Tue Mar 24, 2026 | Updated 05:29 AM IST HZ Awards 2026
fake milk

आंध्र प्रदेश में जहरीला दूध पीने से 16 की मौत, जानें मिलावटी Milk की पहचान कैसे करें?

आंध्र प्रदेश में जहरीला दूध पीने से 16 लोगों की मौत हो गई, जिसमें इथाइलीन ग्लाइकॉल पाया गया। इससे मरीजों को 'एक्यूट रीनल फेलियर' हुआ। यह घटना खाद्य सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाती है।
Editorial
Updated:- 2026-03-23, 12:54 IST

आंध्र प्रदेश से आई एक घटना ने देशभर में खाद्य सुरक्षा और दूध की प्योरिटी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऑफिशियल प्रेस रिलीज के मुताबिक, जहरीले दूध के सेवन से 16 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, लैब रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि दूध में इथाइलीन ग्लाइकॉल (Ethylene Glycol) नाम का एक हानिकारक केमिकल मिला हुआ था। इसके कारण मरीजों को 'एक्यूट रीनल फेलियर' हुई, जिससे उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया और उनकी मृत्यु हो गई। यह घटना हम सभी के लिए एक चेतावनी है कि अपने रोज के फूड, खासकर दूध की प्योरिटी की जांच करना कितना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दूध में मिलावट होने के लक्षण क्या हैं। पढ़ते हैं आगे...

दूध की गंध और स्वाद की जांच

नकली दूध की पहचना उसकी गंध और स्वाद से की जा सकती है। बता दें कि असली दूध का स्वाद हल्का मीठा होता है, जबकि मिलावटी या सिंथेटिक दूध का स्वाद कड़वा या साबुन जैसा महसूस हो सकता है। वहीं, यदि दूध को हाथों पर रगड़ने से डिटर्जेंट जैसी चिकनाहट महसूस हो, तो समझ जाएं कि इसमें वाशिंग पाउडर मिला हुआ है। ऐसे दूध की तुरंत शिकायत करें।

milk

ढलान वाली सतह पर करें टेस्ट

दूध की एक बूंद को पत्थर की ढलान वाली सतह पर छोड़ें। यदि दूध धीरे-धीरे नीचे बहता है और अपने पीछे सफेद निशान छोड़ता है, तो वह शुद्ध है। अगर दूध बिना निशान छोड़े तेजी से नीचे बह जाए, तो इसमें भारी मात्रा में पानी मिलाया गया है।

आयोडीन से करें टेस्ट

अगर आप दूध में स्टार्च या मावा की मिलावट जांचना चाहती हैं तो एक बर्तन में थोड़ा सा दूध ले लें और उसमें दो-तीन बूंद आयोडीन का घोल डालें।

इसे भी पढ़ें - Kitchen Hacks: क्या आपके किचन में भी बार-बार उबलकर बाहर गिर जाता है दूध? ये 3 स्मार्ट ट्रिक्स बचाएंगी आपकी मेहनत

यदि दूध का रंग नीला पड़ जाता है, तो इसका मतलब है कि इसमें स्टार्च या कार्बोहाइड्रेट मिलाया गया है। ऐसे में इस दूध का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें। 

milk fake

उबालने पर रंग का बदलना

असली दूध कभी भी उबालने पर अपना सफेद रंग नहीं बदलता, लेकिन नकली या मिलावटी दूध उबालने पर हल्का पीला दिखने लगता है। साथ ही, अगर दूध को ज्यादा लंबे समय तक आंच पर रखा जाए और वह पीला दिखने लगे, तो उसमें यूरिया या अन्य केमिकल की मिलावट होने की पूरी संभावना होती है।

इसे भी पढ़ें - धोने के बाद भी बच्चे की दूध की बोतल से आ रही है बदबू? यह एक घोल कर देगा मिनटों में डीप क्लीन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।