अब सवाल है कि बढ़ता तापमान कैसे मौत की वजह बन रहा है? Dr. Irfan Khan, Interventional Cardiologist at Dr LH Hiranandani Hospital, Powai, Mumbai इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।

शरीर का तापमान बढ़ने से क्यों गंभीर हो जाती है हालत?

unconscious woman

एक्सपर्ट बताते हैं कि इसके पीछे कई कारण होते हैं पहले यह कि जब गर्मी बढ़ती है तो शरीर का तापमान भी बढ़ने लगता है। इस दौरान ब्रेन टेंपरेचर को कंट्रोल करने की कोशिश करता है। इस दौरान शरीर से पसीना निकलना शुरू होता है, जब शरीर से पसीना ज्यादा निकल जाता है तो इस कारण डिहाइड्रेशन हो जाता है जिससे रक्त की मात्रा में कमी होती है और दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। ऐसे में दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

एक्सपर्ट के मुताबिक उच्च तापमान के कारण रक्त वाहिकाएं फैल जाती है, जिससे रक्तचाप में गिरावट आ जाती है वहीं जैसे-जैसे शरीर ठंडा होने की कोशिश करता है ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इस कारण भी दिल के दौरे का खतरा बना रहता है।

 गर्मी के मौसम में अत्यधिक पसीना आने से सोडियम और पोटेशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स का नुकसान होता है इलेक्ट्रोलाइट्स संतुलन हृदय के इलेक्ट्रिकल इंपल्स को बाधित कर सकता है,इससे भी दिल के दौरे का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें-हीटवेव का शरीर के अंगों पर क्या असर होता है? एक्सपर्ट से जानें

heat

डिहाइड्रेशन के कारण रक्त गाढ़ा हो जाता है, जो आसानी से बह नहीं पता है। इससे दिमाग तक जाने वाली नसों में रक्त का थक्का जमने लगता है, दिमाग में ब्लड की सप्लाई रुक जाती है और इसके कारण ब्रेन स्ट्रोक आ सकता है। 

यह भी पढ़ें-गर्मियों में वजाइना में बढ़ जाती है बर्निंग सेंसेशन? हो सकते हैं ये चार कारण

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

 


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।