herzindagi
5 essential water purification tips

नसों में जहर घोल रहा है गंदा पानी; महू की घटना से लें सबक और आज ही अपनाएं पानी शुद्ध करने के ये तरीके

इंदौर के पास मौजूद महू में हाल ही में दूषित पानी के कारण 9 लोगों की मौत हो गई, ऐसे में यह जानना तो बनता है कि दूषित पानी शरीर को कैसे प्रभावित करता है और पानी को कैसे शुद्ध किया जा सकता है। पढ़ते हैं...
Editorial
Updated:- 2026-01-23, 17:59 IST

इंदौर के पास महू में हाल ही में दूषित पानी पीने से नौ लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने पूरे प्रदेश को चिंता में डाल दिया है। ये घटनाएं न केवल एक चेतावनी हैं बल्कि लोगों को बता रही हैं कि पानी जीवन का आधार है। ऐसे में यदि वह अशुद्ध हो जाए तो जहर बन जाता है और हमारे अंगों को खोखला कर देता है। बता दें कि पानी खराब होने के कारण हैजा, टाइफाइड पीलिया, डायरिया आदि समस्याएं शरीर में फैलती हैं, जिसके कारण शरीर कमजोर होने लगता है। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि दूषित पानी कैसे शरीर पर प्रभाव डालता है और इसे शुद्ध करने के तरीके क्या है, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पानी को शुद्ध कैसे किया जाए, पढ़ते हैं आगे... 

दूषित पानी शरीर पर कैसे असर डालता है?

जब हम दूषित पानी पीते हैं, तो इसमें मौजूद बैक्टीरिया और खतरनाक केमिकल सीधे हमारे पाचन तंत्र और ब्लड शुगर में मिल जाते हैं। यह न केवल पेट में संक्रमण पैदा करते हैं, बल्कि किडनी और लिवर पर भी बुरा असर डालते हैं।

pure water drinking

पानी को शुद्ध करने के 5 तरीके

  • महू जैसी आपातकालीन स्थिति में पानी उबालना सबसे सेप ऑप्शन है। पानी को कम से कम 20 मिनट तक उबलने दें। उबालने से पानी में मौजूद सभी हानिकारक बैक्टीरिया, वायरस खत्म हो जाते हैं। इसे ठंडा करके कांच या साफ स्टील के बर्तन में ढककर रखें।
  • यदि आपको पानी गंदा दिख रहा है, तो फिटकरी का उपयोग कर सकती हैं। ऐसे में आप पानी में फिटकरी का एक टुकड़ा थोड़ी देर घुमाएं। इससे पानी की सारी मिट्टी और ठोस गंदगी नीचे बैठ जाती है। इसके बाद ऊपर के साफ पानी को छानकर इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें - सैलरी हाइक की बात करने से डरते हैं? इन 5 शब्दों का करें इस्तेमाल, बॉस भी नहीं कर पाएंगे मना

  • बता दें कि तांबे में ऑलिगोडायनामिक गुण पाए जाते हैं, जो सूक्ष्मजीवों को नष्ट करने की क्षमता रखते हैं। ध्यान दें कि रात भर तांबे के लोटे में रखा पानी अगर पिया जाए तो इम्युनिटी बढ़ती है और पानी शुद्ध होता है।
  • यदि आप घर की टंकी का पानी साफ करना चाहती हैं, तो क्लोरिन की गोलियों का उपयोग कर सकती हैं। यह अस्पतालों में आसानी से मिल जाती हैं। बता दें कि एक छोटी गोली 20 लीटर पानी को पूरी तरह कीटाणुमुक्त बना सकती है।

pure water

  • अघर आपके घर में प्यूरीफायर लगा हुआ है, तो सावधान हो जाएं। अक्सर लोग फिल्टर की सर्विस समय पर नहीं कराते हैं, जिससे फिल्टर के अंदर भी बैक्टीरिया पनपने लग जाते हैं। ऐसे में आप सुनिश्चित करें कि हर 6 महीने में कैंडल और मेम्ब्रेन बदलें।

इसे भी पढ़ें -साइबर शिकायत के लिए कौन-से दस्तावेज हैं जरूरी? रिपोर्ट दर्ज करने से पहले तैयार रखें ये लिस्ट

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।